Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  बड़ी खबर सामंने आ रही है की पंजाब के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी जगतार सिंह हवारा को चंडीगढ़ कोर्ट ने बरी कर दिया है क्योंकि दोषी के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत नहीं मिला था | पुलिस कोर्ट में जगतार सिंह के खिलाफ सबूत नहीं पेश कर पाई थी | जिसके बाद कोर्ट ने जगतार को बरी कर दिया है |

कोर्ट ने आतंकी जगतार सिंह को किया बरी

आपको बता दे की जगतार सिंह ने ब्लास्ट में अपने साथियो कमलजीत और परमजीत को आरडीएक्स उपलब्ध करवाया था जिसके चलते पुलिस ने जगतार को गिरफ्तार कर लिया था | पुलिस का गवाह बहुत समय से पेश नहीं हो रहा था जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट में गवाह के मौत की सूचना दी है जिसके बाद अदालत ने जगतार सिंह हवारा को बरी कर दिया | जगतरा अभी दिल्ली के मंडोली जेल में बंद है |

2005 में चंडीगढ़ पुलिस आंतकी जगतार सिंह और उसके साथी कमलजीत सिंह और परमजीत सिंह को RDX के साथ सेक्टर- 35 से गिरफ्तार किया था | इसके बाद सेक्टर -36 में आईपीसी धारा 121,121A, 122, 153, 120 आम्रर्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 और एक्सप्लोसिव सब्सटेन्सस एक्ट 1908 की धारा 45 और 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था | इन दोनों से पूछताछ में आतंकी हवारा का नाम सामने आया था |

इसके साथ ही आपको बता दे की मोहाली में सीखो की जेल से रिहाई के लिए तथा जिनकी सजा पूरी हने के बाद भी जेल से उनको बाहर निकलवाने के लिए 10 महीने से कौमी इन्साफ मोर्चा चलाया जा रहा था | जिसमे आतंकी जगतार सिंह का नाम भी शामिल है |

Share.
Exit mobile version