जालंधर (Public Updates TV)। सिविल अस्पताल जालंधर ने कोविड को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। अब तक 150 लक्षणयुक्त मरीजों के सैंपल जांचे जा चुके हैं, लेकिन कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। ओपीडी में हर दिन 10–12 मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
अस्पताल में इमरजेंसी रैपिड टेस्ट किट्स और जल्द शुरू होने वाली सैंपलिंग कियोस्क जैसी व्यवस्थाएं मौजूद हैं। वहीं, अस्पताल में 25 वेंटिलेटर और 2 चालू ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह तैयार हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क लगाने और सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार, नया वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।
इस संबंध में एमएस डा. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने कहा कि सिविल अस्पताल में रोज 10 से 12 मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल में कोविड-19 में मरीजों के सैंपल लेने के लिए कियोस्क लगी थी। इसके बाद से कियोस्क उपयोग में नहीं है।