Public Updates ( काजल तिवारी ) -: मोगा में कांग्रेस नेता की हत्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है | जानकारी के अनुसार कंग्रेस्स नेता बलजिंदर सिंह की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा और गुरविंदर के रूप में की गई है |
जो की अर्श डल्ला के कहने पर काम करते थे | दिल्ली पुलिस ने स्पेशल सेल के आरोपियों को गिरफ्तार किया है | पकडे गए आरोपियों से हैंड ग्रैंड और एक विदेशी पिस्तौल बरामद हुई है |
Advertisement
गौरतलब है कि जिला मोगा के ब्लॉक अजीतवाल के कांग्रेस अध्यक्ष गांव डाला के नबरदार बलजिंदर सिंह बल्ली डाला 45 की दिनदहाड़े हमलावरों ने गोली मार के हत्या कर दी | बलजिंदर सिंह अपने घर पर बाल कटवा रहे थे | तभी हमलवारों ने 12 बोर बन्दूक से गोलिया चलानी शुरू कर दी थी |
Advertisement

