गाड़ियां क्षतिग्रस्त, नेशनल हाईवे भी बंद
उत्तराखंड/देहरादून (Public Updates TV): उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच भयंकर बादल फटने की घटना सामने आई। इसके चलते सागवाड़ा और चेपड़ों गांवों में भारी तबाही मची।
चेपड़ों में एक व्यक्ति लापता है, जबकि सागवाड़ा में एक लड़की घर पर गिरे मलबे में दब गई। दोनों गांवों के 70 से 80 घरों में 2 फीट तक मलबा भर गया।

थराली तहसील मुख्यालय के एक किलोमीटर के दायरे में कई इलाकों में स्थानीय नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से तबाही हुई।कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे मिंग गधेरा के पास मलबा आने से बंद हो गया है।
यह उत्तराखंड में 18 दिनों के भीतर दूसरी बार बादल फटने की घटना है। इससे पहले 5 अगस्त को धराली में हादसे में 5 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग लापता हो गए थे।

इधर, मौसम विभाग ने 19 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में 23 से 26 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है और 347 सड़कें अब भी बंद हैं।
राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं, जबकि मानसून शुरू होने के बाद से अब तक हिमाचल में 295 लोगों की मौत हो चुकी है।

