Public Updates ( काजल तिवारी ) -: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 5 फ़रवरी से बदला स्कूल का समय आइये बताते है नया टाइम क्या रहेगा शिक्षको और विद्यार्थियों का, अब सिंगल शिफ्ट वाले सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को सुबह 8.10 से दोपहर 2.30 बजे तक और बच्चों को सुबह 8.20 से दोपहर 2.20 बजे तक स्कूल आना होगा।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय शिक्षकों के लिए सुबह 7.50 से दोपहर 2.10 बजे तक और बच्चों के लिए सुबह 8 से दोपहर 1.15 बजे तक रहेगा। दूसरी शिफ्ट के अध्यापकों का समय सुबह 10.50 से शाम 5.10 बजे तक और बच्चों के लिए दोपहर 12.45 से शाम 5 बजे तक रहेगा।

आपको बता दे की बीतो दिनों में कोहरा व ठंड की वजह से समय में बदलाव किया गया था जिसमे 9:30 में स्कूल खुलते थे और 3 बजे से पहले बंद करने पड़ते थे लेकिन अब मौसम ठीक होने की वजह से समय में बदलाव कर दिया गया है |

Share.
Exit mobile version