Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  पंजाब से बड़ी खबर आपको बता दे की कल टोल प्लाजा यानि 20 जनवरी को फ्री कर दिए जाएंगे | दरसल मोहाली -चंडीगढ़ की सरहद पर बंदी सिंहो की रिहाई के लिए लगाए गए कोमी इन्साफ मोर्चा द्वारा इसका ऐलान किया गया है |

अपनी मांगो को पूरा करवाने के लिए अब कौमी इन्साफ मोर्चा ने नई रणनीति तैयार की है | मोर्चा के नेता ने कहा की उनकी मानगो पर केंद्र सर्कार ध्यान नहीं दे रही है और ना ही राज्य सरकार |

जिस कारण वश 20 जनवरी को 13 टोल प्लाज़ा 3 घंटे के लिए फ्री करवाया जाएगा | बताया जा रहा है कि जिन टोल प्लाजा को फ्री करवाया जाएंगा, उनमें फिरोजपुर का फिरोजशाह टोल प्लाजा और तारापुर टोल प्लाजा, मोहाली का अजीजपुर टोल प्लाजा, भागोमाजरा टोल प्लाजा, सोलखियां टोल प्लाजा, बरोदी टोल प्लाजा, पटियाला जिले का परेडी जट्टा टोल प्लाजा, जालंधर का बामनीवाल टोल प्लाजा, लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, फरीदकोटका में तलवंडी भाई टोल प्लाजा और नवांशहर का टोल प्लाजा शामिल हैं।

बता दें कि बंदी सिंहों की रिहाई समेत अन्य सिख मुद्दों के समाधान के लिए पिछले एक साल से मोहाली और चंडीगढ़ की सीमा पर राष्ट्रीय कौमी मोर्चा लगाया गया है, जिसे एक साल पूरा हो गया है। प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है।

Share.
Exit mobile version