Public Updates ( काजल तिवारी ) -:  महिला थाना पुलिस ने एक विवाहित की शिकायत पर उसके ससुराल परिवार पर केस दर्ज किया है |

पीड़िता ने पुलिस को लिखवाए अपने बयानों में बताया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है | इस सम्बन्धी कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने मामले में पति सुमित सास ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है |

पीड़िता ने बताया की उसकी शादी गाजियाबाद निवासी सुमित से हुई थी | शादी के बाद सुमित और उसका परिवार दहेज़ के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने थे | महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उक्त लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |

Share.
Exit mobile version