Public Updates ( काजल तिवारी ) -:   चंडीगढ़ दौरे के बाद पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर पहुंच गए है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार इस दौरान CM मान कई देशो के कमिश्नरों से मुलाकात कर रहे है। CM मान पंजाब में विदेशी निवेश पर जोर देते हुए सभी को निवेश का न्योता दे रहे है।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ के म्युनिसिपल भवन पहुंचे। यहां पर उन्होंने अगल-अलग विभागों में 461 नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे।

इस मौके CM मान ने कहा कि पंजाब में 8 यू.पी.एस.सी. सैंटर खोले जाएंगे, जहां युवा लड़के-लड़कियों को मुफ्त कोचिंग मिलेगी। वहीं CM मान ने आज पंजाब मुकेरियां में एक भयानक सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के मारे गए 3 जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Share.
Exit mobile version