जालंधर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मान सरकार ने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सबसे बड़ा एक्शन लेते हुए अपने ही विधायक के घर पर विजिलेंस की रेड करवा दी। जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के मामले में रेड की गई है।
Advertisement
सूत्रों की माने तो रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के ज़रिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफ़ा दफ़ा करवा देता था। इसको लेकर सरकार के पास फाइल पहुंच चुकी थी और विजिलेंस लगातार जालंधर में उन बिल्डिंगों की जांच कर रही थी जहां से एटीपी सुखदेव का संबंध था।
Advertisement