मुंबई (Public Updates TV): बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें दो दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा।

धर्मेंद्र के निजी डॉक्टर डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि अभिनेता की तबीयत में अब सुधार है और परिवार ने उन्हें घर के माहौल में आराम देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से धर्मेंद्र की तबीयत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था, जिसके चलते कभी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाता था, तो कभी छुट्टी दी जाती थी।
बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में घर पर आराम कर रहे हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

#Dharmendra #Bollywood #HealthUpdate #MumbaiNews #BreachCandyHospital #BollywoodLegend #IndianCinema #BreakingNews #FilmIndustry

