आज मॉडल टाउन शमशान घाट में होगा संस्कार, डेरा ब्यास मुखी, निकाय मंत्री-मेयर सहित कई हस्तियों ने सांझा किया दुख
पुलिस ने बचने के लिए हादसे के बाद गुरुद्वारे की बेसमेंट में छुपा दी थी कार, प्रदेश छोड़कर भागा!
जालंधर (Public Updates TV): महिंदर सिंह केपी के बेटे के एक्सीडेंट मामले में दर्ज हुई एफआईआर ने बड़ा मोड़ ले लिया है। हादसे में आरोपी बना शान एंटरप्राइजेज का मालिक प्रिंस, जिस पर गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, इन धाराओं में अधिकतम 10 साल तक की सज़ा संभव है।

मंगलवार को रिची केपी (36) का अंतिम संस्कार मॉडल टाउन शमशान घाट पर सुबह 11 किया जाएगा। उससे पहले घर पर अंतिम दर्शन के लिए शव को लाया जाएगा।
हैरानी की बात यह है कि एफआईआर दर्ज होने के 45 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का कहना है कि प्रिंस को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक वह फरार है। सूत्रों की मानें तो प्रिंस के पंजाब से बाहर भागने की आशंका है और उसकी तलाश में राज्य से बाहर भी दबिश दी जा रही है।
इस मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। आम जनता और पीड़ित परिवार ने जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विपक्षी नेताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
डेरा ब्यास मुखी और स्थानीय निकाय मंत्री केपी के बेटे के निधन पर शोक व्यक्त किया
डेरा ब्यास मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों और पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डा.रवजोत सिंह सोमवार को पूर्व सांसद एंव पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह के.पी. के बेटे रिची के.पी. के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके जालंधर स्थित आवास पर पहुंचे।

इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, कैबिनेट मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जवान बेटे का निधन परिवार के लिए एक अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है।

इस दौरान मेयर विनीत धीर, सहकारी कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष पवन कुमार टीनू, जालंधर सुधार ट्रस्ट के अध्यक्ष रमणीक सिंह रंधावा, जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह और आप नेता राजविंदर कौर थियाडा भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह के.पी. के बेटे रिची के.पी. का कल एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।

