Public Updates ( काजल तिवारी ) -: मोहाली में एक बार फिर बड़े धमाके की खबर सामने आई है | मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की मोहाली के गांव तीड़ा में एक गोदाम में कई सिलेंडरों में आग लगने से धमाका हो गया, जिससे आसपास का इलाका दहल उठा।
इस धमाके के दौरान गोदाम का लैंटर गिर गया और बुरी तरह से ध्वस्त हो गया। फिलहाल इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। धमाके इतने जोरदार थे कि एक के बाद एक कई सिलेंडरों में आग लग गई।
Advertisement
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ की एक दुकान का गोदाम गांव तीड़ा में है, जहां पर कैटरिंग का सामान रखा हुआ था। सिलेंडरों में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि इस दौरान अंदर कोई मजदूर उपस्थित था या नहीं। फिलहाल घटना की जांच चल रही है।

Advertisement

