Author: Public Updates
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: पंजाब सरकार ने जालंधर शहर में सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए का फंड जारी किए है ताकि शहर में सड़क बुनियादी ढांचे को उच्च दर्जे का बनाया जा सके। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के साथ विकास प्रोजैक्टों की समीक्षा करने दौरान इस संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी सड़कों का समय पर निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के…
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पीटिशन दायर की गई थी | आज इस पीटिशन पर सुनवारी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव कराने वाले रिटर्निंग ऑफिसर्स की कड़ी आलोचना की है | चीफ जस्टिस डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर ने बैलेट पेपरों को विकृत किया है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है ऐसा किया जाना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने चुनाव अधिकारी की वीडियो को देखा और उनकी आलोचना की और कहा कि ऐसे अधिकारी पर…
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: फाजिल्का में एक दुल्हन अपनी शादी की रस्मे बीच में रोक कर परीक्षा देने पहुंची, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया | बताया जा रहा है कि दुल्हन बी.एड की छात्रा है और पहले सेमेस्टर का पेपर देने आई थी। इस दौरान परीक्षा हॉल में छात्रा किरणा को दुल्हन के कपड़ों में देखकर हर कोई हैरान था। छात्रा ने बताया कि उसकी शादी 5 फरवरी को तय हुई थी, इसी बीच उसकी परीक्षा की तारीख बदल कर 5 फरवरी हो गई। उस दौरान उसकी प्रिंसीपल व स्टाफ ने बहुत मदद की जिस…
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: पंजाब कांग्रेस के नेता और विधायक सिखपाल सिंह खैहरा ने हाईकोर्ट का रुख किया है | उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की शरण लेते हुए अपनी जमानत के आदेशों में संशोधन की मांग की है | इसे लेकर उन्होंने अदालत में अर्जी लगा कहा कि गैंगस्टर अर्श डल्ला से उन्हे जान से मारने की धमकिया मिल रहे है | सुखपाल ने कहा कि उन्होंने अपना लइसेंसी हथियार जमा करवा दिया है | इसके चलते सुरक्षा को लेकर उन्होंने हथियार वापिस देने की मांग की है | वही इसे लेकर हाई कोर्ट द्वारा पंजाब…
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सोमवार 5 फरवरी को सभी राजनीतिक दलों को सलाह दी है कि चुनाव प्रचार अभियानों में बच्चों का इस्तेमाल किसी भी रूप में न करें। पार्टियों को भेजी गई एडवाइजरी में चुनाव पैनल ने पार्टियों और उम्मीदवारों से चुनावी प्रक्रिया के दौरान बच्चों से पोस्टर और पर्चे बांटने, नारेबाजी करने को लेकर जीरो टॉलरेंस जाहिर किया है। आयोग ने कहा कि राजनीतिक नेता और उम्मीदवार प्रचार के दौरान बच्चों को गोद में लेने और गाड़ियों में न बैठाएं, न उनको रेली में शामिल करें। बच्चों से…
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: बड़ी खबर जालंधर से आपको बता दे की पुलिस ने गोराया के चर्चित बाबा को गिरफ्तार करने बड़ी सफलता हासिल की है | आरोपी बाबा की पहचान बिदरी बाबा के रूप में हुई हैं, जो 2019 के मामले में भगौड़ा चल रहा था | थाना प्रमुख के अनुसार ट्रेवल एजेंटो एक मामले में उक्त बाबा गोराया पुलिस के लिए PO रहा है | 2015 में उक्त बाबा की एक वीडियो भी जूतों का हार पहने सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी |
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: बड़ी खबर आज शहर के कुछ हिस्सों में आज बिजली गुल रहेगी | बताया जा रहा है कि सिविल लाइन सब-डिवीजन के अन्तर्गत आते 11 के.वी. कुल रोड फीडर की सप्लाई 5 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इससे मार्डन कालोनी, रैडिसन होटल वाली रोड, ग्रैंड मॉल, लियो फोट वाली लेन, कुल रोड, देश भगत यादगार हाल, न्यू जवाहर नगर व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आरही है शीतल नगर के पास आज तड़के बदमाश सब्जी वाले कारोबारी के घर पर घुसे और गन पॉइंट पर लेकर 12 लाख नकदी और 15 लाख के गहने लूटकर फरार हो गए है | मौके पर ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई थाना 1 की पुलिस मौके में पहुंच पूछताछ कर रही है आपको बता दे की यह वारदात मकसूदा के शीतल नगर से सटे न्यू रसीला नगर के गली नंबर- 3 की है | फिलहाल व्यापारी ने यह बात नहीं बताई की इतने…
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: (होशियारपुर )जायबर 365 कंपनी के फाऊंडर पर्ल कपूर 1.1 बिलियन डॉलर की नैटवर्थ के साथ देश के यंगैस्ट अरबपति बन गए हैं। डी.सी. रोड होशियारपुर निवासी पर्ल ने कुछ अर्सा पहले ही स्टार्टअप कंपनी जायबर 365 की स्थापना की थी तथा कंपनी को देश भर में 109वां स्थान हासिल हुआ था। अपने निर्माण के 3 महीने के भीतर कंपनी की कुल वैल्यूएशन 9,840 करोड़ रुपये हो चुकी है। पर्ल ने बताया कि कंपनी का मुख्यालय इंगलैंड में है। इंगलैंड के अलावा मिडल ईस्ट की अनेक कंपनियां साइबर सुरक्षा के उनके सॉफ्टवेयर को लेकर…
Public Updates ( काजल तिवारी ) -: बड़ी खबर सामने आ रही है महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 15 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है | एक अधिकारी ने यह यह जानकारी देते हुए बताया की आरोपी 34 वर्षीया का है और यह नाबालिंग का मामा है | नेरुल थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 4 अक्टूबर 2023 को नाबालिंग के साथ उसके घर में कथित तौर से दुष्कर्म किया था | उन्होंने बताया की कुछ समय बाद लड़की का स्वास्थ्य बिगड़ने लग…
