Author: Public Updates
पब्लिक अपडेट [ काजल तिवारी ] -: गुरदासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई , जहां आज तडक़े चार लुटेरे एक युवक से 25 हजार रुपए नकद और एक तोले सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस लूटपाट के दौरान उक्त युवक भी घायल हो गया है. जिसे परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डकैती की शिकार सिम्मी पाल के भाई ऋषि पाल निवासी आलेचक ने बताया कि उसका भाई सिम्मी पाल गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में काम करता है और आज सुबह वह ब्लड सैंपल लेने के लिए गुरदासपुर…
पब्लिक अपडेट [ काजल तिवारी ] -: चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स डे (SPORTS DAY) के अवसर पर 41 साल बाद स्पोर्ट्स पॉलिसी लागू हुई है। चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इसे नोटिफाई किया हैं। 1982 में चंडीगढ़ का स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट बनने के बाद से अब तक कोई पॉलिसी नहीं थी। इस स्पोर्ट्स पॉलिसी में खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपए तक का नगद पुरस्कार रखा गया है। जो की हरियाणा के बराबर और पंजाब से दोगुना है।अब तक चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट को स्कौलरशिप के लिए 2 करोड रुपए का बजट मिलता था। जिसे बढ़ाकर अब 20 करोड़ किया जाएगा।…
पब्लिक अपडेट [ काजल तिवारी ] -: पंजाब के विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, सेशन 2023-24 के लिए 6वीं से 12वीं कक्षा की टर्म परीक्षाओं की डेटशीट की तिथियों में बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का शेड्यूल जारी होने के चलते छठी से बारहवीं कक्षा की टर्म परीक्षाओं के शुरु होने की तारीखों में बदलाव करने के उपरांत रिवाइज़्ड डेटशीट जारी की गई है। अब यह परीक्षाएं 11-09-2023 से आयोजित की जा रही हैं। इस संबंध में जो डेटशीट तैयार की गई है उसकी संपूर्ण जानकारी निम्न दी गई है।
पब्लिक अपडेट [ काजल तिवारी ] -: हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है और इस बात का विशेष ध्यान दिया जाता है कि श्रावण पूर्णिमा तिथि पर भद्रा काल न हो। लेकिन इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा काल शुरू हो जाएगी 30 अगस्त को सुबह लगने वाली भद्रा रात के करीब 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन पर भद्रा योग होने पर भाईयों की कलाई पर राखी नहीं बांधी जा सकती है। शास्त्रों में भद्राकाल को…
जालंधर निगम की नई वार्डबंदी के विवाद में , आज हाईकोर्ट में सुनवाई , पूर्व MLA बेरी ने लगाई है याचिका
पब्लिक अपडेट [ काजल तिवारी ] -: जालंधर नगर निगम की नई वार्डबंदी के विवाद में आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। बता दे की हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान नोटिस जारी कर नगर निगम के अधिकारियों को नई वार्डबंदी का सारा रिकॉर्ड और उन पर दर्ज हुई सारी आपत्तियों का डेटा लेकर आने के आदेश दिए थे। बता दे की कांग्रेस के पूर्व विधायक और जालंधर कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी और अन्य लोगों ने नगर निगम की नई वार्डबंदी पर आपत्ति जताई थी, लेकिन निगम के अधिकारियों ने उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया।…
पब्लिक अपडेट [ काजल तिवारी ] -: पंजाब में DC दफ्तरों से लेकर तहसीलों में एक बार फिर से काम ठप होने वाला है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने फिर से सरकार के खिलाफ धरना । कर्मचारी नेताओं ने बैठक के बाद फैसला लिया है कि पंजाब भर में 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक DC कर्मचारी यूनियन की ओर से पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी। बता दे की यूनियन का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की है, सरकार बार-बार उनके साथ वादा करके मुकर जाती है , जिसके चलते कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों…
पब्लिक अपडेट [ काजल तिवारी ]-: जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि मेष | Aries (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है) पॉजिटिव- आज सामाजिक गतिविधियों में एक्टिव रहे इससे नेटवर्क भी बढ़ेगा और कई संभावनाएं भी मिलेगी। पिछले कुछ समय से किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे विवादों में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। छोटे भाई-बहनों को आपका मार्गदर्शन सहायक रहेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि दिखावे के चक्कर में आप अनाप-शनाप खर्च कर सकते हैं। कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी हो सकती है, जिससे आपके मनोबल में भी कमी आएगी। कंपटीशन की तैयारी कर रहे युवाओं…
पब्लिक अपडेट [ काजल तिवारी ] -: अज्ञात नौसरबाज़ द्वारा धोखे से पूर्व सैनिक का ए.टी.एम. कार्ड बदल कर उसके खाते में से 2.25 लाख रुपए की राशि निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में बेअंत सिंह पुत्र अर्जन सिंह निवासी गांव भरथला थाना काठगढ़ ने बताया कि वह पूर्व सैनिक है। उसका सेविंग बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच बलाचौर में है। गत दिवस वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बलाचौर के भद्दी रोड स्थित ए.टी.एम. से पैसे निकालने के लिए गया था। वहां पहले से ही करीब 34-35 वर्ष का व्यक्ति खड़ा था।…
पब्लिक अपडेट [ काजल तिवारी ] -: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है कि जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से देश के दूसरे शहरों के लिए दोबारा उड़ान शुरू होंगी। इसके लिए होमवर्क लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही एयरपोर्ट फंक्शनिंग में आ जाएगा। मुख्यमंत्री ने पंजाब के घरेलू उड़ान वाले हवाई अड्डों को लेकर सोमवार को सिविल एविएशन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री ने बैठक के बारे में जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए कहा कि आज पंजाब के सिविल एविएशन विभाग के अधिकारियों के साथ पठानकोट, हलवारा,…
पब्लिक अपडेट [ काजल तिवारी ]-: पंजाब में लगातार गौमांस की तस्करी को लेकर हिंदू संगठनों की ओर से बड़े खुलासे किए जा रहे हैं व पंजाब पुलिस के द्वारा इन तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। ताज़ा मामला थाना गोराया की पुलिस चौकी दोसांझ कलां से सामने आया है जहां पर शिवसेना बाल ठाकरे के नेता रोहित जोशी के साथ अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस पार्टी को साथ लेकर हड्डा रोड़ी में छापेमारी की गई। जहां पर पाया गया कि भारी मात्रा में…