Author: Public Updates Editor
नई दिल्ली। सिंगापुर से दिल्ली आने वाली फ्लाइट SQ 402 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब टेकऑफ़ से कुछ ही सेकंड पहले रनवे पर अचानक बड़ी तकनीकी खराबी सामने आ गई। रात 2:20 बजे उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट में 300 से ज्यादा यात्री सवार थे। सभी सीटों पर बैठ चुके थे और विमान रनवे पर गति पकड़ चुका था, तभी पायलट ने तत्काल फ्लाइट रोककर उसे वापस चांगी एयरपोर्ट ले लिया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर टर्मिनल में भेजा गया। करीब तीन घंटे की देरी के बाद नया विमान उपलब्ध कराया गया, जिससे यात्री सुबह 8:30 बजे दिल्ली…
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में देर रात एक तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने पर हुआ भयानक हादसा पांच युवाओं की जान ले गया। इनमें दो नाबालिग लड़कियां और तीन युवक शामिल बताए जा रहे हैं। हादसा रात करीब 10:15 बजे लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां कार अनियंत्रित होकर पलट गई और काफी दूर तक घसीटती चली गई। वरना कार नंबर PB10DH-4619 साउथ सिटी से लाडोवाल की ओर जा रही थी। ओवरस्पीड के कारण कार डिवाइडर से टकराई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी सवार मौके पर ही दम तोड़ बैठे।…
मुक्तसर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): प्रवासी परिवार की नौ वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में थांदेवाला रोड पर पुलिस व आरोपी में गोलीबारी व मुठभेड़ भी हुई। आरोपी ने थाना सिटी के एसएचओ पर फायर कर दिया, जो पेड़ पर जा लगा। जवाबी कार्रवाई में एसएचओ द्वारा गोली चलाई गई जो आरोपी की टांग पर लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । आरोपी की पहचान मुकेश कुमार (45) पुत्र अमर सिंह वासी बस्ती गुरतेज नगर मुक्तसर के रूप में हुई है। एसएसपी प्रज्ञा जैन के अनुसार आरोपी पर…
जालंधर (Public Updates TV): शहर के प्रमुख गुरू नानक मिशन चौक को आज नया और आकर्षक स्वरूप देकर जनता को समर्पित कर दिया गया। पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर विनीत धीर और पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने संयुक्त रूप से इस नवीनीकृत चौक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीनियर ‘आप’ नेता नितिन कोहली भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री और अधिकारियों ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शहर के प्रमुख चौकों और चौराहों के नवीनीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कई…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर वेस्ट में 13 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में शनिवार को कोर्ट ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। पुलिस आरोपी को दोपहर करीब 12:30 बजे सत्र अदालत लेकर पहुंची, जहां लगभग एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद जज ने उसे जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया। इससे पहले आरोपी को कुल 12 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया था, जिसमें पुलिस ने कई महत्वपूर्ण और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 22 नवंबर को मिला था बच्ची का शव मासूम 22 नवंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी,…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के वार्ड-1 में विकास कार्य को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच गुरुवार देर रात बड़ा विवाद खड़ा हो गया। बहस की शुरुआत काम की गुणवत्ता और देरी को लेकर हुई, जो देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच झड़प में बदल गई। झड़प के दौरान कांग्रेसी महिला पार्षद आशु शर्मा, उनके पति गौरव शर्मा और उनके साथियों की AAP नेत्री के बेटे व वार्ड इंचार्ज से तीखी बहस हुई जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। घटना के बाद थाना-1 पुलिस ने शिकायतकर्ता सिमरनजीत सिंह के बयान पर पार्षद…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब में अवैध मानव तस्करी का नेटवर्क तेजी से फैलता जा रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए बताया कि विदेशों में अवैध तरीके से भेजे जाने वाले भारतीयों का सबसे बड़ा केंद्र पंजाब बन चुका है। यहां एजेंट 15 से 50 लाख रुपये तक लेकर अमेरिका और यूरोप भेजने का झांसा देते हैं। 2019 से अब तक 3053 फर्जी ट्रैवल एजेंट पकड़े जा चुके हैं, लेकिन असली संख्या इससे कहीं ज्यादा बताई जा रही है क्योंकि कई पीड़ित शिकायत करने से कतराते हैं। फरवरी 2025 में अमेरिका ने 104 भारतीयों को…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के न्यू गुरु अमरदास नगर (वार्ड-2) में गुरुवार शाम सीवरेज सफाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस पार्षद आशु शर्मा ने सुपर सक्शन मशीन बुलाकर सफाई कार्य शुरू कराया था, तभी चुनाव हार चुके आप नेता मौके पर पहुंचकर काम रुकवाने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी हो गई। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। आरोप है कि आप नेता के साथ आए एक युवक ने पार्षद आशु शर्मा पर पिस्तौल तान दी, जिसके बाद पार्षद ने आत्मरक्षा में उसके हाथ…
नई दिल्ली/अहमदाबाद (Public Updates TV): इंडिगो एयरलाइन के परिचालन संकट के बीच यात्रियों की परेशानी थम नहीं रही। शनिवार सुबह 6 बजे तक अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 19 उड़ानें रद्द हो चुकी थीं। तिरुवनंतपुरम समेत देशभर के कई हवाई अड्डों पर भी इसी तरह के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को इंडिगो का परिचालन लगभग ठप रहा और 1000 फ्लाइटें रद्द हुईं, जबकि 4 दिसंबर को 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई थीं। हालात गंभीर होते देख सरकार को एफडीटीएल नियमों में अस्थायी छूट देनी पड़ी है। अव्यवस्था का डबल झटका: महंगी फ्लाइटें और लूटते टैक्सी ड्राइवर आईजीआई एयरपोर्ट पर इंडिगो…
जालंधर (Public Updates TV): शहर के जवाहर नगर मार्केट में स्थित मशहूर बंसल स्वीट्स शॉप पर नगर निगम ने आज कड़ी कार्रवाई की। एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी रविंदर कुमार के नेतृत्व में निगम टीम ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर दुकान के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पहले यहां हीट सेवन (Heat 7) रेस्टोरेंट चलता था, जिसे लेकर पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई थी। जांच में पाया गया कि दुकान न केवल नाजायज़ कब्ज़े पर बनी थी, बल्कि सड़क और पार्किंग एरिया पर भी अवैध विस्तार किया गया था। कार्रवाई के दौरान स्वीट…
