Author: Public Updates Editor
बटाला (Public Updates TV): शहर के फोकल प्वाइंट इलाके में स्थित शराब के ठेके की नई ब्रांच के गेट के सामने शनिवार सुबह एक संदिग्ध ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि ग्रेनेड में कोई धमाका नहीं हुआ, लेकिन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिफ्यूज टीम मौके पर पहुंच गई और विस्फोटक वस्तु को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुई। पोस्ट के वायरल होते ही खुफिया एजेंसियों और पुलिस महकमे में हलचल मच गई और बटाला के…
चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को पंजाब में आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर और कपूरथला जिलों में 15 ठिकानों पर रेड की। गैंगस्टरों से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
जालंधर (Public Updates TV): ” युद्ध नशे विरुद्ध” के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने केवल 7 दिनों में नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ते हुए 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।नशीली दवाओं के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए जालंधर पुलिस ने 41 एफआईआर दर्ज कीं, नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल 50 लोगों को गिरफ्तार किया और एनडीपीएस मामले में एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया। जिससे अवैध नशीली दवाओं के व्यापार में काम करने वालों को एक मजबूत और स्पष्ट संदेश मिला कि किसी को भी शरण नहीं दी…
जालंधर (Public Updates TV):गुजरात पुलिस ने जालंधर पुलिस की मदद से भार्गव कैंप क्षेत्र में छापामारी कर पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। जासूस की पहचान मोहम्मद मुर्तजा अली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 4 मोबाइल और 3 सिम बरामद किए गए हैं। वह अली गांधी नगर में किराए पर रहता था और एक आलीशान कोठी भी तैयार कर रहा था। पता चला है कि जब भारत-पाकिस्तान में तनाव था तो आरोपी भारतीय न्यूज चैनल की एप्प बनाकर, जिसमें सभी भारतीय न्यूज चैनल चलते थे, पाकिस्तान की आईएसआई को भारत के भीतर चल रहे हालातों की…
विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने कहा, लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर हुई गिरफ्तारी जालंधर (Public Updates TV)। नगर निगम, जालंधर के सहायक नगर योजनाकार यानि कि एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को विजिलेंस की तरफ से गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत ने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को एटीपी सुखदेव वशिष्ठ का 2 दिन का रिमांड दे दिया है। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ पर 30 हज़ार रुपए रिश्वत मांगने व अन्य कईं आरोप हैं, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को काम…
हजारों राष्ट्र सैनिकों के सम्मान में भरी हुंकार, श्री राम चौंक से होकर प्रमुख बाजारों से गुजरी जालंधर (Public Updates TV): राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक मंच जालंधर द्वारा शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं ने ऑपरेशन सिंदूर की विजय व सैनिकों के सम्मान को समर्पित पंजाब की पहली भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इसमें हजारों राष्ट्र भक्तों ने तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर सैनिकों के सम्मान में भारी हुंकार भरी। यह तिरंगा यात्रा श्री राम चौक से होते हुए शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए बापिस उसी स्थान पर संपन्न हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक मंच से सुशील…
चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): संगरूर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जेल परिसर के अंदर से संचालित हो रही एक संगठित तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर जेल के अंदर छापेमारी की गई, जिसमें 9 मोबाइल फोन, 4 स्मार्टवॉच, 50 ग्राम अफीम और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संलिप्तता सामने आई, जो इस तस्करी को अंजाम देने में मदद कर रहा था। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अमृतसर से मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया, जो वर्तमान में संगरूर जेल में बंद कैदी…
लुधियाना/जालंधर (Public Updates TV): लुधियाना की लड़की को जालंधर बुलाकर गैंगरेप की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक लुधियाना की टिब्बा थाने के एरिया में रहती युवती ने राहुल नामक के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि जालंधर के पास एक होटल में राहुल और उसके साथी ने मिलकर गैंगरेप किया है। दोनों ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मारने की धमकी दे वहां फरार हो गए। वहीं टिब्बा थाने की पुलिस ने जांच…
जालंधर (Public Updates TV): सीबीएसई की ओर से जारी परिणामों में जालंधर के आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल का परिणाम शानदार रहा। 10वीं छात्रा गरिमा ने स्कूल में टाप करते हुए 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। छात्रा की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। बातचीत में गरिमा ने कहा कि उसकी पढ़ाई में जितना योगदान स्कूल का है उतना ही अभिभावकों का भी है। स्कूल में टीचर्स पढ़ाई के ट्रिक बताते थे और घर में अभिभावक मोटिवेट करते हैं जिससे पढ़ाई आसान हो जाती थी। जब भी किसी तरह की परेशानी हुई तो स्कूल के…
बड़े घोटाले का है आरोप, विधायक के खासम-खास माने जाते थे जालंधर (Public Updates TV):हाल ही में सेट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापस लेने के बाद पंजाब सरकार ने एक ओर बड़ा एक्शन लेते हुए जालंधर नगर निगम में एमटीपी के तौर पर तैनात सुखदेव वशिष्ट पर कार्रवाई की है। एटीपी सुखदेव वशिष्ट पर एक बड़े स्कैम में शामिल होने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद विजीलैंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एटीपी सुखदेव वशिष्ट पर कुछ राजनेताओं के साथ मिलकर बड़े घोटाले को अंजाम देने के आरोप हैं। इसके चलते विजीलैंस ने बुधवार को नगर…
