Author: Public Updates Editor
जालंधर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): उत्तराखंड स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा इस वर्ष 25 मई से शुरू होगी। इससे पहले 22 मई को पंज प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था गुरुद्वारा गोविंदघाट से रवाना होगा, जो आधिकारिक रूप से यात्रा की शुरुआत मानी जाती है। करीब 15,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंट साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। रास्ते को बर्फ से मुक्त करने और सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय सेना की टीम पहले ही गोविंदघाट पहुंच चुकी है और सफाई एवं सुरक्षा कार्य शुरू…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के पूर्व डीपीआरओ हाकम थापर को पदोन्नति देकर डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर ज्वाइंट डायरेक्टर मनविंदर सिंह ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करते ही शहर के कई गणमान्य लोगों ने हाकम थापर का सम्मान किया और उनके प्रशासनिक योगदान की सराहना की। थापर ने अपने संबोधन में कहा कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और जनसंपर्क विभाग को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। इस मौके पर पत्रकारों, अधिकारियों और समाजसेवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
जालंधर ग्रेनेड अटैक: BJP नेता कालिया के घर पहुंची NIA, क्राइम सीन का रीक्रिएट किया; आरोपी भी साथ लाए
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में तेजी आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस के साथ घटनास्थल का दौरा किया और क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। टीम के साथ वह आरोपी भी मौजूद था, जिस पर ग्रेनेड फेंकने का आरोप है। उसे हथकड़ी में मौके पर लाया गया था। पूर्व मंत्री कालिया ने बताया कि जब एनआईए की टीम उनके घर पहुंची, वे उस वक्त बाहर थे। लौटने पर उन्हें जानकारी मिली कि अधिकारी आए थे और…
‘कमिश्नेट पुलिस ने बाबा खेल हत्याकांड के दोनों आरोपियों का एनकाउंटर कर जालंधर लाई, पूछताछ होगी जालंधर (Public Updates TV)। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर को ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी शिवम सोढ़ी उर्फ शिवा को 5 किलोग्राम हेरोइन और ₹22,000 की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने शिवम सोढ़ी और उसके पिता वरिंदर सोढ़ी, निवासी सिमरन एन्क्लेव, लांबा पिंड चौक, थाना रामामंडी, जालंधर को धर दबोचा। इनके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 8…
जालंधर (Public Updates TV): न्यू दशमेश नगर में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पवन कुमार सोनू पर फायरिंग कर दी गई। हमले में एक गोली उसके पेट में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। घायल पवन ने बताया कि इलाके में सट्टा माफिया लंबे समय से सक्रिय है। सोमवार को उसके बेटे का इसी माफिया से विवाद हुआ था। दिन में उनके घर पर हमला किया गया और थाने में शिकायत देने के बाद रात को फिर हमला हुआ। जब पवन घर के बाहर खड़ा था, तभी…
जालंधर (Public Updates TV): शहर में सोमवार तड़के बड़ा पुलिस एक्शन देखने को मिला जब देहात पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर परमजीत सिंह उर्फ पम्मा के बीच आदमपुर के कालडा मोड़ पर जोरदार मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान गैंगस्टर को गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पम्मा पर 19 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जालंधर में हथियार सप्लाई करने आया था। मुठभेड़ का लाइव एक्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस पर बरसाईं गोलियां पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5:50 बजे क्राइम ब्रांच की टीम ने आदमपुर-मेहतियाना रोड पर कलारा पुली चौक के पास विशेष नाकाबंदी…
राज्यसभा सांसद मित्तल ने भी लगाई ताकत, सरकार की हरी झंडी जालंधर (Public Updates TV): मेयर विनीत धीर और कमिश्नर गौतम जैन की मेहनत और एलपीयू के चांसलर सांसद अशोक मित्तल की ताकत रंग लाई है। वर्षों से हवा में लटक रहा बलटर्न पार्क प्रोजेक्ट अब जल्द शुरू होने जा रहा है। मेयर धीर ने कई राउॉड बैंठक के बाद सरकार से मंजूरी ले ली है और ठेका लेने वाली कंपनी भी तैयार हो गई है। सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही जालंधर के लोगों को तोहफा मिलेगा जो 18 साल से हवा में लटक रहा था। 6 जनवरी, 2022…
पुलिस और बदमाशों के बीच चलीं सात गोलियां, घेराबंदी होते देख आरोपियों ने कर दी थी फायरिंग चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): राज नगर के काहन दास नगर में दिनदहाड़े टीनू की हत्या कर फरार हुए दो बदमाशों को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मोहाली में एनकाउंटर के दौरान दबोच लिया। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान आकाशदीप और गौरव कपिला के रूप में हुई है। पुलिस को…
भ्रष्टाचार का अड्डा बना निगम, फर्जीवाड़ों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए: मंजीत सिंह टीटू जालंधर (Public Updates TV): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों ने नगर निगम जालंधर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी नेता मंजीत सिंह टीटू ने कहा कि निगम अधिकारी आम आदमी पार्टी (आप) के सहयोग से जनता की खून-पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार में उड़ा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि नगर निगम में हो रहे फर्जीवाड़ों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। काम के आश्वासन हकीकत में बदलते हैं या नहीं, देखना…
जालंधर नगर निगम यूनियन द्वारा बीते चार दिनों से चल रहा प्रदर्शन अब समाप्त हो गया है। यूनियन और प्रशासन के बीच आज हुई अहम बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बन गई, जिसके बाद यूनियन ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल के साथ बैठक में ये फैसला लिया गया है। इस संबंध में मेयर विनीत धीर ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग थी कि उन्हें सरकारी छुट्टियों के दिन काम करने पर अतिरिक्त वेतन या छुट्टी दी जाए। इस पर सहमति बन गई है और एक…
