Author: Public Updates Editor

विधायक हों या अफसर सभी पर होगी कार्रवाई, सिस्टम को क्लीन करने का समय आ गया चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति है और इसमें कोई भी व्यक्ति—चाहे वह अफसर हो या विधायक—बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार की दीमक ने सिस्टम को खोखला कर दिया है, अब इसे जड़ से खत्म करने का समय आ गया है।” सीएम का सख्त संदेश: “हम अपना-पराया नहीं देखते, कार्रवाई तय है” मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी किसी भी दोषी को राजनीतिक या व्यक्तिगत…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘नशे के खिलाफ जंग’ के तहत आज नशा तस्करों के एक और अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया। नशे के खिलाफ इस अभियान के तहत नगर निगम जालंधर ने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के सहयोग से गढ़ा क्षेत्र के फगवाड़ी मोहल्ला में इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।  इस संबंध में जानकारी देते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि नगर निगम को सूचना मिली थी कि नशा तस्कर साहिल अटवाल उर्फ काली और संजीव अटवाल (दोनों भाई) द्वारा…

Read More

जालंधर/फगवाड़ा (Public Updates TV): कपूरथला की सब डिवीजन फगवाड़ा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सीआईए इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मियों को एक तस्कर से 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि आरोपियों ने एक ड्रग तस्कर को हिरासत से छोड़ने के एवज में यह रिश्वत ली थी। उन्होंने खुलासा किया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज और अन्य कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले एक ड्रग तस्कर को पकड़ा था, लेकिन बाद में उसे भगाने में मदद की। इसके बदले में तस्कर के परिवार…

Read More

जालंधर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मान सरकार ने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सबसे बड़ा एक्शन लेते हुए अपने ही विधायक के घर पर विजिलेंस की रेड करवा दी। जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के मामले में रेड की गई है। सूत्रों की माने तो रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के ज़रिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफ़ा दफ़ा करवा देता था। इसको लेकर सरकार के पास फाइल पहुंच चुकी थी और विजिलेंस लगातार जालंधर में उन बिल्डिंगों की जांच…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को और प्रभावशाली बनाने के लिए राज्य के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर स्थित शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इलाजरत मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इलाज संबंधी सुविधाओं की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि…

Read More

चंडीगढ़/पंजाब/हरियाणा/नई दिल्ली (Public Updates TV): भाखड़ा डैम की सुरक्षा अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंप दी गई है। बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) के अनुरोध पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 296 जवानों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत बीबीएमबी को चालू वित्त वर्ष में CISF को 8.59 करोड़ रुपये भुगतान करने होंगे, साथ ही आवास और परिवहन की व्यवस्था भी करनी होगी। हाल ही में पंजाब पुलिस द्वारा डैम परिसर की घेराबंदी और बीबीएमबी अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने की घटना के बाद यह निर्णय लिया गया। गृह मंत्रालय ने 19 मई…

Read More

चंडीगढ़ (Public Updates TV): चंडीगढ़ स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को गुरुवार, 22 मई की सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। यह धमकी सुबह करीब 11:30 बजे एक ईमेल के माध्यम से दी गई थी। धमकी मिलते ही एहतियातन कोर्ट रूम और वकीलों के चैंबर खाली करा लिए गए। चंडीगढ़ पुलिस तुरंत हरकत में आई और बम स्क्वायड व डॉग स्क्वायड की टीमों ने हाईकोर्ट परिसर की गहन जांच शुरू की। करीब ढाई घंटे तक चली जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस बीच सुरक्षा को लेकर…

Read More

चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV)। पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर सामने आई है जहां पत्नी से छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई न होने से भिसीयाना एयरफोर्स स्टेशन में तैनात नायक सोनू यादव ने जहर निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई, मृतक जवान ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें एयरफोर्स में तैनात 5 कर्मियों का नाम लिया। जीआरपी पुलिस ने मृतक के पिता सुरेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।आरोपियों में चीफ वर्कर्स इंजीनियर के मुख्य अधिकारी एस.के पांडे, सहायक विकास गांधी, सहायक तेज राम मीना, हवलदार राजीव और…

Read More

जालंधर/करतारपुर (Public Updates TV): गांव  नाहरपुर की सरपंच की बेटी परमजीत कौर उर्फ पम्मो को हेरोइन बेचने की वीडियो वायरल होने के बाद करतारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 18 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर पम्मो से 3 ग्राम हेरोइन मिली, लेकिन सख्त पूछताछ के बाद उसने 15 ग्राम और हेरोइन छिपाकर रखने का खुलासा किया। यह कार्रवाई डीएसपी करतारपुर विजय कंवर पाल और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह की निगरानी में की गई। गश्त के दौरान जब पुलिस गांव दयालपुर से नाहरपुर की ओर बढ़ रही…

Read More

जालंधर/साइप्रस (Public Updates TV): साइप्रस की राजधानी निकोसिया में उस समय हंगामा मच गया जब जालंधर का एक ट्रैवल एजेंट, जो हमेशा जादूगर जैसे कपड़े और काला चश्मा पहन कर घूमता है, वहां की सड़कों पर दो भारतीय छात्राओं के हाथों जमकर पिट गया। मिली जानकारी के अनुसार, मोगा की रहने वाली दो सगी बहनें जिन्हें साइप्रस भेजने के नाम पर एजेंट ने 2 लाख रुपये एडवांस लिए थे, उसी एजेंट को निकोसिया के अमेरिकन कॉलेज के पास बीयर का कैन लिए घूमते देख भड़क गईं। युवतियों ने पहले उसे थप्पड़ जड़ा और फिर मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर दी।…

Read More