Author: Public Updates Editor

जालंधर (Public Updates TV): मंगलवार को जालंधर के बस्ती दानिशमंदा एरिया में दिलबाग नगर एक्सटेंशन में एडवोकेट ढींगरा की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में मां परमिंदर कौर व बेटे बिंकम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वकील ढींगरा की प्रापर्टी परमिंदर कौर के घर के सामने है। वहां पर मंगलवार को किराया लेने गया था। इस दौरान ढींगरा की बिंकम से बहसबाजी हाथापाई हो गई। माँ परमिंदर कौर ने बेटे की शूटिंग वाली पिस्टल से गोली ढींगरा को मार दी जो उसकी जांघ पर लगी। ढींगरा सीढ़ियों से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी

Read More

फाजिल्का (Public Updates TV): पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्ती जारी है। ताजा मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन फाजिल्का के एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मियों को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के डीजीपी ने फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ को निलंबित कर दिया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब फाजिल्का निवासी एक 17 वर्षीय किशोर दिलराज सिंह के पिता, धरमिंदर सिंह ने साइबर थाने के अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगने के खिलाफ मुख्यमंत्री को सबूतों सहित शिकायत…

Read More

राजपुरा/अंबाला (Public Updates TV): राजपुरा-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें चितकारा यूनिवर्सिटी में दाखिला लेकर लौट रहे तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा शाम करीब 5:30 बजे घघर सराय के पास हुआ, जब उनकी कार की आमने-सामने टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। मृतकों की पहचान खुशविंदर सिंह (अंबाला कैंट निवासी), प्रियांश और एक अज्ञात युवक के रूप में हुई है। घायल छात्र मनन कपूर को नाजुक हालत में अंबाला के एमएम अस्पताल में भर्ती कराया…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): जालंधर वेस्ट के दिलबाग नगर एक्सटेंशन इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फैडरेशन के प्रधान एडवोकेट परमिन्द्र सिंह ढींगरा को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ढींगरा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति इसी इलाके का रहने वाला है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक के समर्थकों का आरोप है कि गोली लगने के बाद न तो कोई उन्हें अस्पताल ले गया और न ही पुलिस समय पर पहुंची। इस लापरवाही…

Read More

अमृतसर (Public Updates TV): अमृतसर के मजीठा रोड पर हुए बम धमाके से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमाके में घायल हुआ व्यक्ति खुद बम प्लांट कर रहा था, लेकिन बम उसके ही हाथों में फट गया। पुलिस सूत्रों का मानना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि एक बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा हो सकती है। घायल युवक के किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और पूरे…

Read More

जालंधर/फिल्लौर (Public Updates TV): सोमवार शाम रेलवे स्टेशन रोड पर एक शर्मनाक घटना सामने आई, जब रेलवे चौकी प्रभारी एसएचओ दीदार सिंह शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी के दौरान वर्दी उतारकर निक्कर और टी-शर्ट में महिला से बदतमीजी करने लगा। उसने सड़क से गुजर रही एक महिला को जबरन अपने सरकारी क्वार्टर में ले जाने की कोशिश की। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और अपने परिजनों को फोन करके बुला लिया। लोगों की मदद से महिला को एसएचओ के चंगुल से छुड़ाया गया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने दीदार सिंह को समझाने की कोशिश…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): शहर के भार्गव कैंप इलाके से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। न्यू दशमेश नगर की निवासी ज्योति अपने परिवार सहित गर्मी के कारण रात को छत पर सो रही थी। रात के लगभग 1 बजे उनकी चार वर्षीय बेटी पानी पीने के लिए उठी। पानी पीने के कुछ क्षण बाद ही बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी। पहले तो परिजनों को लगा कि वह शायद गिर गई है, लेकिन जब मां ने उसे गोद में उठाया, तो उसके कपड़े खून से लथपथ थे और बच्ची लगातार…

Read More

गाड़ी में जहर खाया, लिखा- बैंक से करप्ट हुए; मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल  चंडीगढ़/पंचकूला (Public Updates TV): हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है जहां कर्ज से परेशान पंचकूला में सोमवार देर रात परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सभी ने एक साथ घर के बाहर खड़ी गाड़ी में जहर निगल लिया, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति जिंदा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार धीरेंद्र शास्त्री की कथा…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): जालंधर सेंट्रल से कांग्रेस विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार दोपहर विजिलेंस की टीम विधायक को साथ लेकर उनके साडू राजू मदान के घर पहुंची, लेकिन राजू मदान वहां नहीं मिले। बताया जा रहा है कि विधायक की गिरफ्तारी के बाद से ही मदान अंडरग्राउंड हैं और उन्हें इस पूरे घोटाले का बड़ा राजदार माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राजू मदान को विधायक रमन अरोड़ा की कई संपत्तियों, पैसों के लेन-देन और फर्जी एनओसी के खेल की पूरी जानकारी हो सकती है। विजिलेंस को ऐसी…

Read More

चंडीगढ़/जालंधर – पंजाब पुलिस रिक्रूटर्स ट्रेनिंग सेंटर, जहानखेलां (होशियारपुर) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर 6 रंगरूट सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से ट्रेनिंग से हटा दिया गया। इनमें से तीन पटियाला, दो तरनतारन और एक लुधियाना जिले से संबंधित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंप एडजुडेंट की ओर से सीआईडी की एक रिपोर्ट में इन सिपाहियों पर संदिग्ध गतिविधियों और बिना गंध वाले नशे के सेवन की आशंका जताई गई थी। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां डोप टेस्ट पॉजिटिव निकला। टेस्ट…

Read More