Author: Public Updates Editor
जालंधर (Public Updates TV): कनाडा के एडमिंटन शहर से पंजाब के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्टडी वीजा पर कनाडा गए पंजाब के दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे बुढलाडा क्षेत्र के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। बेहतर भविष्य और पढ़ाई के सपने लेकर विदेश गए दोनों युवक हिंसा का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान गांव बरहा निवासी गुरदीप सिंह (27) और गांव उद्दत सैदेवाला निवासी रणवीर सिंह (18) के रूप में हुई है। गुरदीप सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा और शादीशुदा था। वह करीब ढाई साल पहले स्टडी…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर वेस्ट इलाके में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात अमन नगर में कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसा में बदल गया, जब एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर पड़ोसी पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के बस्ती दानिशमंदा इलाके में युवकों के बीच हुआ आपसी विवाद खूनी झड़प में बदल गया, जिसमें पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे 17 वर्षीय विकास की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, विकास का अपनी ही गली में कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल घायल विकास को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत…
जालंधर (Public Updates TV): अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने पंजाब एक्साइज एक्ट, 1914 के सेक्शन 54 और रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1951 के सेक्शन 135 (C) के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए, जालंधर जिले की सीमा में आने वाले उन गांवों में शराब के ठेके, जहां जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव हो रहे है, चुनाव वाले दिन 14 दिसंबर, 2025 को बंद रखने के आदेश जारी किए है। जारी किए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि चुनाव वाले गांवों में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी और न ही इन…
चंडीगढ़/मोहाली (Public Updates TV): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न पूरी तरह बदल दिया है। अब 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में आसान प्रश्नों की संख्या 10% कम और मुश्किल प्रश्नों की संख्या 10% बढ़ा दी गई है। बोर्ड का कहना है कि यह कदम प्रश्नपत्रों को अधिक विचारशील, व्यावहारिक और गुणवत्ता आधारित बनाने के लिए उठाया गया है। नए सिस्टम में छात्रों को केवल टेक्स्टबुक एक्सरसाइज रटकर पास होना मुश्किल होगा, क्योंकि अब 25% प्रश्न सीधे चैप्टर के बीच से पूछे जाएंगे। इससे छात्रों को पूरा विषय पढ़कर समझना होगा। शिक्षा…
अमृतसर (Public Updates TV): अमृतसर के प्रतिष्ठित सीनियर स्टडी स्कूल को शुक्रवार सुबह एक संदिग्ध कॉल/मैसेज के जरिए बम धमाके की धमकी मिलने के बाद शहर में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को खबर दी, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल, बम डिस्पोज़ल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। पूरे स्कूल को खाली कराया गया और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। अचानक हुई इस घटना से अभिभावकों में घबराहट जरूर फैली, लेकिन पुलिस ने हालात पर नियंत्रण की बात कही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया…
कंपनी पर पहली बार हत्या का मुकदमा! फिर शुरू हुई बहस नई दिल्ली (Public Updates TV): एआइ वरदान है या अभिशाप… पूरी दुनिया में बहस चल रही है। एक बड़ा घड़ा इसे क्रांतिकारी बदलाव मानता है तो ऐसे लोगों की कमी भी नहीं है जो खामियां गिनाता है। इन सबके बीच चैटजीपीटी ने अमेरिका के कनेक्टिकट में पूर्व आइटी पेशेवर के भ्रम को सही ठहराया, जिस कारण उसने मां को मारकर आत्महत्या कर ली। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि चैटजीपीटी के कारण हुई हत्या का यह संभवतः पहला मामला है। अब 83 वर्षीय महिला के स्वजन…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को तेज और सुचारू बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार को जारी आदेशों में 7 IAS और 1 PCS अधिकारी का तबादला किया गया है। इन तबादलों के साथ कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। सरकार के मुताबिक यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और फील्ड लेवल पर काम में तेजी लाने के लिए उठाया गया है। नई नियुक्तियों से जिला प्रशासन, राजस्व और विकास से जुड़े फैसलों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। आने वाले दिनों में और भी तबादले होने की संभावना जताई जा रही है। #PunjabNews…
क्रिश्चियन कमेटी से पूछा— किसके इशारे पर हुआ अपमान, 15 दिन में मांगी सार्वजनिक माफी जालंधर (Public Updates TV): सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर का पुतला जलाने का मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है। चरण कौर ने अपने वकील गुरविंदर संधू के जरिए क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को 10 लाख रुपए का लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगा है कि आखिर किसके इशारे पर उनका पुतला लाया गया। नोटिस में कहा गया है कि चरण कौर के खिलाफ की गई यह हरकत सोची-समझी और किसी के निर्देश पर की गई प्रतीत होती है। कमेटी को 15 दिनों के भीतर बिना…
बाकी छह पोस्ट के लिए कुल 12 कैंडिडेट मैदान में जालंधर (Public Updates TV)। पंजाब प्रेस क्लब जालंधर के चुनाव अधिकारियों द्वारा क्लब चुनाव के लिए कैंडिडेट के नॉमिनेशन पेपर वापस करने और उनकी जांच के बाद, सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट पद के लिए राजेश थापा, वाइस-प्रेसिडेंट (महिला) पद के लिए तेजिंदर कौर थिंड और ट्रेजरर पद के लिए शिव शर्मा को बिना किसी मुकाबले के विजेता घोषित किया गया है। बाकी छह पोस्ट प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी, दो वाइस-प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए चुनाव होंगे। यह जानकारी देते हुए क्लब के चुनाव अधिकारी डॉ. कमलेश सिंह दुग्गल, डॉ. लखविंदर सिंह…
