Author: Public Updates Editor
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ को जालंधर में 103 दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 410 केस दर्ज कर 577 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई बरामदगी में शामिल हैं: 50.150 किलोग्राम चूरा पोस्त 24.935 किलोग्राम हेरोइन 1.161 किलोग्राम चरस 3.720 किलोग्राम गांजा 9,668 नशीले कैप्सूल/गोलियां ₹3,30,700 ड्रग मनी, साथ ही 6 पिस्तौल और 14 कारतूस भी जब्त किए गए। अवैध संपत्तियों पर बुलडोज़र चला,…
अहमदाबाद (Public Updates TV): अबतक की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व CM रूपाणी का निधन हो गया है। लंदन जा रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट, 242 लोग सवार, 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश; 100 शव मिले। जानकारी के मुताबिक रेजिडेंशियल एरिया में प्लेन क्रैश होने से मेडिकलकॉलेज का स्टाफ भी चपेट में आया है और 200 के करीब लोग के मारे जाने की खबरहै।
अहमदाबाद (Public Updates TV): शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना में एअर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गई। हादसे में अब तक 100 शव बरामद किए जा चुके हैं। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक मौजूद थे। एयर इंडिया का यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से रवाना हुआ था, लेकिन महज दो मिनट बाद, 1:40 बजे, एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो…
जालंधर (Public Updates TV): शहर के व्यस्त मिलाप चौक में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब निहंग वेशधारी करीब 12-15 युवकों ने एक चांप की दुकान पर सरेआम तलवारों से हमला बोल दिया। घटना में दुकानदार समेत तीन भाई घायल हो गए, जबकि हमलावर दुकान में तोड़फोड़ करने के बाद फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमला महज ऑर्डर में देरी को लेकर हुआ। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि एक दिन पहले चार युवक दुकान पर चांप खाने आए थे और ऑर्डर में देरी होने पर बहस हो गई थी। हालांकि विवाद वहीं खत्म हो गया था, लेकिन अगले…
चोरी की शिकायत पर कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा, एसएचओ बोले- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे जालंधर (Public Updates TV): महानगर जालंधर के फ्रेंड्स ऐवेन्यू एरिया में घर के लॉकर से सोने की 6 चूड़ियां और 60 हजार रुपए चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला ने थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में रतनजीत कौर पत्नी स्व. कुलविंदर सिंह निवासी 74-ए फ्रेंड्स ऐवेन्यू जालंधर बताया कि मैंने घर के लॉकर में सोने की 6 चूड़ियां और 60 हजार रुपए रखे थे। उसने 28-04-2028 तक चूड़ियां पहनकर रखी…
जालंधर (Public Updates TV): भीषण गर्मी ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है, और अब इसका असर व्यापारिक गतिविधियों पर भी साफ दिखने लगा है। जालंधर के प्रमुख बाजारों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। व्यापारिक संगठनों और मार्केट एसोसिएशनों ने मिलकर यह निर्णय लिया है ताकि दुकानदारों और कर्मचारियों को कुछ राहत दी जा सके। चार दिन बंद रहेगी मॉडल टाउन मार्केट मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट एसोसिएशन ने घोषणा की है कि बाजार चार दिन के लिए बंद रहेगा। इस फैसले की जानकारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी। सांझ मार्केट एसोसिएशन…
जालंधर/फ्रांस (Public Updates TV): फादर जोस सेबेस्टियन थेक्कुमचेरिकुनेल को जालंधर डायोसीज़ का नया बिशप नियुक्त किया गया है। यह घोषणा वेटिकन ने की, और नियुक्ति की पुष्टि पोप लियो XIV ने की है। 7 साल बाद भरा गया खाली पद 2018 में बिशप फ्रेंको मुलक्कल पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद यह पद खाली हो गया था। कोर्ट ने उन्हें बरी किया, लेकिन वेटिकन ने उनका इस्तीफा जून 2023 में स्वीकार किया। स्थानीय प्रीस्ट को मिली ज़िम्मेदारी 63 वर्षीय फादर जोस फिलहाल जालंधर में वित्तीय प्रशासक के तौर पर सेवा दे रहे थे। वे यहां की संस्कृति और…
श्रीनगर/नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का भव्य उद्घाटन तिरंगा लहराकर किया। इसके साथ ही उन्होंने कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “दुर्भाग्य से हमारे पड़ोस का देश मानवता और मेलजोल का दुश्मन बन गया है। 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, वह इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला था। लेकिन हमने 6 मई…
मुंबई/चंडीगढ़। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में 0.50% की कटौती करते हुए इसे 6.00% से घटाकर 5.50% कर दिया है। इस फैसले से होम, ऑटो और पर्सनल लोन जैसे कर्ज सस्ते हो सकते हैं और मौजूदा लोन धारकों की EMI भी घटने की उम्मीद है। अगर बैंक यह कटौती ग्राहकों को ट्रांसफर करते हैं, तो उदाहरण के तौर पर 20 साल के ₹20 लाख के होम लोन पर करीब ₹1.48 लाख की बचत होगी। ₹30 लाख के लोन पर यह फायदा लगभग ₹2.22 लाख तक पहुंच सकता है। यह राहत नए और पुराने दोनों लोन धारकों को…
लुधियाना/चंडीगढ़ (Public Updates TV): लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के बीच एक बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू को विजिलेंस विभाग की ओर से समन भेजने वाले एसएसपी विजिलेंस जगतप्रीत सिंह को पंजाब सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने यह समन बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी की अनुमति के अपने स्तर पर ही जारी किया था। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब उपचुनाव की सरगर्मी तेज़ है और सभी राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। सरकार का कहना है कि कार्रवाई नियमों के उल्लंघन पर…
