Author: Public Updates Editor
मोगा (Public Updates TV): सीआईए स्टाफ मोगा ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 अवैध पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसपी (डी) बालकृष्णन सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान अमृतसर रोड स्थित गांव लंडेके के पास पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रदीप सिंह (निवासी लंडेके) हरविंदर सिंह उर्फ चिंदा (निवासी सैदोंके) जशकरण सिंह उर्फ राजा…
तेहरान/तेल अवीव (Public Updates TV): ईरान और इजराइल के बीच बीते 72 घंटों से तनाव चरम पर है। रविवार को इजराइल ने तेहरान स्थित ईरानी विदेश मंत्रालय पर मिसाइल हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हुए। इससे पहले शनिवार को इजराइल ने ईरानी रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया था। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक इजराइली हमलों में 224 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,277 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं अमेरिका स्थित मानवाधिकार संस्था ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ग्रुप’ का दावा है कि मृतकों की संख्या 406 तक पहुंच चुकी है। ईरान का पलटवार और…
जालंधर (Public Updates TV): मिलाप चौक की एक चाप शॉप पर निहंग सिंहों द्वारा किए गए हमले के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए थाना 3 के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह सब-इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह को नया SHO नियुक्त किया गया है। मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब सामने आया कि घटना के दौरान पीड़ित परिवार द्वारा बार-बार कॉल करने के बावजूद इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने फोन नहीं उठाया। जबकि घटनास्थल थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। क्या है मामला? बुधवार देर रात दुग्गल…
लोग बोले- देर रात तक डीजे की आवाज़ और झूलों से नुकसान हो रहा, घरों के बाहर वाहन पार्क होने से अंदर जाने में हो रही परेशानी जालंधर (Public Updates TV): शहर के स्थानीय नकोदर रोड पर खालसा स्कूल ग्राउंड में लगा लंदन सिटी कार्निवल लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नकोदर रोड पर स्थित नकवी मोहल्ले के लोगों ने कार्निवल में लगे झूलों और की आवाज में बज रहे डीजे के साथ घरों के बाहर लगने वाली अवैध पार्किंग के विरोध में थाना 7 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में मोहल्ला निवासियों एजाजहुसैन,…
उत्तराखंड/ रुद्रप्रयाग (Public Updates TV): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी सात यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में एक 23 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जिसकी सूचना स्थानीय नेपाली मूल की महिलाओं ने दी, जो उस समय पास के जंगल में घास काट रही थीं। हादसे का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था और क्रैश स्थल गौरी माई खर्क के ऊपर…
जालंधर (Public Updates TV): मीडिया क्लब के प्रधान एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री गगन वालिया जी की पूज्यनीय माता जी का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे एक धर्मपरायण, सौम्य और स्नेहमयी व्यक्तित्व की धनी थीं। शोक संतप्त परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अंतिम दर्शन हेतु पार्थिव देह 133, चीमा नगर, मीठापुर रोड, जालंधर स्थित निवास स्थान पर रखी गई है। अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे स्थान: मॉडल टाउन श्मशान घाट, जालंधर। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात…
राजपुरा (Public Updates TV): अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हादसे में कई जिंदगियां खत्म हो गईं, लेकिन राजपुरा के नजदीकी गांव उलाना की 55 वर्षीय बहू अंजू शर्मा की मौत ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। अंजू, जो मूल रूप से कुरुक्षेत्र की रहने वाली थीं, लंदन में बड़ी बेटी से मिलने जा रही थीं। वह अहमदाबाद से उड़ान भरने के बाद इस भयानक हादसे की शिकार हो गईं। आखिरी सफर, अधूरा रह गया पति पवन शर्मा की मृत्यु के बाद अंजू ही परिवार की ताकत…
अबोहर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): अबोहर के सीड फार्म रोड स्थित गुरु कृपा आश्रम के सामने एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जम्मू बस्ती निवासी 35 वर्षीय कुलदीप सिंह के रूप में हुई, जो लकड़ी ढुलाई का कार्य करता था और दो छोटे बच्चों का पिता था। सूचना मिलने पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला व सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शव की हालत देख परिजनों ने हत्या की आशंका…
पंजाब (Public Updates TV): सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट कर सुर्खियों में आई कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। सिख युवाओं ने दिया वारदात को अंजाम। अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोसट करने को लेकर ही की गयी हत्या। जानकारी के मुताबिक कमल कौर का असली नाम का कंचन कुमारी है, कौर सोशल मीडिया में फेमस होने के लिए लगाया था। इस मामले में जल्द ही एस एस पी जानकारी देंगे।
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान जिला कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) बलदेव सिंह को 2,000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी कपूरथला के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत की पड़ताल के बाद की गई है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायत के अनुसार, अदालत से अग्रिम जमानत करवाने के बाद शिकायतकर्ता को…
