Author: Public Updates Editor
जालंधर (Public Updates TV): जिला लोक संपर्क अधिकारी होशियारपुर हरदेव सिंह आसी ने आज जालंधर में जिला लोक संपर्क अधिकारी जालंधर का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर हाकम थापर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हरदेव सिंह आसी ने कहा कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता जिला निवासियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से अवगत करवाना और मीडिया के माध्यम से जमीनी स्तर पर हर व्यक्ति तक पहुंचाना रहेगी। उन्होंने कहा कि वे जिला प्रशासन और मीडिया के बीच सेतु का काम करेंगे और…
कहा ,जालंधर प्रशासन शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए वचनबद्ध नशे के स्रोतों का पता लगाने के लिए संयुक्त सर्वेक्षण शुरू; पुलिस को अंतर-राज्यीय नाकों पर भी चौकसी बढ़ाने को कहा गया जालंधर (Public Updates TV): पंजाब सरकार के अभियान ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने शिक्षा और पुलिस विभाग को जिले में स्कूल और कॉलेजों के नजदीक नशे की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एन.सी.ओ.आर.डी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा. अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और…
जालंधर (Public Updates TV): भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत, निवासी गांव धूत कलां, होशियारपुर को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर रेंज द्वारा की गई विजीलेंस जांच के बाद की गई है, जिसमें धूत द्वारा स्वयं और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोपों की जांच की गई थी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर सेंट्रल एरिया के उधम सिंह नगर में सेंट्रल एरिया प्रभारी नितिन कोहली के नए दफ्तर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यालय के ज़रिए अब नितिन कोहली आम जनता की समस्याएं सीधे सुनेंगे और समाधान के लिए तेज़ी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। समारोह में लवली ग्रुप से अशोक मित्तल (सांसद), कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर वनीत धीर, महासचिव पंजाब दीपक बाली, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियारा, करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन…
अमृतसर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): अमृतसर की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा ने लगातार मिल रही धमकियों के चलते अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया है। उन्हें अमृतपाल सिंह मेहरों और आतंकी संगठन बबर खालसा इंटरनेशनल की ओर से जान से मारने की धमकियां दी गईं। पुलिस ने दीपिका की सुरक्षा को देखते हुए उनके घर के बाहर दो गनमैन तैनात कर दिए हैं। दीपिका ने बताया कि वह पहले डबल मीनिंग कंटेंट बनाती थीं, लेकिन चेतावनी मिलने के बाद उन्होंने उससे माफी मांग ली थी और ऐसा कंटेंट बनाना बंद कर दिया। इसके बावजूद अमृतपाल फिर से उन्हें…
जालंधर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन तिवारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों ने इस जघन्य कृत्य की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने दावा किया कि कमल कौर के ‘अश्लील’ वीडियो समाज के लिए हानिकारक थे, और इसी कारण उन्होंने उसे मार डाला। अमृतपाल सिंह मेहरों ने इस हत्या को ‘मोरल पुलिसिंग’ के तहत अंजाम दिया और अन्य महिलाओं को भी चेतावनी दी है कि वे ‘अश्लील’ सामग्री पोस्ट न करें। वहीं हत्या के बाद कमल कौर के मोबाइल में मौजूद अश्लील वीडियो को किसी ने वायरल कर दिया, क्योंकि हत्या…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के रामा मंडी थाना क्षेत्र के सुच्ची पिंड में सोमवार रात करीब 10:45 बजे एक दर्दनाक घटना घटी। करीब एक दर्जन हमलावरों ने तीन भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे एक भाई की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई है। मनदीप खाना खाने के बाद अपने भाई पवन की दुकान पर सैर करने पहुंचे थे, जहां वे अपने पिता जयराम के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान, काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार प्रिंस नामक युवक…
तेहरान/इजरायल (Public Updates TV): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को तेहरान में रहने वाले सभी नागरिकों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है। इससे पहले, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि अयातुल्ला खामेनेई की हत्या से युद्ध समाप्त होगा। इस बीच, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष पांचवे दिन भी जारी रहा। इजराइल ने तेहरान पर कई एयरस्ट्राइक की, जबकि ईरान ने इजराइल के शहरों पर बमबारी की। अब तक, इजराइल में 24 लोग मारे गए हैं और 600 से ज्यादा घायल हुए हैं,…
जालंधर (Public Updates TV): भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में घिरे विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को रमन अरोड़ा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं उनके बेटे राजन अरोड़ा की भी परेशानियां बढ़ गई हैं। राजन ने अपनी जमानत याचिका पहले सेशन कोर्ट में दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन सोमवार को हाईकोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी। गौरतलब है कि विधायक रमन…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के एक उद्योगपति की बहू सोनम तिवारी पत्नी मंदीप तिवारी व्यास दरिया के पास पुल से लापता हो गई थी जिसका शव सोमवार को बरामद हो गया। इससे शहर में हलचल मच गई थी। इसकी सूचना उद्योगपतियों ने इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दी। घटना गत शनिवार रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है। रविवार तक सोनम का कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है व्यास दरिया में भी महिला की तलाश की गई थी, लेकिन पता न हीं चला। घटना की सूचना मिलने के बाद वसंत एवेन्यू स्थित उद्योगपति के निवास…
