Author: Public Updates Editor
जालंधर (Public Updates TV): उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध Robotic, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट और Endoscopic सर्जन Orthonova हॉस्पिटल के डॉक्टर हरप्रीत सिंह द्वारा किए गए ऑपरेशनों से प्रभावित होकर जर्मनी के डॉक्टर Alios Franz surgical Procedures देखने आर्थो नोवा हॉस्पिटल जालंधर आ रहे हैं Dr Alios Franz जोकि हॉस्पिटल of ऑर्थोपेडिक सर्जरी एंड स्पोर्ट्स मेडिसिन St Marienkrankenhaus; Soegen सीनियर कंसलटेंट यूरोपीय हॉस्पिटलाइजेशन केंद्र और मिनिमल इनवेसिव ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन है यहां यह उल्लेखनीय है कि डॉक्टर हरप्रीत सिंह Robotic ज्वाइंट रिप्लेसमेंट और Endoscopic Spine स्सर्जरीज क्षेत्र में संपूर्ण विश्व में एक आदर्श है और उनकी उपलब्धियां संपूर्ण विश्व के सर्जनों को बहुत…
योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बताया जालंधर के पीएपी ग्राउंड में योग करके राज्य स्तरीय ‘सीएम दी योगशाला’ समारोह का नेतृत्व किया सीएम दी योगशाला कार्यक्रम में 21,000 से अधिक लोगों ने भाग लेकर नया रिकॉर्ड बनाया जालंधर, (रोजाना भास्कर): आज जालंधर शहर में योग के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, क्योंकि सीएम दी योगशाला कार्यक्रम में 21,000 से अधिक योग उत्साही लोगों ने भाग लिया, जिसने एक ही योग कार्यक्रम में उपस्थिति का नया रिकॉर्ड बनाया। पहले 17,000 योग मैट की व्यवस्था की गई थी, लेकिन लोगों की भारी प्रतिक्रिया ने सभी…
लुधियाना/जालंधर (Public Updates TV): लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जोरों पर है। सुबह 9 बजे तक 8.50% मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान चारों प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु ने मालवा स्कूल में वोट डाला, जबकि बीजेपी उम्मीदवार जीवन गुप्ता जैन स्कूल पहुंचे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने परिवार के साथ गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मतदान किया। शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी उपकार सिंह घुम्मन ने जेजेएन पब्लिक स्कूल में वोट डाला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी…
जालंधर (Public Updates TV): महानगर जालंधर में लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी की पुलिस द्वारा जांच के लिए लाए गए एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सूरज (34) निवासी नाखां वाला बाग के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी द्वारा किसी मामले की जांच के लिए सूरज को चौकी लेकर आई थी। जब पुलिस कर्मचारी उसके लिए खाना लाने गए थे, तभी पीछे से एक ग्रिल से फांसी लगाकर सूरज ने आत्महत्या कर ली। जब पुलिसकर्मी खाना लेकर वापस लौटे और लॉकअप के अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए सूरज के…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर देहात के नकोदर इलाके में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच शंकर बाइपास टी पॉइंट पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान युवराज के रूप में हुई है, जो गोली चलने की आवाज सुनकर जिम से बाहर आया था और अज्ञात दिशा से चली गोली का शिकार बन गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल हुए अन्य लोगों…
मैं दलित हूँ इसलिए मजीठिया ने मुझे अपमानित करने की साज़िश की क्या मजीठिया की अपनी पत्नी के साथ कोई तस्वीर नहीं होगी? क्या किसी के बेडरूम में झांकना सही है? जालंधर (Public Updates TV): आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा उन पर लगाए गए अपमानजनक आरोपों पर सख्त प्रतिक्रिया दी और मजीठिया की कड़ी शब्दों में निंदा की। डॉ रवजोत ने इस मुद्दे को लेकर आज जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ आप पंजाब के महासचिव दीपक बाली और आप नेता तरनदीप…
जालंधर (Public Updates TV): बीते दिन पंचतत्व में विलीन हुई सोनम तिवारी की आत्मिक शांति के लिए स्थानीय व्हाइट डायमंड बैंक्विट हाल 66 फीट रोड जालंधर में रस्म उठाला रखा गया। जिसमें शहर भर के राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। बता दें कि 14 जून को स्वर्गीय सोनम तिवारी अपनी सहेली के साथ घूमने गई थी और गाड़ी में बैठने की बात कह कर व्यास दरिया में छलांग लगा दी थी। दो दिनों तक ढूंढने के बाद उनका गोइंदवाल साहिब के पास ब्यास दरिया से बरामद…
3000 रुपए में सालाना FASTag पास: निजी गाड़ियों को 200 बार टोल फ्री सफर की सुविधा 15 अगस्त से शुरू होगी स्कीम, जानें 5 जरूरी सवालों के जवाब नई दिल्ली/चंडीगढ़ (Public Updates TV): अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे से सफर करते हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने एक नई सुविधा की घोषणा की है, जिसके तहत प्राइवेट गाड़ियों के लिए ₹3000 में सालाना FASTag पास मिलेगा। इस पास के ज़रिए आप पूरे एक साल में 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगे – बिना अलग-अलग भुगतान किए। यह सुविधा 15 अगस्त 2025 से शुरू होगी और…
जालंधर (Public Updates TV): महानगर जालंधर के बस्ती दानिशमंदा इलाके में रहने वाले 33 वर्षीय इंदर अरोड़ा ने पत्नी, साले और शर्मा कार बाजार के मालिक दो भाइयों की प्रताड़ना से तंग आकर सल्फास निगल लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, इंदर की शादी दो महीने पहले मंदीप कौर से हुई थी, लेकिन शादी के महज 10 दिन बाद ही पत्नी मायके चली गई और झगड़े के साथ-साथ धमकियां देने लगी। मृतक के पिता राजिंद्र कुमार के अनुसार, उसकी बहू मंदीप, उसका भाई विशाल, और कार बाजार मालिक रिंकू व बबलू शर्मा लगातार…
जालंधर (Public Updates TV): महानगर जालंधर में नाजायज कालोनियां काटकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले एक नेता ने लड़की से दुष्कर्म किया है। पीड़ित लड़की नाबालिग है और मात्र 15 साल की बताई जा रही है। पीड़ित द्वारा बयान दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर दिया जबकि आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने जालंधर के शिव नगर के रहने वाले नौशाद अली नाम के प्रापर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज किया है। नौशाद अली जो नाजायज कालोनियां भी काटता था ने 15 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक…
