Author: Public Updates Editor

तेहरान/तेल अवीव/दोहा (Public Updates TV): पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने सोमवार सुबह इजराइल के बीर्शेबा शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। मिसाइल एक रिहायशी इमारत पर गिरी, जिससे आसपास की कई इमारतों और गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा। ईरानी विदेश मंत्री ने सीजफायर की खबरों को किया खारिज ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने साफ किया कि अभी तक इजराइल के साथ कोई औपचारिक युद्धविराम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “अगर इजराइल ईरानी…

Read More

पुर्तगाल में रहते एनआरआई जतिंदर से शुक्रवार को मांगी थी 30 लाख की रंगदारी जालंधर (Public Updates TV): गुलाब देवी रोड स्थित अमन नगर में सोमवार रात 8:58 मिनट पर उस समय दहशत फैल गई, जब एकाएक फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के बाद शूटर्स एक बाइक पर भाग निकले। यह घर एनआरआई का है। फायरिंग पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने अपने गुगों के जरिये करवाई है, क्योंकि पुर्तगाल में रेस्टोरेंट चलाते बलवीर सिंह के बेटे जतिंदर सिंह ने उसे रंगदारी नहीं दी थी। भट्टी ने 30 लाख रुपए मांगे थे तो डराने के लिए फायरिंग की वीडियो बनाकर एनआरआई…

Read More

UK में सेटल होने के बाद भी मिल रही धमकियां जालंधर/यूके (Public Updates TV): जालंधर का चर्चित ‘कुल्हड़ पिज्जा कपल’ – सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विवादों से घिरे इस कपल ने अब यूके में बसने का फैसला लिया है। सहज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। “पुराना मामला उछाल रहे हैं लोग” सहज ने आरोप लगाया कि कुछ यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर दो साल पुराने विवाद को फिर से उछाल रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन लोग…

Read More

केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज, कांग्रेस दूसरे नंबर पर लुधियाना/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत लगभग तय हो गई है। अब तक 14 में से 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा कांग्रेस प्रत्याशी पर 7506 वोटों की लीड बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस दूसरे, भाजपा तीसरे और शिरोमणि अकाली दल चौथे स्थान पर है। काउंटिंग सेंटर में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में वोटों की गिनती…

Read More

जालंधर (Public Updates TV)। शनिवार सुबह जालंधर के पिम्स अस्पताल के सामने स्थित छोटी बारादरी फेज-2 इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रबल सरिया कंपनी के 42 वर्षीय मैनेजर हरप्रीत सिंह को गोली मार दी गई। यह गोली IAS अधिकारी बबीता कलेर के सरकारी गनमैन सुखकर्ण सिंह ने चलाई। गोली हरप्रीत की बाईं जांघ को चीरती हुई दाईं टांग में जा लगी। गंभीर आरोप: IAS अधिकारी और AAP नेता पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज घटना के बाद पुलिस ने गनमैन को गिरफ्तार कर उसकी सर्विस पिस्टल जब्त कर ली है। वहीं देर रात IAS बबीता कलेर…

Read More

पंजाब के फिल्लौर में कश्मीरी लाल ने आर्थिक तंगी और धोखाधड़ी से तंग आकर दी जान फिल्लौर/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के फिल्लौर के गढ़ा गांव में एक 2 बच्चों के पिता कश्मीरी लाल ने सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव कर धोखाधड़ी की आपबीती सुनाई और फिर सल्फास की गोलियां निगलकर आत्महत्या कर ली। कश्मीरी चमड़े के दस्ताने बनाने का काम करता था। उसने बताया कि वह करीब 7 साल पहले पवन कुमार नामक व्यक्ति से मिला था, जिसने खुद को फाइनेंसर बताते हुए पैसों को दोगुना करने का लालच दिया। कुछ वर्षों बाद पवन फिर मिला — इस बार…

Read More

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के नकोदर रोड स्थित नारी निकेतन के बाहर रखे गए पालने में एक बीमार नवजात बच्ची को छोड़ने का मामला सामने आया है। स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। घटना 18 जून रात करीब 9:14 बजे की है, जब पालने की घंटी बजने पर नारी निकेतन की स्टाफ सदस्य मुन्नी बच्ची को लेकर अंदर आईं। बच्ची की हालत गंभीर थी, जिसकी सूचना तुरंत सीईओ नवीता जोशी को दी गई। नवीता ने तुरंत बच्ची को इलाज…

Read More

चंडीगढ़/नई दिल्ली/सोलन (Public Updates TV): देशभर में बिक रही कई आम बीमारियों की दवाएं गुणवत्ता के मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) और विभिन्न राज्यों की ड्रग अथॉरिटी ने 181 दवाओं के सैंपल फेल घोषित किए हैं। इनमें से 46 दवाओं का निर्माण हिमाचल प्रदेश में हुआ है, जो औषधि उद्योग का हब माना जाता है। सर्दी-खांसी, दर्द व एलर्जी की दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल इन फेल हुई दवाओं में अधिकांश का इस्तेमाल सर्दी, खांसी, जुकाम, एलर्जी और दर्द निवारण के लिए किया जाता है। इनमें कई प्रचलित दवाएं शामिल हैं जैसे कैल्शियम…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): जर्मनी के प्रसिद्ध डॉ. Alioz Franz ने उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध Robotic, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट और Endoscopic सर्जन Orthonova हॉस्पिटल के डॉक्टर हरप्रीत सिंह के साथ मुलाकात की। डॉ. हरप्रीत सिंह के ऑपरेशनों से प्रभावित होकर जर्मनी के डॉक्टर Alios Franz सर्जिकल Procedures देखने आर्थोनोवा हॉस्पिटल पहुंचे। डॉ. हरप्रीत और Alioz Franz की लंबी बातचीत हुई और फिर आर्थो सर्जरी को लेकर कई जानकारियां शेयर की गई। Dr Alios Franz जोकि हॉस्पिटल ऑफ ऑर्थोपेडिक सर्जरी एंड स्पोर्ट्स मेडिसिन St Marienkrankenhaus; Soegen सीनियर कंस्लटेंट यूरोपीय हॉस्पिटलाइजेशन केंद्र और मिनिमल इनवेसिव ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन है। यहां यह उल्लेखनीय है…

Read More

चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब में अगले तीन दिनों के भीतर मानसून के आगमन की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब मध्य राजस्थान तक पहुंच चुका है और हिमाचल प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते पंजाब में आज बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य का औसत अधिकतम तापमान 0.6°C बढ़ा है, लेकिन यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 40°C दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट और जालंधर जैसे शहरों में पारा 36°C के पार…

Read More