Author: Public Updates Editor
बटाला/जालंधर (Public Updates TV): बटाला के नजदीकी गांव बोधे दी खुही में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब धार्मिक मेले के दौरान दो अज्ञात युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह घटना रात करीब 1:30 बजे उस वक्त घटी जब गांव की दरगाह पर मेला चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक हथियारों से लैस होकर मेले में पहुंचे। जब गांव के सरपंच साबा ने उनसे पहचान पूछी तो उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में सरपंच ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक हमलावर घायल हो गया। मौके पर मौजूद…
नई दिल्ली/चंडीगढ़ (Public Updates TV): फिल्म सरदार जी-3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर अभिनेता दिलजीत दोसांझ विवादों में घिर गए हैं। इस पर अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह उनके समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) द्वारा दिलजीत की नागरिकता रद्द करने की मांग को “गैरवाजिब और दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है। आरपी सिंह ने कहा, “दिलजीत सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर हैं। शूटिंग उस समय हुई थी जब भारत-पाकिस्तान के बीच हालात ऐसे नहीं थे। किसी को फिल्म से आपत्ति है, तो…
जालंधर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): राज्यसभा सांसद और LPU के चांसलर डॉ. अशोक मित्तल ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। यह भेंट लुधियाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद हुई। मित्तल ने जीत पर बधाई दी और राज्य के युवा सशक्तिकरण, कृषि सुधार और औद्योगिक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए दी और बैठक को प्रेरणादायक बताया। मुलाकात CM हाउस, चंडीगढ़ में हुई।
चंडीगढ़/पटियाला/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति 28 जून से शुरू होकर अगले 3-4 दिनों तक बनी रह सकती है। तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है, जहां बारिश ना होने वाले इलाकों में अधिकतम तापमान में औसतन 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां पारा 39°C तक पहुंचा। वहीं अमृतसर में 4.5 डिग्री की वृद्धि के…
42 साल की उम्र में हुई अचानक मौत, इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई (Public Updates TV): मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला, जिन्हें पूरे देश में ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जाना जाता है, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महज 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) के चलते हुई। मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर की जानकारी दी। बाद में शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने भी…
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में AAP को मिली थी बड़ी जीत, स्पीकर दिलाएंगे शपथ लुधियाना/चंडीगढ़ (Public Updates TV): लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा आज विधायक पद की शपथ लेंगे। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां सुबह 11 बजे उन्हें शपथ दिलाएंगे। संजीव अरोड़ा ने उपचुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। उनकी यह जीत आम आदमी पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री मान का ऐलान, अरोड़ा जल्द होंगे मंत्री मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले…
नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अमल चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने जेलों में फैल रहे भ्रष्टाचार और नशे के नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य की विभिन्न जेलों में तैनात 25 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में 3 डिप्टी सुपरिटेंडेंट, 2 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, और अन्य जेल कर्मचारी शामिल हैं। यह सभी वे अधिकारी हैं जिन पर या तो लापरवाही, भ्रष्टाचार में संलिप्तता या ड्रग माफिया से संबंध के आरोप सामने आए हैं। जेलों में बढ़ती अवैध गतिविधियों…
ड्राइवर ने दिखाई त्वरित सूझबूझ, इमरजेंसी ब्रेक से बचीं कई जानें, रेलवे प्रशासन की लापरवाही उजागर जालंधर/फिरोजपुर (Public Updates TV): पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर के लोहियां रेलवे फाटक पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया, जब ट्रेन आने के बावजूद फाटक पूरी तरह खुला हुआ था। इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने समय रहते आपातकालीन ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका, जिससे ट्रैक पर फंसे लोग और वाहन बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन ड्राइवर और गार्ड की सूझबूझ ने संभावित जनहानि को टाल दिया। गेटमैन…
चंडीगढ़/तरनतारन (Public Updates TV (: पंजाब के तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से राज्य की राजनीति और आम आदमी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। कश्मीर सिंह एक सक्रिय, कर्मठ और जनसेवा के लिए समर्पित नेता माने जाते थे। उन्होंने अपने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के कई मुद्दों पर काम किया था। पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि AAP के कई नेताओं ने सोशल मीडिया और आधिकारिक बयानों के ज़रिए गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, कश्मीर सिंह एक ईमानदार…
राजनाथ सिंह की चीन यात्रा में तीर्थयात्रा बहाली पर बनी सहमति, श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर बीजिंग/न ई दिल्ली (Public Updates TV): भारत और चीन के बीच लंबे समय से बंद कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर छह साल बाद बड़ी सहमति बनी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हालिया चीन यात्रा के दौरान चीनी अधिकारियों के साथ हुई मुलाकात में यह फैसला लिया गया। यह पवित्र तीर्थ यात्रा 2019 के बाद से बंद थी। पहले कोविड-19 महामारी और फिर भारत-चीन सीमा तनाव के चलते यात्रा पर रोक लगी थी। अब दोनों देशों ने यात्रा को फिर से शुरू करने…
