Author: Public Updates Editor
मोहाली (Public Updates TV): पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को आज मोहाली में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बिक्रम सिंह मजीठिया की कोर्ट पेशी के दौरान पहुंचे थे। मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया गया है। सुखबीर बादल जैसे ही कोर्ट की तरफ बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोक लिया और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तेज बहस हुई, जिसके बाद अकाली समर्थक उग्र हो गए। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच…
मोहाली (public Updates TV): ड्रग मनी और आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को आज मोहाली की अदालत में पेश किया गया। 7 दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद विजिलेंस टीम उन्हें कोर्ट लेकर पहुंची। पेशी के दौरान अदालत परिसर में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पंजाब पुलिस ने कोर्ट के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात हैं। पिछले दिनों विजिलेंस ने मजीठिया को अमृतसर स्थित उनके घर और दफ्तर में जांच के लिए ले जाकर पूछताछ की थी। इसके साथ…
परगट सिंह ने विक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी, नशे और बुलडोजर कार्रवाई पर भी दी प्रतिक्रिया, पढ़ें जालंधर (Public Updates TV): फिल्म सरदार जी-3 पर लगे बैन और दिलजीत दोसांझ के खिलाफ उठते विरोध को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। जहां कुछ लोग गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को निशाना बना रहे हैं, वहीं कांग्रेस विधायक परगट सिंह खुलकर उनके समर्थन में सामने आए हैं। परगट सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि कुछ लोग दिलजीत को झुकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह न दबा है और न दबेगा। उन्होंने कहा कि वह खुद दिलजीत के साथ…
प्रेम में बाधा बना पति, सालभर से रच रहे थे साजिश उत्तर प्रदेश (Public Updates TV): उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें नौ बच्चों की मां रीना ने अपने प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर पति रतिराम की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दरियावगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेम में बाधा बना पति, सालभर से रच रहे थे साजिश पुलिस के मुताबिक, रीना और हनीफ के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। रतिराम इस रिश्ते का विरोध करता था और…
सिख जत्थेबंदियों का थाना 7 के बाहर विरोध, पवित्र स्वरूप गुरुद्वारा साहिब में किया गया सुशोभित जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के अर्बन एस्टेट इलाके में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप की बेअदबी की घटना सामने आने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना एक ऐसे कमरे में हुई जिसे किराए पर दिया गया था। बेअदबी की खबर मिलते ही सिख जत्थेबंदियां थाना नंबर 7 के बाहर इकट्ठा हो विरोध प्रदर्शन किया। घटना स्थल से पुलिस ने मां-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, हालांकि देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया। सिख जत्थेबंदियों ने बेअदबी…
पहले पत्नी को पर हमला कर घायल किया फिर अस्पताल में भी हमला, पारिवारिक सदस्य ने कहा-दामाद बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था जालंधर (Public Updates TV): जालंधर जिले के कस्बा करतारपुर में देर शाम दामाद ने सरेआम सिविल अस्पताल में घुसकर अपनी सास के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। संयोग से पत्नी पर चलाई दो गोलियां दीवार पर जा कर लगीं। गोली चलने की घटना के बाद सिविल अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो…
जालंधर (Public Updates TV): आज, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने पुलिस लाइन्स में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न रैंकों के 15 समर्पित पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया, जो कई वर्षों की अनुकरणीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। समारोह में धनप्रीत कौर, पुलिस कमिश्नर, जालंधर, एडीसीपी सिटी-1 आकर्षि जैन, एडीसीपी मुख्यालय सुखविंदर सिंह, एसीपी मुख्यालय मनमोहन सिंह और एसीपी अमित ठाकुर ने भाग लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके लंबे और सराहनीय करियर के समापन पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। समारोह के दौरान, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भावपूर्ण भाषण दिए गए, जिनमें से प्रत्येक…
जालंधर (Public Updates TV): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध अभियान में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने ड्रग तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 13.10 किलो हेरोइन, 5 अवैध पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन, 3 लग्जरी गाड़ियां और 22,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि पहला आरोपी शिवम सोढ़ी उर्फ शिवा (निवासी लम्मा पिंड चौक सिमरन एन्क्लेव) को 20 मई को और दूसरा आरोपी बरिंदर सिंह उर्फ बब्बू (निवासी अमर…
धूरी में रोष प्रदर्शन के दौरान टीचर ने की आत्महत्या की कोशिश सुनाम (Public Updates TV): मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र धूरी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बेरोजगार ETT शिक्षक ने प्रदर्शन के दौरान नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुनाम के डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगाकर टीचर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के मुताबिक, ETT बेरोजगार शिक्षकों की यूनियन सरकार के खिलाफ लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को यूनियन ने धूरी की मुख्य सड़क पर धरना…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर स्थित अरमान अस्पताल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल के डॉक्टरों पर अब एक महिला टीचर की मौत को लेकर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला तब सामने आया जब गुरदासपुर की रहने वाली एक सरकारी स्कूल टीचर मामूली स्वाइन सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई, लेकिन ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने ऑपरेशन को “साधारण” बताया था, लेकिन सर्जरी के करीब चार घंटे बाद उन्हें सूचित किया गया कि मरीज की हालत गंभीर है। इसके थोड़ी देर बाद महिला को मृत…
