Author: Public Updates Editor

धार्मिक आदेश की अवहेलना, नहीं पहुंचे स्पष्टीकरण देने चंडीगढ़/पटना Public Updates TV): पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को एक बार फिर ‘तनखैया’ घोषित कर दिया गया है। तख्त श्री पटना साहिब ने उन्हें यह धार्मिक सजा सुनाई है। बादल को दो बार तख्त पर हाज़िर होकर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने दोनों बार उपस्थिति नहीं दी। इस उपेक्षा के बाद तख्त ने उन्हें तनखैया घोषित कर सजा सुना दी। क्या होता है ‘तनखैया’? सिख धर्म में ‘तनखैया’ का अर्थ है धार्मिक दोषी। यदि कोई सिख…

Read More

नई दिल्ली (Public Updates TV): सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी हासिल करना अब पहले से आसान, सस्ता और डिजिटल रूप से सुरक्षित होगा। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि RTI के तहत मांगी गई सूचना को ई-मेल या पेनड्राइव के जरिए आवेदक को उपलब्ध कराया जाए। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने यह फैसला एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सुनाया। कोर्ट ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक रूप में सूचना उपलब्ध कराने से समय और संसाधन दोनों की बचत होगी, साथ ही पारदर्शिता…

Read More

फरीदकोट/चंडीगढ़ (Public Updates TV): फरीदकोट पुलिस ने महिला अपराध शाखा के DSP (क्राइम अगेंस्ट वूमेन) राजन पाल को गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने किरणजीत कौर नामक महिला की शिकायत की जांच के दौरान उसके परिवार से ₹1 लाख की रिश्वत वसूलने की साज़िश रची। इसके साथ ही, शिकायत दबाने के लिए एसएसपी के रीडर को भी ₹1 लाख रिश्वत देने की कोशिश की गई। शीघ्र गिरफ्तारी DSP राजन पाल के खिलाफ शिकायत मिलने पर भाई कर्मतेज सिंह ने एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन को लिखित शिकायत की। मामले की भनक लगते DSP ने सीधे रीडर ASI…

Read More

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने विभिन्न मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर को अपराध मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई जालंधर (Public Updates TV): पंजाब सरकार द्वारा चलाए नशा विरोधी अभियान, ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ‘ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने विभिन्न मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार करने और उनके कब्जे से 5 किलो 314 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम, 1 देसी पिस्तौल (.32 बोर) और 6 जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि हाल…

Read More

चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब की सियासत में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। लुधियाना वेस्ट से उपचुनाव जीतने वाले विधायक संजीव अरोड़ा ने चंडीगढ़ में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाए जाने के साथ ही उन्हें मंत्रालय भी सौंप दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, उद्योग एवं एनआरआई मामलों का विभाग अरोड़ा को सौंपा गया है। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि जल्द ही की जाएगी। मंत्रियों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जब संजीव अरोड़ा को दिए गए मंत्रालयों को लेकर सवाल किया गया, तो कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा, “किसे कौन सा विभाग…

Read More

सुबह-सवेरे कहर बनकर टूटी मौत, मलबे में दबे पूरे परिवार को मोहल्ला निवासियों ने निकाला बाहर होशियारपुर (टांडा) (Public Updates TV): होशियारपुर के टांडा कस्बे के मोहल्ला आईयापुर में बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे एक दो मंजिला मकान की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि पूरा परिवार मलबे में दब गया। मृतकों की पहचान शंकर मंडल और उसकी दो बेटियों शिवानी और पूजा के रूप में हुई है। शंकर मंडल एक प्रवासी मजदूर था, जो अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ इसी…

Read More

“ये आत्महत्या नहीं, सुनियोजित हत्या है” – परिजनों ने लगाया ससुराल पर गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच जालंधर (Public Updates TV): शहर के सिविल अस्पताल में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद उसका शव मोर्चरी में पाया गया। महिला के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर जबरदस्त हंगामा किया और ससुराल वालों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए। मृतका की पहचान गोरी के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग 6-7 साल पहले सुमित नामक युवक से हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं – एक बेटा और…

Read More

नई दिल्ली (Public Updates TV): नई दिल्ली से वॉशिंगटन डीसी जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI103 में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान को वियना में रोकना पड़ा। 2 जुलाई को ईंधन भरने के लिए फ्लाइट को वियना में लैंड कराया गया था, जहां नियमित जांच के दौरान तकनीकी समस्या का पता चला। तकनीकी खराबी को ठीक करने में अधिक समय लगने के कारण एयरलाइन ने वियना से वॉशिंगटन तक की आगे की उड़ान रद्द कर दी। यात्रियों को वियना में सुरक्षित उतारा गया और उन्हें वैकल्पिक इंतजामों के तहत उनकी onward यात्रा पूरी करवाई गई। साथ ही,…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा से जुड़ी करप्शन केस में एक अहम अपडेट सामने आई है। लगभग एक महीने से नाभा जेल में बंद रमन अरोड़ा ने अब कोर्ट में नियमित जमानत (रेगुलर बेल) के लिए याचिका दायर की है। सूत्रों के अनुसार, अरोड़ा ने हाल ही में अपनी बीमारी और स्वास्थ्य समस्याओं के चलते इलाज के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी, जिसके बाद उन्हें पटियाला के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसी आधार पर अब उनके वकील ने जमानत की अर्जी दाखिल की है। इससे पहले करप्शन केस में फंसे राजन…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): महानगर जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल एरिया में पढ़ने कृष्णा नगर से बीते 29 जून को एक मानसिक पीड़ित नाबालिग लड़की भटकती हुई मिली थी। जिसे पुलिस ने सुरक्षित गांधी वनिता आश्रम में पहुंचा दिया था। लड़की की उम्र करीब 14 से 15 साल बताई जा रही है जो रात को भटकती मिली थी। फिलहाल लड़की को मदर टेरेसा हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। जिस किसी को भी लड़की के बारे में जानना है या कोई मदद कर सकता है तो वह मदर टेरेसा हॉस्पिटल जाकर मिल सकता है। लड़की कृष्णा नगर एरिया में…

Read More