Author: Public Updates Editor
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार को शुरू हुआ, लेकिन पहले दिन की कार्यवाही महज 11 मिनट में खत्म हो गई। सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा के साथ हुई, जिसमें तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा, लेखक डॉ. रतन सिंह जग्गी, शहीद नायक सुरिंदर सिंह, बलजीत सिंह, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों और अबोहर के व्यापारी संजय वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सत्र की कार्यवाही 11 जुलाई सुबह 10 बजे तक स्थगित कर दी। सत्र की अवधि इतनी…
जालंधर (Public Updates TV): वीरवार तड़के सुबह जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना मकसूदां के अधीन गांव रायपुर रसूलपुर के नजदीक एक तेज रफ्तार वेरना कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर…
हरियाणा के झज्जर में था भूकंप का केंद्र, तीव्रता 4.4 मापी गई नई दिल्ली (Public Updates TV): गुरुवार को दिल्ली और एनसीआर (NCR) क्षेत्र में भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था, जहां इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। झटके इतने तेज़ थे कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने इमारतों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर दौड़ लगाई। 10 सेकेंड तक महसूस हुए झटके भूकंप के झटके करीब 10 सेकेंड तक महसूस किए गए। इससे हरियाणा के जींद, बहादुरगढ़, पश्चिमी…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के श्री राम चौक में एक सरकारी स्कूल की बस बच्चों को लेकर घर जा रही थी, जहां हंगामा हो गया। पुलिस ने बस का चालान काटा है। पुलिस के मुताबिक बस में 51 सीटें हैं, लेकिन उसमें 80 बच्चे बैठे हैं। बस का नंबर भी मोटरसाइकिल है। बस चालक के राजविंदर सिंह मुताबिक वह पिछले छह महीने से स्कूल में काम कर रहा है और उसे कुछ नहीं आता। स्कूल से जो भी आदेश आते हैं, वह उसी तरह काम करता है। वहीं जोन इंचार्ज डिवीजन नंबर चार सब इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने कहा…
जालंधर/फिल्लौर (Public Updates TV): पंजाब के जालंधर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फिल्लौर के शहनाई रिसॉर्ट के पास सुबह करीब 8:15 बजे हुआ, जब मार्बल और टाइल्स से भरी एक तेज़ रफ्तार पिकअप गाड़ी अचानक स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के मुताबिक, पिकअप में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से कुछ छत पर बैठे हुए थे। जैसे ही वाहन स्पीड ब्रेकर से टकराया, गाड़ी डिसबैलेंस होकर पलट गई। छत पर बैठी लेबर…
जालंधर/शाहकोट (Public Updates TV): पंजाब के जालंधर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब शाहकोट थाना परिसर की छत पर बने कमरे से एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरभेज सिंह उर्फ ‘भेजा’ के रूप में हुई है, जो गांव बाजवा कलां का निवासी था। गुरभेज एक होनहार कबड्डी खिलाड़ी रह चुका था और पिछले कुछ महीनों से थाने में चाय-पानी की सेवा किया करता था। परिजनों के अनुसार, गुरभेज शुक्रवार को थाने गया था, लेकिन फिर लौटकर नहीं आया। जब तीन दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने उसे…
होशियारपुर/पंजाब (Public Updates TV): पंजाब के होशियारपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दसूहा-हाजीपुर रोड पर अड्डा सगरां के पास एक तेज रफ्तार बस सामने से आ रही कार से टकरा गई और बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से 15 से…
जालंधर (Public Updates TV): आदमपुर कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने एक घर पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर के बाहर और अंदर काफी क्षति हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात 12 बजे की घटना, CCTV में कैद हुई वारदात एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह के अनुसार, यह हमला रविवार आधी रात के करीब 12 बजे हुआ। बाइक सवार तीन युवकों ने घर पर पेट्रोल से भरी बोतलें…
जालंधर (Public Updates TV): शाहकोट कस्बे के कोटली गजरां रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मुठभेड़ में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने दो बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार किया। दोनों के पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। सुबह-सुबह नशा तस्करी की सूचना पर घेराबंदी एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि थाना शाहकोट को सुबह करीब 4:45 बजे सूचना मिली कि दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार नशे की खेप लेकर शाहकोट क्षेत्र में आ रहे हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। गोलियों की…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के थाना भार्गव कैंप के एसएचओ हरदेव सिंह को लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई एडीसीपी सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल द्वारा की गई। धार्मिक स्थल पर हुआ था विवाद, कार्रवाई नहीं हुई दो दिन पहले एक धार्मिक स्थल (पीर दरगाह) पर प्रधानगी को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि मौके पर थाना प्रभारी मौजूद होने के बावजूद किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इस पर स्थानीय पार्षद और लोगों में भारी रोष देखने को मिला। पार्षद पति की चेतावनी: “ऐसे लोग बनते हैं गैंगस्टर”…
