Author: Public Updates Editor
भार्गव कैंप में हथियारबंद युवकों ने किया हमला, मृतक की पहचान वरुण के रूप में हुई जालंधर (Public Updates TV): जालंधर वेस्ट के भार्गव कैंप इलाके में रविवार को उस समय दहशत का माहौल फैल गया जब खुलेआम तेज़धार हथियारों से लैस युवकों ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, वरुण की मौके पर मौत जानकारी के अनुसार, भार्गव कैंप निवासी कुंगरी के बेटे विशाल और उसका छोटा भाई अपने रिश्तेदार वरुण…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आज सेंट्रल और मॉडल टाउन इलाकों में एक विशेष कासो (CASO) अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। 77 पुलिसकर्मियों की टीम ने चलाया तलाशी अभियान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि काज़ी मंडी और गढ़ा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 77 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर जिले में स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण सड़कों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की गई है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल की अगुवाई में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘पंजाब सड़क सफाई मिशन’ के तहत 10-10 किलोमीटर की 51 सड़कों को गोद लिया है। इस पहल का लक्ष्य न केवल सड़कों की साफ-सफाई को बनाए रखना है, बल्कि उनके समग्र सुधार को भी सुनिश्चित करना है। डिप्टी कमिश्नर ने खुद ली जालंधर-फगवाड़ा रोड की जिम्मेदारी इस पहल के पहले चरण में कुल 500 किलोमीटर सड़क हिस्से को अपनाया गया है। डॉ. अग्रवाल ने…
धार्मिक स्थल के बाहर हुई झड़प, पुलिस ने शुरू की छापेमारी जालंधर (Public Updates TV): आम आदमी पार्टी के नेता निखिल अरोड़ा से मारपीट के आरोप में थाना नंबर 2 की पुलिस ने पार्षद गुरविंदर सिंह उर्फ बंटी नीलकंठ और उनके साथी हर्ष शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। निखिल अरोड़ा ने शिकायत में बताया कि वह श्री महालक्ष्मी मंदिर के पार्किंग क्षेत्र में एक धार्मिक रस्म के दौरान मौजूद थे, तभी पार्षद बंटी और उनके साथी हर्ष शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए…
बिलगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 मरला पंचायती जमीन कब्जे से मुक्त जालंधर: “नशे के खिलाफ युद्ध” अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना बिलगा के अंतर्गत आने वाले गांव बुर्ज हसन में नशा तस्कर सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा द्वारा कब्जाई गई 30 मरला पंचायती जमीन पर बने दो मंजिला अवैध मकान को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर गिरा दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क, पीपीएस के निर्देशों पर की गई। पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह हीर व उप पुलिस अधीक्षक सरवन सिंह बल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह की टीम ने…
रुड़का रोड पर वारदात, सीसीटीवी फुटेज आया सामने जालंधर/गोराया (Public Updates TV): शहर के व्यस्तम रुड़का रोड पर शुक्रवार को दो अज्ञात स्कूटी सवार युवकों ने दिनदहाड़े एक महिला से पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। यह वारदात उस समय हुई जब पीड़िता सरबजीत कौर कपड़े खरीदने के बाद दुकान के बाहर खड़ी थी। पीड़िता ने बताया कि जैसे ही वह बाहर आई, वैसे ही काले रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक आए और उसके हाथ से पर्स झपटकर तेज़ी से भाग निकले। पर्स में नकदी, मोबाइल फोन और आधार कार्ड मौजूद था। घटना का पूरा…
15 जुलाई तक बढ़ा सत्र, आज पेश होंगे धार्मिक बेअदबी और CISF हटाने से जुड़े 5 अहम बिल, विपक्ष और सरकार आमने-सामने चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र गुरुवार को हंगामेदार माहौल के बीच जारी है। सत्र के पहले दिन विपक्ष के जोरदार विरोध और शोर-शराबे के बाद अब सरकार ने साफ कर दिया है कि वह सभी बड़े मुद्दों पर स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब देगी। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जानकारी दी कि सत्र की अवधि बढ़ाकर अब 15 जुलाई तक कर दी गई है, ताकि सभी अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जा सके।…
हरियाणा/हिसार (Public Updates TV): हरियाणा के नारनौंद में गुरु पूर्णिमा के दिन दो नाबालिग छात्रों ने स्कूल संचालक जगबीर पानू की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि संचालक ने कुछ दिन पहले दोनों छात्रों को बड़े बाल रखने पर डांटा था और बाल कटवाने को कहा था। इसी बात से नाराज़ छात्रों ने स्कूल में घुसकर चाकुओं से हमला कर दिया। मृतक के भाई और स्कूल प्रिंसिपल विजेंद्र ने बताया कि दोनों छात्र अनुशासनहीन थे और कई बार समझाने पर भी नहीं माने। पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है, जबकि आरोपी छात्र फरार हैं। तलाश…
पंजाब-हरियाणा के 11 ठिकानों पर छापे, हवाला से करोड़ों का लेन-देन उजागर जालंधर (Public Updates TV): प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने डंकी रूट के जरिए अवैध रूप से विदेश भेजे जाने वाले लोगों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पंजाब और हरियाणा के 11 ठिकानों पर छापेमारी की। रेड में 30 पासपोर्ट, कई डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। जांच में करोड़ों रुपये के हवाला लेन-देन का खुलासा हुआ है। छापेमारी अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में की गई। एजेंट लोगों को अमेरिका भेजने का झांसा देकर डंकी रूट से खतरनाक रास्तों से ले जाते थे। ईडी…
गुरुग्राम/हरियाणा (Public Updates TV): गुरुग्राम के सेक्टर 57 में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात में राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (25) की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका के पिता दीपक यादव पेशे से बिल्डर हैं। वारदात के वक्त दोनों घर में अकेले थे। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो राधिका खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ी थी और पिता पास ही बैठे थे। पड़ोसी उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से ही दीपक यादव को गिरफ्तार कर…
