Author: Public Updates Editor
जालंधर/होशियारपुर (Public Updates TV): दसूहा के गांव बुद्धोबरकत में बीती रात नशा तस्करों को पकड़ने गए पुलिस पार्टी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की जिसमें 2 लोग जख्मी हो गए। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डीएसपी दसूहा बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि बीती रात 112 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत आई थी के गांव बुद्धोबरकत में नशे का कारोबार चल रहा है। दसूहा थाना से एसआई सरबजीत सिंह एवं एसआई सुखदेव दोनों गांव बुद्धोबरकत पहुंचे और वहां के पूर्व सरपंच भूपिंदर सिंह के घर पहुंचे और सहयोग…
पटियाला (Public Updates TV): राज्य में 27314 आंगनवाड़ी केंद्रों में अब माता पिता के मोबाइल से ओटीपी का मैसेज न आने तक बच्चे को आहार नहीं मिलेगा। सरकार का दावा है, चेहरे की पहचान प्रणाली (एफआरएस) व ओटीपी सिस्टम के जरिये इस सख्ती से न फर्जी एंट्री होगी, न फर्जी आहार दिया जा सकेगा। गर्भवती महिलाओं को भी सूखा राशन देने के लिए भी ओटीपी प्रक्रिया लागू होगी। इधर इस सख्ती का विरोध भी शुरू हो गया है। कई परिजनों का एतराज है कि कई घरों में मोबाइल नहीं है। कई परिजन मजदूरी करने भी जाते हैं। लेकिन सरकार का…
जालंधर (Public Updates TV): माता रानी मंदिर जय मां चिंतपूर्णी सभा लहौरिया मोहल्ला बस्ती गुजां जालंधर द्वारा तीसरा वार्षिक लंगर 27 जुलाई से 2 अगस्त तक माता चिंतपूर्णी गगरेट नजदीक शिववाड़ी रेस्टोरेंट दिल्ली दरबार हिमाचल प्रदेश में लगाया जा रहा है। प्रबंधक कमेटी के प्रधान विपिन कुमार, उप प्रधान सरदारी लाल, कैशियर गोल्डी सिंह और सेक्रेटरी सनी वर्मा ने बताया कि यह लंगर पंचवटी मंदिर गौशाला कमेटी के सहयोग से लगाया जा रहा है। प्रबंधक कमेटी ने गौरव ग्रोवर, योगेश मल्होत्रा, बब्बू बजाज, पवन साहनी, सचिन अंगुराल, बंटी, टोनी और सन्नी वर्मा को लंगर का निमंत्रण सौंपते हुए सभी को…
सह आरोपी रूबी कपूर को भी समान सजा, कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी लुधियाना (Public Updates TV): भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में जालंधर मोबाइल विंग के पूर्व सहायक एक्साइज एवं टैक्सेशन कमिश्नर (एटीसी) सुखविंदर सिंह (67 वर्ष) को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा और ₹20,000 का जुर्माना सुनाया है। उनके साथ सह आरोपी रूबी कपूर (48 वर्ष), पुत्र जोगिंदर पाल को भी अदालत ने उसी सजा और जुर्माने का आदेश दिया है। यह फैसला लुधियाना कोर्ट में सोमवार को सुनाया गया। आईपीसी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की कई धाराओं में मामला दर्ज सुखविंदर सिंह और…
बेहतर समन्वय एवं निगरानी हेतु एस.डी.एम आदमपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जालंधर (Public Updates TV): डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने अग्निवीर वायु इंटेक-01/2026 जालंधर में 24 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक होने वाली भर्ती रैली के लिए अधिकारियों को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश जारी किए है। डा.अग्रवाल ने बताया कि यह 1 एयरमैन चयन केंद्र अंबाला द्वारा भर्ती रैली स्थानीय सरकारी आर्ट्स एवं स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियों और सुचारू संचालन के लिए 20 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक कॉलेज के…
सरकारी जमीनों को खाली कराकर बनाए जाएंगे पार्क और खेल मैदान जालंधर (Public Updates TV): जालंधर जिला प्रशासन ने सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने जिले के सभी एस.डी.एम. को निर्देश दिए हैं कि 31 जुलाई तक अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी संपत्तियों पर हुए कब्जों की पहचान करें और वहां सरकारी स्वामित्व वाले साइनबोर्ड लगवाएं। खाली जमीनों का होगा जनहित में उपयोग डीसी ने निर्देश दिए कि जिन ज़मीनों पर कब्जा हटाया गया है या जो खाली पड़ी हैं, वहां खेल के मैदान और सार्वजनिक…
चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब में नशा छुड़ाओं केंद्रों से मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों ब्यूप्रीनोर्फिन और नलेक्सॉन दवाइयों को गैरकानूनी तरीके से बाहर बेचने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा खुलासा किया है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के चार से पांच ड्रग इंस्पेक्टर इस गैरकानूनी धंधे को ऑपरेट कर रहे हैं। इन दोनों दवाइयों को बनाने वाली रसन फार्मा कंपनी के नशा छुड़ाओ केंद्र और ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ लिंक भी सामने आया है। ये सभी ड्रग इंस्पेक्टर ईडी के रडार पर हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही ईडी ने पंजाब में 22 नशा…
21 नवंबर से श्रीनगर से शुरू होगी श्रद्धा यात्रा, 23 जिलों में होंगे आयोजन चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 9वें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशाल समागमों की श्रृंखला की घोषणा की है। सरकारी आवास पर हुई एक अहम बैठक में प्रबंधों की समीक्षा करते हुए सीएम मान ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘हिंद दी चादर’ के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यस्तरीय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य केंद्र श्री आनंदपुर साहिब रहेगा। चार दिशाओं से निकलेगी श्रद्धा यात्रा, समापन श्री…
ठेकेदार पर अवैध वसूली और धमकी के आरोप, चेयरमैन ने दिया आश्वासन जालंधर (Public Updates TV): जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में सोमवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब पर्ची काटने को लेकर व्यापारियों और ठेकेदार के बीच विवाद हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि ठेकेदार सरकारी रेट से अधिक पैसा वसूल रहा है और विरोध करने पर धमकियां भी दी जा रही हैं। इसको लेकर मंडी के तीनों गेट बंद कर व्यापारियों ने धरना शुरू कर दिया। चेयरमैन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन मंडी की स्थिति बिगड़ती देख मार्किट कमेटी के चेयरमैन गुरपाल सिंह मौके…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के आदमपुर से अलावलपुर की ओर जाते हाईवे पर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में एक 4 साल की बच्ची की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची स्कूल की ही बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। मृतक बच्ची की पहचान किरत पुत्री इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। ये घटना आज यानी सोमवार को सुबह हुई। जिसके बाद मौके पर तुरंत थाना आदमपुर की पुलिस पहुंच गई थी। मामले में पुलिस…
