Author: Public Updates Editor
पंजाब/चंडीगढ़/अमृतसर (Public Updates TV): पंजाब में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। राज्य के 9 जिले—फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला—बाढ़ की गंभीर चपेट में हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1312 गांव प्रभावित हो चुके हैं। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भारी बारिश के चलते आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश होने पर रावी, ब्यास और सतलुज नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है। जीरकपुर में घग्गर नदी उफान पर है, जिसके बाद पटियाला में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जालंधर और लुधियाना के कई…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब में युवाओं के बीच बढ़ते गन कल्चर का क्रेज अब खतरनाक मोड़ लेता नजर आ रहा है। गन लाइसेंस की होड़ और हथियारों के साथ फोटो खिंचवाने की चाहत ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला थाना मंड चौकी के अधीन आते फिरोज गांव से सामने आया है, जहां ‘आप’ पार्टी के नेता गुरमेज थापर के बेटे को सेल्फी लेते समय गोली लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरमेज थापर का बेटा हरमन, अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सेल्फी ले रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली लगते ही…
सिविल और पुलिस अधिकारियों ने कुख्यात नशा तस्कर के खिलाफ की सख्त कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ 18 एफ.आई.आर. दर्ज जालंधर, (Public Updates TV): पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ‘के तहत एक निर्णायक कदम उठाते हुए, जालंधर नगर निगम ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से गुरुवार को पक्का बाग इलाके में एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि पक्का बाग इलाके में हरविंदर सिंह के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। हरविंदर सिंह एक कुख्यात नशा…
ब्लॉक पुनर्गठन के बाद सभी डीसी को निर्देश जारी चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने पंचायत और जिला परिषद चुनाव करवाने का फैसला लेते हुए तैयारी तेज कर दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये चुनाव 5 अक्टूबर 2025 तक संपन्न करवाए जाएंगे। हाल ही में राज्य में ब्लॉकों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी की गई है। इसके बाद सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों (DCs) को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके। इस कदम का उद्देश्य स्थानीय निकायों की समय पर पुनर्स्थापना और गांव स्तर पर…
जालंधर के शाहकोट ब्लॉक को एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम में देश भर में (ज़ोन II) पहला इनाम मिलने पर डीसी को दी बधाई जालंधर (Public Updates TV): पंचायती राज इकाइयों पर विधानसभा समिति ने आज जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला के तीन ज़िलों में पंचायती राज के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँचाने पर ज़ोर दिया। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में विधायक पी.राम के नेतृत्व में पंचायती राज इकाइयों संबंधी विधानसभा समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिसमें समिति के सदस्य विधायक…
किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0181-2602139 पर किया जा सकता है कॉल एक्शन लाइन के व्हाट्सएप नंबर 9646222555 पर भी भेजा जा सकता है संदेश जालंधर (Public Updates TV): व्यापार में आसान और आरामदायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने निवेशकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 0181-2602139 और एक्शन लाइन व्हाट्सएप नंबर 9646222555 शुरू किया है। डा.अग्रवाल ने कहा कि निवेशक किसी भी जानकारी/समाधान के लिए लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है या एक्शन लाइन के व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भी भेज सकते है। आज यहां ज़िला…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): जालंधर के एक सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से तीन मरीजों की मौत के मामले में पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए चार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है। सरकार ने शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राज कुमार, एसएमओ डॉ. सुरजीत सिंह और डॉ. सोनाक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं हाउस सर्जन डॉ. शमिंदर सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि यदि विस्तृत रिपोर्ट में इन अधिकारियों की गलती साबित…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इससे पहले यह छुट्टी राखी के रूप में सूचीबद्ध थी, जिसे अब शहीद उधम सिंह को समर्पित कर दिया गया है। साथ ही, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल मिलकर भावानीगढ़-सुनाम रोड का नाम बदलकर ‘शहीद उधम सिंह मार्ग’ रखेंगे। यह फैसला कंबोज समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर लिया…
अमृतसर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ किसानों का विरोध अब उग्र होता जा रहा है। बुधवार को भारी बारिश के बावजूद संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले हजारों किसान ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतर आए। 🚜 बारिश में भी ट्रैक्टर मार्च जारी अमृतसर में सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में हुई शुरुआत अमृतसर से ट्रैक्टर मार्च की शुरुआत वरिष्ठ किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की अगुवाई में हुई। प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी को “ज़मीन हड़पने की साजिश” करार दिया। कई अन्य जिलों में भी इसी…
टोक्यो/कामचटका (Public Updates TV): रूस के पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार सुबह भारतीय समयानुसार 4:54 बजे पृथ्वी ने जबरदस्त झटका महसूस किया। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई, जो दुनिया के अब तक के छह सबसे बड़े भूकंपों में से एक है। भूकंप के तुरंत बाद कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठीं, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने इसे “दशकों में सबसे शक्तिशाली भूकंप” बताया और बताया कि एक किंडरगार्टन स्कूल समेत कई इमारतों को नुकसान हुआ है। भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3…
