Author: Public Updates Editor
जालंधर। शहर के लाडोवाली रोड पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों दोस्त – वंश, सुनील (जिसका उसी दिन जन्मदिन था) और चेतन – एक ही स्कूटी पर सवार होकर बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, जब तेज रफ्तार में उनकी स्कूटी बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे। मौके पर ही वंश और सुनील की मौत हो गई, जबकि चेतन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरानी की बात…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है।
चंडीगढ़ (Public Updates TV): खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अपने ऊपर लगे नशे के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए डोप टेस्ट कराने की पेशकश की है। अमृतपाल, जो फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, ने अपने वकील के माध्यम से यह संदेश दिया है। वकील इमान सिंह खरा ने मंगलवार को कहा कि अमृतपाल किसी भी समय डोप टेस्ट कराने को तैयार हैं, लेकिन जो नेता उन पर नशे के आरोप लगा रहे हैं, उन्हें भी टेस्ट करवाना चाहिए। यह बयान…
चंडीगढ़/मोहाली (Public Updates TV): शिअद नेता और पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया को मोहाली कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। आज मजीठिया की पिछली 14 दिन की हिरासत पूरी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने साफ किया कि अगली पेशी 14 अगस्त को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही होगी। इसके साथ ही मजीठिया की बैरक बदलने की याचिका पर सुनवाई अब 6 अगस्त…
जालंधर (Public Updates TV): शहर के एकता नगर इलाके में शनिवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक सिरफिरे युवक ने शादी से इंकार करने पर विधवा महिला सुखविंदर कौर और उसके दो बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना रात करीब 3 बजे की है, जब आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। महिला और दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। परिजनों ने तुरंत उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां प्राथमिक उपचार के बाद यह कहकर अमृतसर रेफर कर दिया गया कि इमरजेंसी वार्ड में जगह नहीं है। इस पर परिजनों ने…
चंडीगढ़/मोहाली (Public Updates TV): पंजाब के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व नेता रणजीत सिंह गिल के चंडीगढ़ स्थित आवास और मोहाली-खरड़ में स्थित ऑफिसों पर शनिवार सुबह विजिलेंस ब्यूरो ने छापेमारी की। ये कार्रवाई खास इसलिए बनी क्योंकि महज 12 घंटे पहले ही गिल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ली थी। गिल ने शुक्रवार शाम चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री सैनी के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी जॉइन की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा था कि वे…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों का ध्वजारोहण शेड्यूल जारी कर दिया है। जहां मंत्री मौजूद नहीं होंगे, वहां डिवीजन कमिश्नर या डिप्टी कमिश्नर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सभी जिलों को समारोह को गरिमामय बनाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जालंधर (Public Updates TV): महानगर के घासमंडी इलाके में एक युवक की जिम के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तेज कार्रवाई: पुलिस ने दिखाई फुर्ती जालंधर की पुलिस कमिश्नर कौर ने बताया कि एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल और एसीपी वेस्ट सरवनजीत सिंह के नेतृत्व में थाना नंबर 5 की टीम ने घटनास्थल पर तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच में पाया गया कि मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर…
नई दिल्ली/चंडीगढ़ (Public Updates TV): हर महीने की पहली तारीख कुछ नए बदलावों के साथ आती है, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं। 1 अगस्त से UPI लेनदेन, LPG सिलेंडर की कीमतों और बैंकिंग नियमों में कई अहम बदलाव हुए हैं। इन बदलावों को जानना जरूरी है ताकि आप समय रहते अपने वित्तीय फैसलों को सही दिशा दे सकें। UPI से जुड़े अहम बदलाव अब केवल 50 बार बैलेंस चेक 1 अगस्त से आप दिन में केवल 50 बार ही अपने खाते का बैलेंस चेक कर पाएंगे। इसके अलावा, आप बैंक अकाउंट्स की…
गुरदासपुर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब के कांग्रेस सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर रंधावा पर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रंधावा का दावा है कि उनके बेटे से एक सहयोगी की मुलाकात के महज एक घंटे बाद ही हमला हुआ। उन्होंने कहा कि यह फायरिंग कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के इशारे पर हुई है, जिसने उनके बेटे को जान से मारने की खुली धमकी दी है। रंधावा ने गुरुवार देर रात इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि वह इस समय दिल्ली में संसद सत्र में…
