Author: Public Updates Editor
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के गांव गोरसिया में नशा तस्करों के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर के ठिकाने पर रेड की। रेड के दौरान आरोपी सनी सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सनी सिंह का साथी देविंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, सनी सिंह और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली…
तरनतारन (Public Updates TV): पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया। यह साजिश BKI के मोस्ट वांटेड आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और लखबीर सिंह उर्फ लांडा द्वारा रची गई थी, जिसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का भी समर्थन था। विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर AGTF और तरनतारन पुलिस की संयुक्त टीम ने सिरहाली थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद हुई, जिसे बड़े आतंकी हमले में इस्तेमाल किया जाना था। IED…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम—यो यो हनी सिंह और करन औजला—एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पंजाब महिला आयोग ने दोनों सिंगर्स के गानों में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीजीपी को पत्र लिखा है और 11 अगस्त तक कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने डीजीपी को दो अलग-अलग पत्र लिखे हैं। पहले पत्र में हनी सिंह के गाने ‘मिलेनियर’ को लेकर आपत्ति जताई गई है, जिसमें कथित रूप से महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल…
अमृतसर (Public Updates TV): आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। अमृतसर के बस स्टैंड, जिला कोर्ट और खालसा कॉलेज की दीवारों पर “खालिस्तान जिंदाबाद” और “भगवंत मान मुर्दाबाद” जैसे नारे लिखे गए हैं। SFJ द्वारा जारी वीडियो में ये भड़काऊ नारे साफ देखे जा सकते हैं। पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को फरीदकोट में जान से मारने की धमकी भी दी है। संगठन ने पंजाब में तिरंगा फहराने की योजना का विरोध करते हुए इसे ‘भूमि अधिग्रहण की साजिश’ बताया है। पुलिस ने…
जालंधर (public Updates TV बारिश के मौसम में जलजनित और मच्छरजनित रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को रोग-संवेदनशील क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) की तत्काल पहचान करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इन बीमारियों पर काबू पाने के लिए बहु-विभागीय तालमेल जरूरी है, खासतौर पर उन इलाकों में जहां हर साल केस सामने आते हैं। उन्होंने सभी एस.डी.एम. से अपने क्षेत्रों में गतिविधियों की व्यक्तिगत निगरानी करने और प्रकोप की स्थिति में तेज और समन्वित…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब में जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नियुक्त हुए पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और “रंगला पंजाब” की टीम में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। सीएम भगवंत मान ने अपने संदेश में कहा,”मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी नई जिम्मेदारियों को मेहनत, ईमानदारी और लगन से निभाएंगे और पंजाब की तरक्की व खुशहाली में अपना अमूल्य योगदान देंगे।” राज्य सरकार द्वारा यह नियुक्तियां विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन और ज़मीनी स्तर पर नीति क्रियान्वयन को मजबूत…
अमृतसर (Public Updates TV): पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) पहुंचे, जहां वे सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होंगे। बैंस पूर्ण सिख स्वरूप में नंगे पैर दरबार साहिब पहुंचे। इस पेशी की पृष्ठभूमि में श्रीनगर में आयोजित एक शहीदी समारोह में हुए विवाद का मामला है। दरअसल, 24 जुलाई को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्रीनगर में पंजाब भाषा विभाग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस आयोजन में पंजाबी सिंगर बीर सिंह ने परफॉर्म किया, जिसके दौरान…
मोहाली (Public Updates TV): पंजाब के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को एक ऑक्सीजन प्लांट में जोरदार धमाका हो गया। यह ब्लास्ट इतना भीषण था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और फैक्ट्री की छत को गंभीर नुकसान पहुंचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर लोड किए जा रहे थे। इसी दौरान एक सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें पांच लोग चपेट में आ गए। मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…
जालंधर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए मंगलवार को जालंधर जिले के शाहकोट में तैनात कानूगो जतिंदर सिंह को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। VB के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर लुधियाना निवासी की ऑनलाइन शिकायत के बाद की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी कानूगो ने उनके परिवार की ज़मीन का दाखिल-खारिज दर्ज करने के बदले 6,000 रुपये की रिश्वत की माँग की थी। सत्यापन के दौरान यह पुष्टि हुई कि आरोपी ने पहले ही 2,000…
अमृतसर (Public Updates TV): विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह अमृतसर के शास्त्री नगर स्थित एक इमीग्रेशन एजेंट के घर पर छापा मारा। यह रेड विशाल कुमार नामक एजेंट के आवास पर की गई, जो कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम सुबह-सवेरे विशाल के घर पहुंची और वहां से कई जरूरी दस्तावेज खंगालने के बाद उन्हें कब्जे में ले लिया। फिलहाल एजेंट की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।…
