Author: Public Updates Editor

जालंधर (Public Updates TV): भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू के पिता व पूर्व कौंसलर स्वर्गीय श्री रामलाल जी की 19वीं बरसी 12 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह बरसी बाबू जगजीवन राम चौक, 120 फुटी रोड पर शाम 5 बजे मनाई जाएगी। इस वर्ष बरसी को हरियाली दिवस और वातावरण संरक्षण के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पौधे वितरित किए जाएंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके। पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व पार्षद डॉ. सुनीता रिंकू और वार्ड-53 की पार्षद ज्योति विजय ने बताया कि यह आयोजन स्व. रामलाल जी…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): ऑर्थोनोवा अस्पताल के डॉ. हरप्रीत सिंह को बेस्ट डॉक्टर इन Robotic Knee Replacement Endoscopic Spine का अवार्ड दिया गया है। सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने डॉ. हरप्रीत को ये अवार्ड सौंपा। एक प्राइवेट कंपनी ने कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें डॉ. हरप्रीत को ये सम्मान दिया गया। इस मौके पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा भी मौजूद थे।

Read More

अमृतसर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब की पंथक राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। श्री अकाल तख्त की ओर से गठित कमेटी ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) में से एक नया राजनीतिक धड़ा बनाकर पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को इसका प्रधान नियुक्त किया है। यह फैसला अमृतसर के बुर्ज अकाली बाबा फूला सिंह गुरुद्वारे में हुए पंथक इकट्ठ में लिया गया। इस नई कमेटी की चेयरपर्सन बीबी सतवंत कौर होंगी, जो धार्मिक मोर्चे की अगुवाई करेंगी, जबकि ज्ञानी हरप्रीत सिंह राजनीतिक मोर्चे को संभालेंगे। इस तरह, एक पंथक और एक सियासी धड़े का गठन किया गया है, जो अब…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, जिला स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने आज जालंधर स्थित प्रसिद्ध नोटोरियस क्लब का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकुल गिल और फील्ड वर्कर अनिल कुमार भी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने क्लब के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ रसोईघर का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान चिकन करी और सब्जी ग्रेवी के नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें आगे की जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद कविता सेठ के पिता मंगल दास का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे बस्ती गुजां स्थित श्मशानघाट में किया जाएगा। कविता सेठ के पिता के निधन पर जालंधर की मेयर वनीत धीर ने शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मंगल दास एक सरल स्वभाव व समाजसेवी व्यक्ति थे और अपने क्षेत्र में अच्छी पहचान रखते…

Read More

नगर निगम और प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई जालंधर (Public Updates TV): जालंधर शहर में एक बार फिर अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। HEAT 7 नामक नाजायज बिल्डिंग को तोड़ने के बाद अब उसी जगह एक और अवैध निर्माण शुरू हो गया है। इस बार यहां “BANSAL Sweet Shop” बनाई जा रही है, जो कि बिना किसी मंजूरी और नियमों की अनदेखी करते हुए बन रही है। 20 साल से चल रहा था अवैध कब्ज़ा, अब फिर दोहराई जा रही है वही कहानी बताया जा…

Read More

आनंद नगर की बर्फ फैक्ट्री से फिर लीक हुई अमोनिया गैस जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के मकसूदां इलाके के आनंद नगर की गली नंबर एक में स्थित एक आईस फैक्ट्री (बर्फ फैक्ट्री) में एक बार फिर अमोनिया गैस लीक होने की घटना सामने आई है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। पहले भी हो चुकी है गैस लीक, अब उठाए सख्त कदम गौरतलब है कि मार्च महीने में भी इसी फैक्ट्री से गैस लीक हुई थी,…

Read More

प्लॉटों की नहीं होगी रजिस्ट्री… हाईकोर्ट ने अवैध कॉलोनियों के रेगुलराइजेशन पर रोक जारी रखी चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण पर रोक जारी रखी है। पंजाब सरकार की तरफ से शुक्रवार को अर्जी दाखिल कर हाईकोर्ट के इस संबंध में आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई। हाईकोर्ट ने 19 मार्च के आदेश में पंजाब सरकार को पंजाब अपार्टमेंट और प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट 1995 की धारा 20 (3) के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए कहा था। इस प्रावधान के तहत यह स्पष्ट किया गया है कि किसी कॉलोनी में भूमि,…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के प्रतिष्ठित गुरु नानक मिशन चौक स्थित क्लब NOTORIOUS में शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। इस हाई-प्रोफाइल लड़ाई के बाद एक ओर जहां एक्साइज विभाग ने क्लब का रेस्टोरेंट लाइसेंस सस्पेंड कर बार को सील कर दिया, वहीं अब जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। थाना-4 में दर्ज FIR में बंटी चावला (चावला प्रॉपर्टी, 66 फीट रोड) समेत तीन नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं, जिनमें हत्या के प्रयास जैसी संगीन धारा भी शामिल है,…

Read More

चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): आम आदमी पार्टी सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बारी सलमानी को पद से हटा दिया है और अब उन्हें मुस्लिम बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि बारी सलमानी कभी संदीप पाठक के करीबी थे, लेकिन बाद में उन्होंने मनीष सिसोदिया का खेमा पकड़ लिया। आयोग में रहते हुए सलमानी अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कोई प्रभावशाली कार्य नहीं कर सके, जिसके चलते अब आयोग की चेयरमैनी मसीही समाज को सौंपी जा रही है। तरनतारन चुनाव को देखते हुए सरकार की यह रणनीति वोट बैंक को साधने के नजरिए से देखी…

Read More