Author: Public Updates Editor

फिरोजपुर/जालंधर (Public Updates TV): 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फिरोजपुर मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे के रंगों वाली आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। यह सजावट 13 अगस्त से 16 अगस्त तक की गई है, जो देशभक्ति के जज्बे को और भी प्रबल कर रही है। मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशन जैसे अमृतसर, जालंधर सिटी, फिरोजपुर कैंट, फगवाड़ा, मोगा, ब्यास, मुक्तसर और कपूरथला को खासतौर पर तिरंगे के रंगों—केसरिया, सफेद और हरे—में रोशन किया गया है। इन स्टेशनों की रात्रि में झिलमिलाती सजावट न केवल यात्रा करने वाले यात्रियों को आकर्षित कर रही है, बल्कि स्थानीय…

Read More

चंडीगढ़ (Public Updates TV): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित गैलेंट्री अवार्ड्स में पंजाब के दो पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कर्तव्यनिष्ठा, बहादुरी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। सम्मान पाने वाले अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) मोहम्मद फैयाज़ फारूक़ी और इंस्पेक्टर सुरेश कुमार शामिल हैं। इन दोनों अधिकारियों ने अपने साहस और सेवा भाव से पंजाब पुलिस का मान बढ़ाया है। इसके अलावा, पंजाब पुलिस के 14 अधिकारियों को मेरिटोरियस सर्विस मेडल से सम्मानित किया गया है। इनमें शामिल हैं। गुरदियल सिंह (इंस्पेक्टर जनरल) गुरप्रीत सिंह (डीएसपी) जगदीप…

Read More

चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने श्रमिकों को राहत देते हुए शगुन योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की शर्तों को आसान बना दिया है। अब शगुन योजना का लाभ लेने के लिए विवाह का प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य नहीं होगा। इसके बजाय, विवाह की रस्मों की तस्वीरें और शादी करवाने वाली धार्मिक हस्तियों की फोटो के साथ दोनों परिवारों द्वारा दिया गया स्व-घोषणा पत्र ही पर्याप्त माना जाएगा। श्रम मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की योजनाओं को ज्यादा सरल और सुलभ बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस…

Read More

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध 15 अगस्त को फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज  जालंधर (Public Updates TV): जालंधर में 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां अपने चरम पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई, जहां उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया और परेड कमांडर सरवनजीत सिंह के नेतृत्व में निकाले गए भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में आईटीबीपी, पंजाब पुलिस (पुरुष एवं महिला), पंजाब होमगार्ड, एनसीसी (लड़के एवं लड़कियां) और…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): पंजाब में बढ़ती मादक पदार्थों की समस्या और अवैध हथियारों के खतरे के बीच जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बहुस्तरीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 1.5 किलोग्राम हेरोइन और 7 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। जालंधर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार माना…

Read More

चंडीगढ़/लुधियाना (Public Updates TV): आम आदमी पार्टी (AAP) की लुधियाना साउथ से विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अमेरिका दौरे से लौटने के बाद दिल्ली से लुधियाना आ रही थीं। खनौरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गाड़ी में मौजूद उनके गनमैन को भी सिर और कंधे में चोटें आई हैं। दोनों को तत्काल हरियाणा के कैथल अस्पताल…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के नागरा फाटक के पास गुरु नानक नगर में चल रहे सालाना मेले के दौरान देर रात एक खौफनाक घटना सामने आई। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अचानक 5 अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे और आते ही खुलेआम हथियार लहराने लगे। पीड़ित के अनुसार, उसके बेटे राहुल ने मेले में हथियार लहराने से उन्हें रोका, जिस पर युवकों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। इसी बीच धार्मिक स्थल में मौजूद एक व्यक्ति ने उनमें से एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। मामला कुछ देर के लिए शांत हुआ और आरोपियों को वहां से भेज दिया…

Read More

होशियारपुर/तलवाड़ा (Public Updates TV): पंजाब और हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है, क्योंकि पौंग डैम से लगातार छठे दिन भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। आज डैम से कुल 55,904 क्यूसिक पानी शाह नहर बैराज की ओर छोड़ा गया, जिससे ब्यास नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। पौंग डैम के पावर हाउस की 6 टर्बाइनों के जरिए 17,849 क्यूसिक और स्पिलवे के 6 गेट्स से 38,055 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इस स्थिति ने गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और तरनतारन जिलों के साथ-साथ हिमाचल के कांगड़ा जिले की तहसील इन्दौरा…

Read More

अमृतसर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक और धमकी भरा वीडियो जारी किया है। इस बार उसने 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी है। पन्नू ने यह वीडियो अपने साथी जश्नप्रीत सिंह के एनकाउंटर में घायल होने के विरोध में जारी किया। वीडियो में उसने CM भगवंत मान को भी जान से मारने की धमकी दी और फरीदकोट में होने वाले तिरंगा कार्यक्रम में शामिल न होने की बात कही। जश्नप्रीत वही आरोपी है जिसने पन्नू के कहने पर अमृतसर में खालिस्तान के नारे लिखे थे। वीडियो…

Read More

पंजाब/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खतरनाक गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पहली घटना एसबीएस नगर के बेहराम इलाके में हुई, जहां हैंड ग्रेनेड हमले के आरोपी सोनू को पुलिस ने घेरने की कोशिश की। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सोनू के पैर में लगी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई कपूरथला में हुई, जहां पांच आपराधिक मामलों में नामजद गैंगस्टर बलविंदर सिंह पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। वह…

Read More