Author: Public Updates Editor

जालंधर (Public Updates TV): जालंधर से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पंजाब सरकार के पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुशील रिंकू को आदमपुर जबकि केडी भंडारी को शाहकोट से हिरासत में लिया गया, जो दोनों ही जालंधर जिले के अंतर्गत आते हैं। फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हिरासत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि, भाजपा नेताओं का दावा है कि दोनों नेता केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर ग्रामीण…

Read More

नई दिल्ली (Public Updates TV): दिल्ली के छह स्कूलों को गुरुवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे अफरा-तफरी मच गई। द्वारका, प्रसाद नगर और छावला स्थित स्कूलों को निशाना बनाया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्कूल खाली कराए और छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। बता दें, इससे एक दिन पहले भी 55 से ज्यादा स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। लगातार मिल रही धमकियों से चिंता बढ़ती जा रही है।

Read More

चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 31 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन का तबादला भी शामिल है। गौतम जैन को अब मैनेजिंग डायरेक्टर, पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (राज गोदाम निगम लिमिटेड) के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह संदीप ऋषि, जो अब तक संगरूर के डिप्टी कमिश्नर के तौर पर सेवाएं दे रहे थे, को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। संदीप ऋषि को तेजतर्रार और जनता से जुड़कर काम करने वाले अफसर के रूप…

Read More

राज्य सरकार की नीतियां उद्योग-हितैषी, पंजाब में 1 लाख 14 हज़ार करोड़ रुपये का निवेश और 4.45 लाख लोगों को मिला रोज़गार जालंधर‌ (Public Updates TV): राज्य के उद्योग एवं बिजली मंत्री  संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ‘राइजिंग पंजाब-सुझाव से हल तक’ के तहत शुरू किए गए प्रोग्राम राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने में कारगर साबित होंगे। वह आज ‘राइजिंग पंजाब-सुझाव से हल तक’ के तहत आयोजित प्रोग्राम में जालंधर सहित चार ज़िलों के उद्योगपतियों से सीधे संवाद करने पहुंचे थे। बाद में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बातचीत की। इस अवसर पर उद्योग…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): नगर निगम के आदेशों को नजरअंदाज कर बांसल स्वीट्स ने एक के बाद एक कानून तोड़ने वाले कदम उठाए हैं। पहले अवैध निर्माण, और अब सरकारी जमीन पर लगे दशकों पुराने पेड़ों को बिना अनुमति काटने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई नगर निगम की मिलीभगत से की गई है, क्योंकि इतनी बड़ी हरियाली को नुकसान पहुंचाना बिना प्रशासनिक सहमति के संभव नहीं। जहां बल्टन पार्क जैसे सरकारी प्रोजेक्ट्स में पेड़ काटने के लिए कोर्ट से इजाज़त ली जा रही है, वहीं बांसल स्वीट्स ने…

Read More

चंबा/हिमाचल प्रदेश (Public Updates TV): बुधवार तड़के हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, अब तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार, पहला झटका सुबह 3:27 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.3 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई। इसका केंद्र 20 किलोमीटर गहराई में था। इसके ठीक एक घंटे बाद, सुबह 4:39 बजे दूसरा भूकंप आया जिसकी तीव्रता 4.0 रही। भूकंप के झटकों के बाद लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और कई…

Read More

नई दिल्ली (Public Updates TV): रैपर बादशाह अपने गाने ‘बावला’ को लेकर कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। करनाल की यूनिसिस इंफोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने आरोप लगाया है कि गाने के प्रमोशन और वीडियो निर्माण का काम पूरा करने के बावजूद उन्हें 2.88 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं मिला। करनाल की कॉमर्शियल कोर्ट ने पहले से जमा 1.70 करोड़ की एफडीआर को सुरक्षित किया है और अब 50 लाख रुपये की अतिरिक्त एफडीआर जमा करने का आदेश दिया है, ताकि बादशाह संपत्ति बेचकर भुगतान से बच न सकें। विवाद की जड़ 2021 के एक एग्रीमेंट को बताया गया है, जिसके…

Read More

नई दिल्ली (Public Updates TV): बुधवार सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सरकारी आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, एक व्यक्ति ने सीएम पर थप्पड़ मारने और हाथ खींचने की कोशिश की, जिससे उनका सिर मेज से टकरा गया और उन्हें चोट आई। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी ने सीएम का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे उनका सिर टेबल से टकरा गया। हालांकि थप्पड़ मारे जाने की बात को उन्होंने गलत बताया। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी हमले की पुष्टि की और कहा कि आरोपी…

Read More

चंडीगढ़: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर इलाकों में विकास की मांग ने जोर पकड़ा और अब उसका असर साफ दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार ने पांच वर्षों से बंद पड़े बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (BADP) को दोबारा शुरू करते हुए 15 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के लिए 6,839 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के पीछे बड़ा योगदान है गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का, जिन्होंने 29 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सवाल पूछते हुए पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों—बमियाल, कलानौर और डेरा बाबा नानक—की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर ध्यान…

Read More

नई दिल्ली (Public Updates TV): केंद्र सरकार बुधवार को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है, जिनका उद्देश्य गंभीर आपराधिक मामलों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्रियों को उनके पद से हटाने की कानूनी व्यवस्था करना है। अभी तक मौजूदा कानूनों में ऐसी स्थिति में पद से हटाने का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है, जिसे अब ये विधेयक दूर करने का प्रयास करते हैं। सरकार जिन तीन विधेयकों को पेश करने जा रही है, उनमें शामिल हैं केंद्र शासित प्रदेश (संशोधन) विधेयक, 2025 संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 सरकारी सूत्रों का कहना…

Read More