Author: Public Updates Editor

गलत यू-टर्न से 3 अमेरिकी नागरिकों की मौत, सोशल मीडिया पर छाया मामला जालंधर/अमेरिका (Public Updates TV): अमेरिका के फ्लोरिडा में एक भारतीय पंजाबी ट्रक ड्राइवर के गलत यू-टर्न से हुए सड़क हादसे में तीन अमेरिकियों की मौत के बाद, अमेरिकी प्रशासन ने भारतीय ट्रक ड्राइवरों के वर्क वीजा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह रोक केवल नए वीजा आवेदनों पर लागू होगी, जबकि पुराने वीजा धारकों को फिलहाल इससे राहत दी गई है। इसकी जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, “विदेशी ट्रक चालकों की संख्या तेजी…

Read More

बेटी की याद में बनाई चैरिटी फाउंडेशन, कैपारो ग्रुप से कमाई वैश्विक पहचान लंदन/जालंधर (Public Updates TV): लंदन में बसे प्रसिद्ध एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने परिवार की मौजूदगी में अंतिम सांस ली। लॉर्ड पॉल का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था। 1960 के दशक में वह अपनी बेटी अंबिका के कैंसर के इलाज के लिए ब्रिटेन गए थे, लेकिन बच्ची की चार साल की उम्र में मृत्यु हो गई। इस गहरे दुख के बाद उन्होंने…

Read More

फाजिल्का में कैंप के लिए जा रहे थे, मौके पर धरना देकर बोले— ‘दिल्ली से लुटेरे आए हैं’ पंजाब/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस बढ़ा दिया है। केंद्र की 8 प्रमुख योजनाओं के प्रचार के जरिए बीजेपी गांव-गांव पहुंचकर अपना आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को फाजिल्का जिले के रायपुर गांव में कैंप में शामिल होने जाते समय पुलिस ने रास्ते में रोककर डिटेन कर लिया। सुनील जाखड़ को रोके…

Read More

सार्वजनिक जगहों पर खाना खिलाने पर भी लगी रोक, अलग feeding ज़ोन बनाने के निर्देश नई दिल्ली (Public Updates TV): सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि पकड़े गए कुत्तों को नसबंदी और टीकाकरण के बाद ही छोड़ा जाए, लेकिन आक्रामक या रेबीज से संक्रमित कुत्तों को कैद में ही रखा जाएगा। इसके साथ ही कोर्ट ने 11 अगस्त के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें सभी पकड़े गए कुत्तों को न छोड़ने का निर्देश दिया गया था। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों…

Read More

कल मोहाली में होगा अंतिम संस्कार, लाखों प्रशंसकों की आंखें नम चंडीगढ़/लुधियाना (Public Updates TV): पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी की दुनिया को आज गहरा झटका लगा है। अपनी बेहतरीन हास्य प्रतिभा से करोड़ों दिलों में खास जगह बनाने वाले डॉ. जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से पंजाबी फिल्मों और मंचीय हास्य कार्यक्रमों में सक्रिय थे और ‘कॉमेडी किंग’ के नाम से मशहूर थे। डॉ. भल्ला को दो दिन पहले अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों…

Read More

चंडीगढ़, (Public Updates TV): पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता ब्यूरो (VB) ने फिरोजपुर के DDPO कार्यालय में तैनात क्लर्क बलवंत सिंह को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। लाली गांव के एक किसान की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें बताया गया कि कृषि लोन के लिए दस्तावेज़ जारी करने के बदले क्लर्क ने एक लाख की रिश्वत मांगी थी। सौदा 60,000 में तय हुआ, और VB टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया…

Read More

जालंधर (Public Updates TV):  म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन जालंधर में जालंधर कैंट हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थिआड़ा और मेयर वनीत धीर द्वारा कॉर्पोरेशन अधिकारियों के साथ अहम बैठक की गई। बैठक के दौरान राजविंदर कौर थिआड़ा ने कैंट हल्के में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेकर ज़ोर दिया कि इन कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। इस दौरान इलाके में सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की बार-बार खराबी और पानी सप्लाई की समस्या जैसे मुद्दे भी मेयर के सामने उठाए गए। मेयर वनीत धीर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कैंट हल्के के सभी कामों को जल्द से जल्द…

Read More

अमृतसर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है जहां पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने एक आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए पंडोरी गांव से मलकीत सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक हैंड ग्रेनेड, .30 बोर पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि मलकीत के संबंध पाकिस्तान समर्थित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और यूके बेस्ड गैंगस्टर धर्मा संधू से हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मलकीत से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Read More

मान सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में 55,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी  जालंधर (Public Updates TV): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब के लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से,504 नवनियुक्त पटवारियों को 18 महीने का अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नियमित पटवारी के तौर पर तैनात किया है। पंजाब सरकार की युवाओं को रोज़गार प्रदान करने की इस पहल की सराहना करते हुए, ज़िला योजना समिति के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने कहा कि इन पटवारियों की नियुक्ति लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह नागरिक-केंद्रित…

Read More

नई दिल्ली/चंडीगढ़ (Public Updates TV): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र सरकार की ओर से Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। सूत्रों के अनुसार, उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीआरपीएफ की विशेष टीम को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है। यह फैसला उस घटना के बाद लिया गया जिसमें बुधवार को जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी। हमले के आरोपी राजेश खिमजी को दिल्ली पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया था और देर रात उसे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में एक मजिस्ट्रेट के घर…

Read More