Author: Public Updates Editor

पंजाब/चंडीगढ़/हिमाचल (Public Updates TV): पंजाब में मानसून का प्रकोप लगातार जारी है। आगामी 2 सितंबर तक राज्य में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में यलो अलर्ट और मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर व होशियारपुर में रेड अलर्ट जारी किया है। डैमों से छोड़े गए पानी और लगातार बारिश के कारण प्रदेश के 7 जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है। गुरुवार को पौंग डैम का जलस्तर 1396 फीट तक पहुंचने पर उसके फ्लड गेट खोलने पड़े। इस प्राकृतिक आपदा का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। पंजाब से गुजरने वाली…

Read More

चंडीगढ़ (Public updates TV): पंजाब सरकार ने शुक्रवार और शनिवार की छुट्टियाँ रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, 31 अगस्त प्रॉपर्टी टैक्स बिना किसी जुर्माने या ब्याज के जमा करने की अंतिम तारीख है। इसी कारण राज्यभर के सभी सुविधा केंद्र शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। सरकार ने संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे इस वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना का लाभ उठाएँ। इसके तहत 31 अगस्त तक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स बिना अतिरिक्त शुल्क के जमा किया जा सकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि OTS विंडो 31 अगस्त के बाद नहीं…

Read More

चंडीगढ़/जालंधर (Public updates TV): पंजाब में बारिश और डैम से छोड़े जा रहे पानी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। पौंग डैम का जलस्तर 1396 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से ऊपर है। इसके चलते प्रदेश के 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मौतें और लापता: माधोपुर में 2 और गुरदासपुर में 1 व्यक्ति की मौत; पठानकोट में गुर्जर परिवार के 4 सदस्य लापता। सबसे प्रभावित जिले: पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का। प्रभावित गांव: 150 से अधिक गांव पानी में डूबे, कई जगह 5 से 7 फुट तक जलभराव। बचाव कार्य फिरोजपुर…

Read More

जालंधर (Public updates TV): पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी और ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने जानकारी दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया है। निरंजन सिंह ने अपने आधिकारिक अकाउंट से स्पष्ट किया कि उनकी सिर्फ एक ही फेसबुक आईडी है और किसी अन्य आईडी से भेजी गई रिक्वेस्ट फर्जी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे अकाउंट को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें। पूर्व अधिकारी ने कहा कि इस तरह की हरकत…

Read More

ई-नीलामी में टूटा रिकॉर्ड, अब तक का सबसे महंगा फैंसी नंबर चंडीगढ़। चंडीगढ़ में फैंसी नंबरों की ई-नीलामी ने इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। चंडीगढ़ आरएलए (RLA) द्वारा आयोजित नीलामी में वाहन नंबर CH01-DA-0001 को 36 लाख 43 हजार रुपये की रिकॉर्डतोड़ बोली पर बेचा गया। यह अब तक का सबसे महंगा फैंसी नंबर बन गया है, जिसने शहर के ऑटोमोबाइल शौकीनों के जुनून को फिर से साबित कर दिया। अन्य नंबरों की भी लगी भारी बोली नीलामी में बाकी VIP नंबरों के लिए भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी गई: CH01-DA-0003 – ₹17.84 लाख CH01-DA-0009 – ₹16.82 लाख CH01-DA-0005…

Read More

केंद्र सरकार ने जारी किया नया नियम नई दिल्ली/चंडीगढ़ (Public Updates TV): केंद्र सरकार ने पूरे देश में 20 साल या उससे अधिक पुराने वाहनों को चलाने की इजाजत दे दी है। लेकिन इसके लिए वाहन मालिकों को अब पहले से ज्यादा रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण शुल्क चुकाना होगा। यह नियम दिल्ली-एनसीआर में लागू नहीं होगा, क्योंकि वहां 15 साल से पुराने वाहनों के चलने पर पहले से ही रोक है। मोटर वाहन नियमों में हुआ बदलाव सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन किया है। इस बदलाव का मसौदा फरवरी 2025 में जारी किया…

Read More

3000 करोड़ के लोन फ्रॉड में FIR, फंड डायवर्जन और रिश्वतखोरी की जांच नई दिल्ली/मुंबई (Public Updates TV): CBI ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई यस बैंक से लिए गए 3,000 करोड़ रुपए के लोन में धोखाधड़ी और फंड के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर की गई है। जांच एजेंसी ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली है। क्या है पूरा मामला? जांच के अनुसार, 2017 से 2019 के बीच रिलायंस ग्रुप की कुछ कंपनियों को यस बैंक से करीब 3,000 करोड़ रुपए के लोन दिए…

Read More

गाड़ियां क्षतिग्रस्त, नेशनल हाईवे भी बंद उत्तराखंड/देहरादून (Public Updates TV): उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच भयंकर बादल फटने की घटना सामने आई। इसके चलते सागवाड़ा और चेपड़ों गांवों में भारी तबाही मची। चेपड़ों में एक व्यक्ति लापता है, जबकि सागवाड़ा में एक लड़की घर पर गिरे मलबे में दब गई। दोनों गांवों के 70 से 80 घरों में 2 फीट तक मलबा भर गया। थराली तहसील मुख्यालय के एक किलोमीटर के दायरे में कई इलाकों में स्थानीय नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से तबाही हुई।कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे मिंग…

Read More

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक ब्रह्मशंकर जिम्पा और उपायुक्त आशिका जैन ने घटनास्थल का दौरा किया एसडीआरएफ तैनात, सुरक्षा के लिए सड़क सील, प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया होशियारपुर Public Updates TV): होशियारपुर-जालंधर राजमार्ग पर मंडियाला गाँव के पास कल देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें लगभग 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए और एक की मौत हो गई। घायलों को तुरंत होशियारपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया और बिना किसी देरी के राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, होशियारपुर फायर ब्रिगेड…

Read More

पुलिसिंग से मिली नई सीख, एसपी सरबजीत राय ने किया मार्गदर्शन जालंधर (Public Updates TV): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नेहरू गार्डन के कक्षा 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने आज एसएसपी कार्यालय, जालंधर ग्रामीण का शैक्षिक दौरा किया। यह आयोजन एसएसपी श्री हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को अच्छी पुलिसिंग, जागरूक नागरिकता और समाज सेवा की भावना के प्रति प्रेरित करना था। इस अवसर पर एसपी (जांच) श्री सरबजीत राय ने छात्रों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, विभिन्न विभागों के कार्य, और आम जनता के साथ पुलिस के व्यवहार की बारीकियों के बारे में…

Read More