Author: Public Updates Editor
अमृतसर/फिरोजपुर (Public Updates TV): पंजाब में बाढ़ संकट के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अमृतसर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वे बाढ़ प्रबंधन को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जिसमें राज्य भर में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा करेंगे। वे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारेके में बनाए गए राहत कैंप में जाकर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। इस कैंप में बॉर्डर…
पंजाब/नई दिल्ली (Public Updates TV): पंजाब में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि अब तक 29 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ लोग अब भी लापता हैं। प्रशासन उनकी तलाश में जुटा है। चीमा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर बाढ़ की गंभीर स्थिति से अवगत कराया, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई विशेष राहत पैकेज घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ के मुआवजा नियम काफी पुराने हैं और इन्हें…
नई दिल्ली/पंजाब (Public Updates TV): पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसानों की हालत पर केंद्र सरकार ने संजीदगी दिखाई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही पंजाब का दौरा करेंगे। वे मौके पर जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं समझेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “पंजाब के हमारे किसान भाई-बहन बिल्कुल भी चिंता न करें, केंद्र सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।” दिल्ली में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री ने देशभर में हो रही भारी बारिश और उसके…
अफगानिस्तान/नई दिल्ली (Public Updates TV): अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बीती रात आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई, जिससे सैकड़ों घर ढह गए और कई इलाके मलबे में तब्दील हो गए। इस विनाशकारी आपदा में अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भूकंप का प्रभाव अफगानिस्तान तक ही सीमित नहीं रहा, इसके झटके पाकिस्तान और भारत के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र तक महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, यह भूकंप देर रात आया और इसकी तीव्रता…
नई दिल्ली/पंजाब/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब में लगातार भारी बारिश के चलते 9 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को राज्य में बाढ़ की स्थिति, प्रभावित लोगों की संख्या और चल रहे राहत व बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन तेजी से राहत कार्यों में जुटा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। गृह मंत्री…
पंजाब/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर और टांडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वे राहत केंद्रों में जाकर वहां मौजूद लोगों से मुलाकात करेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। बीती रात से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्थानों को 3 सितंबर 2025 तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। छात्रावासों में रह रहे छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान प्रशासन पर होगी। राज्य सरकार…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खांबड़ा निवासी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.5 किलोग्राम हेरोइन और ₹2 लाख की ड्रग मनी बरामद की है। इस सफलता को पुलिस द्वारा नशा विरोधी मुहिम की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे ड्रग नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। जांच का दायरा आगे और पीछे के लिंक तक बढ़ाया जा रहा है, ताकि पूरे गिरोह को…
जालंधर Public Updates TV): जालंधर जिले के आदमपुर एयरपोर्ट से गाजियाबाद (हिंडन) जाने वाली स्टार एयर की सभी उड़ानें 3 सितंबर तक रद्द कर दी गई हैं। इस अचानक उड़ानों के रद्द होने से यात्री काफी निराश हैं। आदमपुर एयरपोर्ट जालंधर और दोआबा क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली और एनसीआर जाने का एक प्रमुख हवाई मार्ग था, लेकिन अब फ्लाइट्स की रद्दीकरण से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वर्तमान में एयरलाइन ने उड़ानें रद्द करने के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, जिससे यात्री असमंजस में हैं। अब उन्हें चंडीगढ़ या अमृतसर से हवाई यात्रा करनी…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के फुटबॉल चौक के पास स्थित अरमान अस्पताल में करीब दो महीने पहले महिला टीचर सोनम मुलतानी की मामूली ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से उनका परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई है। डॉक्टरों की पैनल रिपोर्ट पहुँचने के बावजूद कार्रवाई नहीं मामले की जांच के लिए गठित डॉक्टरों के पैनल की रिपोर्ट सिविल सर्जन जालंधर के पास पहले ही पहुँच चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। निराश परिवार…
जालंधर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विपन कुमार, निवासी बस्सी मुदा, बाघपुर मंदिर, होशियारपुर, को गिरफ्तार किया है। बरामदगी: एक देसी पिस्तौल (.32 बोर) छह जिंदा कारतूस। खिलाफ थाना सिटी खरड़ में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि विपन कुमार, हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित गाँव ख्वाजा बसल में हुई सनसनीखेज हत्या का मुख्य शूटर था। मृतक राकेश कुमार उर्फ गग्गी, कुख्यात विदेशी गैंगस्टर बब्बी राणा का करीबी था, जो सोनू खत्री…
