Author: Public Updates Editor
पटियाला/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पटियाला के नाभा क्षेत्र में स्कूल खुलने के पहले ही दिन एक बड़ा हादसा हो गया। इंडो-ब्रिटिश प्राइवेट स्कूल की एक बस, जिसमें करीब 20 छात्र सवार थे, सोमवार सुबह ककराला-दुल्लदी मार्ग पर फिसलकर नाले में जा गिरी। बस के सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने बस को साइड में किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि सभी छात्र सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए, हालांकि कुछ बच्चों को हल्की चोटें आईं जिनका तुरंत इलाज किया गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों और राहगीरों ने…
पंजाब/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्यवासियों से एक भावुक अपील करते हुए सरकारी स्कूलों की सफ़ाई अभियान में योगदान देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश और बाढ़ के कारण बंद पड़े स्कूलों को फिर से संवारने की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ शिक्षकों या प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। इस जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्री ने स्वयं पहल करते हुए नंगल के एक सरकारी स्कूल में सफ़ाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने झाड़ू लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया और लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित…
पंजाब/नई दिल्ली (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले तीखे सवाल उठाए हैं। सरकार ने मांग की है कि अगर प्रधानमंत्री की नीयत सही है तो वह दौरे से पहले पंजाब का 60,000 करोड़ रुपये का लंबित बकाया तुरंत जारी करें। साथ ही, हालिया बाढ़ से हुए भारी नुक़सान को देखते हुए केंद्र सरकार से अतिरिक्त 20,000 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की अपील की गई है। पंजाब सरकार ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री को शिवराज सिंह चौहान की तरह खाली हाथ नहीं आना चाहिए, बल्कि राज्य की मदद के…
नई दिल्ली/जालंधर (Public Updates TV): आज 7 सितंबर 2025, रविवार को भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर वर्ष का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। यह खगोलीय घटना रात 09:57 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर की रात 01:26 बजे तक चलेगी, जिसकी कुल अवधि 3 घंटे 29 मिनट रहेगी। इस दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की परछाई पड़ने से वह लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। ग्रहण का खग्रास चरण (पूर्ण चंद्र ग्रहण) रात 11:01 बजे शुरू होगा और 01:23 बजे समाप्त होगा। इसका मध्यकाल रात 11:42 बजे पड़ेगा, जो ब्लड मून के सबसे स्पष्ट रूप में…
बीते दिनों बरसात के कारण गिरा था मकान, बस्ती के एक परिवार को 1.20 लाख रुपये का चेक भी सौंपा सभी बरसात और बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता का आश्वासन, 573 घरों का किया जा चुका है सर्वेक्षण जालंधर (Public Updates TV): जिले में राहत कार्यों में और तेजी लाते हुए पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के साथ आज उन परिवारों को वित्तीय सहायता वितरित की, जिन्हें हाल ही में हुई लगातार बारिश के दौरान नुक्सान का सामना करना पड़ा। बस्ती गुजां की निवासी मीनू वालिया,…
नई दिल्ली (Public Updates TV): दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में एक जैन धार्मिक समारोह के दौरान ₹1 करोड़ मूल्य का बेशकीमती कलश चोरी हो गया। यह घटना 2 सितंबर को हुई, लेकिन पुलिस ने इसकी जानकारी 6 सितंबर को साझा की। चोरी हुआ कलश 760 ग्राम सोने से बना था, जिस पर 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ने जड़े हुए थे। यह कलश रोजाना पूजा के लिए बिजनेसमैन सुधीर जैन द्वारा लाया जाता था। कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, कलश समारोह के बीच मंच से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। घटना…
पंजाब/चंडीगढ़ (Public Updates TV): बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार न केवल अपनी शानदार अदाकारी के लिए, बल्कि अपने सामाजिक सरोकारों के लिए भी जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी दरियादिली का परिचय दिया है। पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बीच अक्षय ने 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि उन्होंने इस योगदान को ‘दान’ नहीं, बल्कि ‘सेवा’ बताया है। एक अंग्रेजी मीडिया संस्थान से बातचीत में अक्षय ने कहा, “मैं कौन होता हूं किसी को दान देने वाला? यह तो मेरी सेवा है। जब मुझे किसी की मदद करने…
नई दिल्ली/पंजाब (Public Updates TV): पंजाब में लगातार बिगड़ते बाढ़ के हालातों के मद्देनज़र मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आपात कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा जमीनी स्तर पर चल रही राहत कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मान पहले ही पंजाब को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर चुके हैं। बाढ़ प्रभावित अजनाला का दौरा करने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार से अपील की है कि पंजाब के लिए जल्द से जल्द राहत पैकेज जारी किया जाए। उन्होंने केंद्र…
चंडीगढ़/लुधियाना (Public Updates TV): पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजीलेंस ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना के बसंत नगर निवासी एक निजी व्यक्ति, रजत शर्मा को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत तहसील पूर्वी, डीसी दफ्तर लुधियाना में तैनात क्लर्क अमनिंदर सिंह के लिए ली जा रही थी। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई एक नागरिक द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर की गई शिकायत की जांच के…
पठानकोट (Public Updates TV): पंजाब के खेत इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहे हैं। रावी नदी का पानी बीते कई दिनों से खेतों में भरा हुआ है, जिससे फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं। हालात इतने खराब हैं कि खेतों में अब मिट्टी की जगह सिल्ट (गाद) जमा हो चुकी है, जिससे अगली फसल की बुआई भी खतरे में पड़ गई है। बाढ़ से हुए नुकसान का जायज़ा लेने पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर हालात का मुआयना किया। उन्होंने कहा: “मैं यहां मंत्री के रूप में…
