Author: Public Updates Editor

अमृतसर/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब में बाढ़ के चलते हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। हालांकि, फिलहाल किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन 13 सितंबर को सामान्य बारिश के आसार हैं। मौसम साफ होने से राहत और बचाव कार्यों में तेजी आ गई है, और टूटे व कमजोर बांधों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस बीच बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने सरहदी इलाकों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। एडीजी (आईपीएस) सतीश एस. खंदारे और आईजी…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): जबरन वसूली के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को बुधवार को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं ताकि मीडिया से दूरी बनाए रखी जा सके। इस बीच, पुलिस ने विधायक के कथित वसूली नेटवर्क को तोड़ने के लिए फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। शहर में सक्रिय लॉटरी कारोबारियों और स्पा सेंटर संचालकों से रमन अरोड़ा के संबंधों की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल्स और मोबाइल टावर लोकेशन के जरिए कनेक्शन साबित करने की कोशिश की जा…

Read More

तरनतारन/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब के खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को तरनतारन जिला अदालत ने छेड़छाड़ और मारपीट के 2013 के मामले में दोषी करार दिया है। इस मामले में उनके साथ 11 अन्य लोग भी दोषी पाए गए हैं। अदालत ने सभी दोषियों को 12 सितंबर 2025 को सजा सुनाने की तिथि निर्धारित की है। यह मामला वर्ष 2013 का है, जब लालपुरा टैक्सी ड्राइवर थे। उन पर एक शादी समारोह में शामिल दलित युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। युवती ने आरोप लगाया था कि…

Read More

गुरदासपुर (Public Updates TV): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इससे पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। पंजाब पहुंचने के बाद उन्होंने गुरदासपुर में रुककर स्थिति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का किया ऐलान प्रधानमंत्री ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और गुरदासपुर में एक बैठक में नुकसान का आकलन किया। प्रधानमंत्री ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की घोषणा, जो राज्य के पास…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग की संभावनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने सख्त आदेश जारी किए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कमिश्नरेट पुलिस क्षेत्र में आने वाले सभी रेस्टोरेंट, क्लब और अन्य लाइसेंस प्राप्त खाने-पीने के स्थानों को रात 12 बजे तक पूरी तरह बंद करना अनिवार्य होगा। ऑर्डर बंद, एंट्री बंद – रात 11:30 के बाद नहीं मिलेगा खाना या प्रवेश आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि रात…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): लुधियाना से फिल्लौर की ओर जा रही एक महिला के लिए ऑटो की सवारी उस समय खौफनाक बन गई जब ऑटो चालकों के भेष में बैठे लुटेरों ने उसे लूटने की कोशिश की। घटना कल शाम 4 बजे की है, जब महिला गाँव जाने के लिए ऑटो में सवार हुई। रास्ते में ऑटो में सवार तीन युवकों ने अचानक धारदार हथियार निकालकर महिला से लूटपाट शुरू कर दी। लेकिन महिला ने साहस का परिचय देते हुए खुद को बचाने के लिए ऑटो से बाहर लटक गई। इसी बीच ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना…

Read More

नई दिल्ली/चंडीगढ़/हिमाचल (Public Updates TV): पंजाब और हिमाचल में बाढ़ से मची तबाही के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। सभी दलों के नेता अपने-अपने दृष्टिकोण से इस दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। “अब तो पंजाब की याद आई है” — कुलतार संधवां पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार संधवां ने तीखा बयान देते हुए कहा, “अफगान तालिबान से छुटकारा पाने के बाद अब प्रधानमंत्री को अपने देश के बाढ़ग्रस्त पंजाब की याद आई है। ऐसा न हो कि वे भी केंद्रीय कृषि मंत्रियों की तरह फोटो खिंचवाकर वापस…

Read More

फरीदकोट (Public Updates TV): फरीदकोट जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने 12 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव झाड़ीवाला, फरीदकोट निवासी सुखप्रीत सिंह और फिरोजपुर निवासी कादर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने यह नशे की बड़ी खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगवाई थी, जिसे भारत में आगे सप्लाई किया जाना था। थाना सदर फरीदकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस को इस तस्करी की…

Read More

कमिश्नर धनप्रीत कौर के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई | आदेश 7 नवंबर तक प्रभावी जालंधर (Public Updates TV): पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जालंधर में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए एक साथ कई सख्त आदेश जारी किए हैं। ये आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 और आर्म्स रूल्स 2016 के रूल 32 के तहत जारी किए गए हैं और 7 नवंबर 2025 तक प्रभावी रहेंगे। हथियारों के प्रदर्शन पर रोक अब कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, शादी समारोहों, होटलों, पार्टियों या सभाओं में हथियार लेकर नहीं जा सकेगा। हथियारों के साथ…

Read More

AAP विधायक पर शिकंजा कसता जा रहा, करीबी और PA भी पुलिस रडार पर जालंधर (Public Updates TV): जबरन वसूली के गंभीर आरोपों में रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज अमृतसर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें स्वस्थ और पूछताछ के लिए फिट घोषित कर दिया। इसके तुरंत बाद, पुलिस उन्हें सोमवार तड़के 4 बजे जालंधर लेकर लौट आई और थाना कैंट की हवालात में बंद कर पूछताछ शुरू की, जो देर रात तक चलती रही। वसूली नेटवर्क में स्पा सेंटर, लॉटरी और सट्टेबाजी…

Read More