Author: Public Updates Editor

नई दिल्ली/कटरा (Public Updates TV): श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। खराब मौसम और ट्रैक की मरम्मत के कारण अस्थायी रूप से रोकी गई यात्रा को अब 14 सितंबर (रविवार) से दोबारा शुरू किया जा रहा है। हालांकि, यात्रा की शुरुआत मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी। श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि हाल की भारी बारिश से ट्रैक को नुकसान पहुंचा था, जिस कारण सुरक्षा के मद्देनज़र यात्रा को कुछ समय के लिए रोका गया था। अब मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है और यदि मौसम अनुकूल रहा, तो श्रद्धालु एक बार फिर माता…

Read More

नई दिल्ली/जालंधर (Public Updates TV): हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने किसान आंदोलन के दौरान की गई विवादित टिप्पणी को लेकर दर्ज मानहानि केस रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कंगना की दलीलें सुनने के बाद कहा, “आपने सिर्फ किसी पोस्ट को रिट्वीट नहीं किया, आपने उसमें मसाला जोड़ा। इसका अर्थ क्या है, यह अब ट्रायल कोर्ट में ही तय होगा। अपनी सफाई वहीं दीजिए।” क्या है मामला? यह…

Read More

चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाजपा शासित हरियाणा और दिल्ली सरकारों की ओर से भेजी गई राशन और जरूरी राहत सामग्री को आज औपचारिक रूप से पंजाब के विभिन्न बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए रवाना कर दिया गया। इस राहत सामग्री को भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सामग्री में राशन के साथ-साथ दैनिक ज़रूरतों की कई अहम चीजें शामिल हैं, जो बाढ़ से प्रभावित गांवों और कस्बों में रह…

Read More

जालंधर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): सरकारों द्वारा लंबे समय से किसानों के मुद्दों की अनदेखी और समाधान में विफलता के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने सख्त रुख अपनाते हुए अपनी मांगों की सूची जारी की है। पंजाब के विभिन्न जिलों में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों, रैलियों और सभाओं के माध्यम से किसान संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकारों को चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। मुख्य मांगे और प्रस्ताव 1. कर्ज माफी के लिए समिति गठन: केंद्र सरकार तत्काल एक निष्पक्ष समिति बनाए जिसमें किसान मजदूर मोर्चा, किसान संगठन,…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): जीएसटी (GST) विभाग की विशेष टीम ने आज शहर के बस स्टैंड के पास स्थित साई ओवरसीज एजुकेशनल सर्विसिज के दफ्तर पर छापा मारा। विभाग को कंपनी के खिलाफ लंबे समय से टैक्स चोरी और रिकॉर्ड में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने ऑफिस को कब्जे में लेकर सभी दस्तावेज़ों और कंप्यूटर डेटा की गहन जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक, बड़ी मात्रा में फाइनेंशियल रिकॉर्ड, फाइलें और डिजिटल डेटा जब्त…

Read More

फाजिल्का (Public Updates TV): मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर चलाए जा रहे “सुरक्षित पंजाब अभियान” के तहत पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर/फरीदकोट और एसएसओसी फाजिल्का की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सक्रिय एक हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मुहार जमशेर के पास भारत-पाक सीमा के नजदीक 11 सितंबर को ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान मंगल सिंह उर्फ मंगली (निवासी तेजा रहेला, गट्टी नं. 3) गुरमीत सिंह (निवासी मुहार जमशेर, थाना सदर फाजिल्का) के रूप…

Read More

वेस्ट विधानसभा मे हर ग़रीब और जरूरतमंद का घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगली बरसात से पहले बनवाना मेरा लक्ष्य-शीतल अंगुराल घरों की हालत देख भावुक हुए शीतल अंगुराल समेत सभी भाजपा नेता जालंधर (Public Updates TV): वेस्ट विधानसभा से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने वार्ड इंचार्ज संदीप पाहवा,जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,जालंधर नगर निगम में भाजपा के पार्षद दल नेता मनजीत सिंह टीटू समेत भाजपा नेताओं के साथ भारी बरसात से जिन रोजाना मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले भार्गव नगर में रहने वाले गरीब लोगो का आर्थिक सहयोग कर उनको अपने घर…

Read More

चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को भी बदला गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के तहत विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है। तबादलों का यह निर्णय प्रशासनिक कारणों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से लिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जल्द ही अन्य जिलों में भी कुछ और अधिकारियों के तबादले संभव हैं।

Read More

चंडीगढ़/मोहाली (Public Updates TV): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अब पहले से बेहतर है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी मेडिकल जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री को धीमी हृदयगति (स्लो हार्टबीट) और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी बीमारी के चलते वह पिछले दिनों बाढ़ प्रभावित इलाकों के प्रस्तावित दौरों और 9 सितंबर को पीएम मोदी के पंजाब दौरे में शामिल नहीं हो सके। प्रधानमंत्री ने सीएम मान की सेहत की जानकारी राज्यपाल गुलाब चंद…

Read More

पटियाला/नाभा (Public Updates TV): पंजाब के पटियाला जिले के नाभा के पास फरीदपुर गांव में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीआरटीसी की एक बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। बस में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां मौजूद थीं। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि बस में करीब 130 यात्री सवार थे, जबकि बस की क्षमता इससे कहीं कम है। हादसे में 15 से 20 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कई की टांगों में फ्रैक्चर की जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक बस…

Read More