Author: Public Updates Editor

मुंबई/नई दिल्ली (Public Updates TV): आयकर विभाग ने सोमवार देर रात रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख मंगलवार (16 सितंबर) तक बढ़ा दी। सोमवार को पोर्टल में भारी ट्रैफिक के कारण आयकरदाताओं को मशक्कत करनी पड़ी। अब तक 7.3 करोड़ से ज्यादा रिटर्न फाइल हो चुके हैं। यह संख्या पिछले साल दर्ज किए गए 7.28 करोड़ रिटर्न से अधिक इससे पहले सोशल मीडिया में यह अफवाह थी कि आयकर विभाग ने है। गैर अंतिम ऑडिट वाले रिटर्न भरने की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। हालांकि, विभाग ने इसका खंडन किया था। 16 सितंबर के बाद भी 31 दिसंबर…

Read More

आज मॉडल टाउन शमशान घाट में होगा संस्कार, डेरा ब्यास मुखी, निकाय मंत्री-मेयर सहित कई हस्तियों ने सांझा किया दुख पुलिस ने बचने के लिए हादसे के बाद गुरुद्वारे की बेसमेंट में छुपा दी थी कार, प्रदेश छोड़कर भागा! जालंधर (Public Updates TV): महिंदर सिंह केपी के बेटे के एक्सीडेंट मामले में दर्ज हुई एफआईआर ने बड़ा मोड़ ले लिया है। हादसे में आरोपी बना शान एंटरप्राइजेज का मालिक प्रिंस, जिस पर गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, इन धाराओं में अधिकतम 10 साल तक की सज़ा संभव है। मंगलवार को रिची केपी (36)…

Read More

पत्रकारों ने किश्ती में सवार होकर गांव-गांव जाकर लोगों के घरों तक पहुंचाई राहत सामग्री जालंधर (Public Updates TV): पत्रकारों की सुप्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की तरफ से प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए हाथ बढ़ाया गया है। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने एक मिसाल कायम करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जालंधर जिले के लोहिया खास इलाके के गाँव मूंडीकालू, मुंडी चौलिया सुल्तानपुर के मंड इंदरपुर, बाऊपुर समेत कई गांवो में राहत सामग्री, बिस्कुट रस्क चना आदि खाने पीने का सामान, जूते चप्पल, कपड़े, सेनेटरी पैड और प्राथमिक दवाइयों…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16, अर्बन स्टेट में ₹37 लाख की लागत से बनी नई सड़क का उद्घाटन किया गया। यह सड़क क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है। उद्घाटन समारोह में मेयर वनीतीर धीर और हलका इंचार्ज राजविन्दर कौर थैरा ने फीता काटकर सड़क जनता को समर्पित की। इस अवसर पर वार्ड काउंसलर मिंटू जनेजा, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुभाष भगत, ब्लॉक अध्यक्ष पर्नीत सिंह, स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मेयर वनीतीर…

Read More

नई दिल्ली (Public Updates TV): सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 को लेकर महत्वपूर्ण अंतरिम फैसला सुनाया। कोर्ट ने पूरे कानून पर रोक लगाने की मांग को खारिज करते हुए कहा कि पूरे अधिनियम पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं बनता, क्योंकि ऐसे मामलों में रोक केवल दुर्लभतम परिस्थितियों में ही लगाई जाती है। कोर्ट ने कहा कि संविधान में यह सिद्धांत है कि किसी कानून की संवैधानिकता के प्रति अनुमान सकारात्मक होता है, यानी जब तक कानून असंवैधानिक घोषित न हो, तब तक उसे वैध माना जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्येक धारा का प्रथम…

Read More

अमृतसर/गुरदासपुर (Public Updates TV): कांग्रेस नेता और विपक्ष के लीडर राहुल गांधी आज पंजाब के दौरे पर हैं। सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह सीधे बाढ़ प्रभावित गांव घोनेवाल रवाना हुए। वहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद राहुल गांधी ने पवित्र गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा टेका और राज्य की सुख-शांति की कामना की। अब राहुल गांधी गुरदासपुर पहुंचे हैं, जहां वे बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे हैं और राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग…

Read More

अमृतसर/ननकाना साहिब/नई दिल्ली (Public Updates TV): गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर नवंबर में प्रस्तावित ननकाना साहिब (पाकिस्तान) तीर्थ यात्रा को लेकर केंद्र सरकार ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। गृह मंत्रालय ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को पत्र लिखकर कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर मौजूदा तनावपूर्ण हालात के चलते यह यात्रा संभव नहीं है। मंत्रालय के अनुसार, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है, इसलिए उन्हें पड़ोसी देश भेजना फिलहाल उचित नहीं होगा। SGPC ने जताया विरोध, धार्मिक भावनाओं की अनदेखी का आरोप केंद्र के इस फैसले पर SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुखद घटना लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में माता रानी चौक के पास करीब एक बजे घटी, जब तेज़ रफ्तार क्रेटा कार ने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। हादसे में रिची केपी अपनी फॉर्च्यूनर कार में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत पटेल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रिची अपने परिवार में दो…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को जबरन वसूली के एक मामले में शनिवार को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रामा मंडी थाने में दर्ज रंगदारी के केस में बीते 9 दिनों से वे पुलिस रिमांड पर थे। शनिवार को रिमांड खत्म होने पर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने अब और रिमांड की मांग नहीं की। विधायक की ओर से वकील दर्शन सिंह दयाल और नवीन चड्ढा अदालत में पेश हुए। सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान केस से जुड़े…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): जालंधर से आम आदमी पार्टी के नेता और पार्षद मुकेश सेठी को बड़ा सदमा लगा है। शनिवार 13 सितंबर को उनकी माता श्रीमती आशा रानी जी पत्नी स्वर्गीय देसराज जी का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 3:30 घर कृष्णा नगर से रवाना होगी और शाम 4 बजे हरनामदास पुरा शमशान घाट में अंतिम संस्कार होगा। इस शोक की घड़ी में पब्लिक अपडेट टीवी की टीम सेठी परिवार के साथ खड़ी है।

Read More