Author: Public Updates Editor

लुधियाना/अमृतसर (Public Updates TV): 15 सितंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमृतसर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बाबा बुड्डा साहिब जी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। गुरुद्वारा प्रबंधकों द्वारा उन्हें सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया, लेकिन इसके बाद मामला विवादों में घिर गया। कई सिख जत्थेबंदियों ने इस सम्मान को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए SGPC के पास औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने एक जांच कमेटी गठित की थी। सूत्रों के अनुसार, कमेटी अपनी रिपोर्ट SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह…

Read More

रोजाना भास्कर (चंडीगढ़): पंजाब की मान सरकार ने बुधवार को स्थानीय निकाय विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 171 अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। फेरबदल का असर जालंधर, लुधियाना, पटियाला और अमृतसर के नगर निगमों के साथ-साथ राज्य के इंप्रूवमेंट ट्रस्टों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जालंधर नगर निगम में वर्षों से जमे अधिकारियों को हटाकर बिल्डिंग ब्रांच में खासतौर पर बड़े बदलाव किए गए हैं। इस फेरबदल की सबसे बड़ी खबर एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी विकास दुआ की वापसी को लेकर…

Read More

नई दिल्ली (Public Updates TV): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, न्यूजीलैंड के क्रिस लक्सन, भूटान के प्रधानमंत्री, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स जैसे वैश्विक नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी और उनके मजबूत नेतृत्व और वैश्विक प्रभाव की सराहना की। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक…

Read More

लुधियाना/चंडीगढ़ (Public Updates TV): लुधियाना के किला रायपुर गांव में 71 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रूपिंदर कौर पंधेर की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जुलाई के अंत में हुई इस वारदात का अब पुलिस ने खुलासा किया है। रूपिंदर कौर भारतीय मूल की थीं और तलाकशुदा होने के बाद वर्षों से अमेरिका में रह रही थीं। वह भारत आई थीं और यहीं उनकी हत्या कर दी गई। शादी और भरोसे के नाम पर बना फरेब का जाल पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह उर्फ सोनू ने शादी का झांसा देकर महिला…

Read More

आप सरकार में बदलाव की यही उम्मीद थी, लोग पिस रहे और अफसल-नेता मौज कर रहे जालंधर (Public Updates TV): जालंधर वेस्ट के वरिष्ठ भाजपा नेता और जालंधर वेस्ट विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर ने नगर निगम पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग पर 97 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क सिर्फ दो महीनों में 97 जगहों से टूट चुकी है। यह सड़क अग्रवाल नामक ठेकेदार ने बनाई थी, और इसकी गुणवत्ता पर पहले दिन से सवाल उठते रहे हैं। खुल्लर का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों…

Read More

जालंधर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में अब ट्रायल की राह साफ हो गई है। विजिलेंस ने अदालत में स्टेटस रिपोर्ट फाइल कर दी है और विधानसभा स्पीकर से अभियोजन की अनुमति (प्रॉसीक्यूशन सेंक्शन) भी प्राप्त कर ली है। अब केस की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी, जिसमें विधिवत ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि इस केस में सबसे पहले 4 मई को एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की गिरफ्तारी हुई थी। उसके इकबालिया बयान के आधार पर 23 मई को विधायक रमन अरोड़ा को भी उनके…

Read More

जालंधर/अमृतसर (Public Updates TV): 15 सितंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और इस दौरान वह गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब और श्री दरबार साहिब भी गए। यहां गुरुद्वारे के प्रबंधकों ने उन्हें सिरोपा (धार्मिक सम्मान) पहनाकर स्वागत किया। हालांकि इस सम्मान को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। कई सिख जत्थेबंदियों ने इस पर SGPC (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है। SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि यह मामला सिख मर्यादा और परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि SGPC की नीतियों के अनुसार,…

Read More

देहरादून/नई दिल्ली (Public Updates TV): देहरादून में देर रात बादल फटने से भीषण तबाही मच गई। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। कुछ मजदूरों के बहने की खबर भी सामने आई है। सेना और SDRF के जवान जान जोखिम में डालकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मौसम विभाग ने देहरादून समेत चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्य में 21 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बदरीनाथ हाईवे कर्णप्रयाग और गौचर में…

Read More

रोजाना भास्कर (नई दिल्ली/चंडीगढ़): प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए तलब किया है। उथप्पा को 22 सितंबर और युवराज को 23 सितंबर को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया गया है। यह मामला चर्चित सट्टेबाजी एप 1xBet से जुड़ा है, जिसके प्रमोशन और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को लेकर जांच चल रही है। ईडी की जांच का फोकस यह समझना है कि क्या इन क्रिकेटरों ने 1xBet एप का प्रचार किया था।

Read More

एक अक्टूबर से लागू होगा नया नियम नई दिल्ली (Public Updates TV): रेल मंत्रालय ने एक नया नियम लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत 1 अक्टूबर 2025 से किसी भी ट्रेन के जनरल रिजर्वेशन की शुरुआत के पहले 15 मिनट में केवल आधार से वेरिफाइड यूजर ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से टिकट बुक कर सकेंगे। अभी तक यह नियम सिर्फ तत्काल टिकटों पर लागू था। रेलवे मंत्रालय ने सोमवार को एक सर्कुलर जारी कर कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि आरक्षण प्रणाली का लाभ आम यात्रियों तक पहुंचे और इसका गलत इस्तेमाल न…

Read More