Author: Public Updates Editor
जालंधर (Public Updates TV): फेस्टिवल सीजन से पहले एक्साइज विभाग ने अवैध शराब बिक्री और नियमों के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन लिया है। जालंधर, होशियारपुर और अमृतसर में कई शराब ठेकों और बार को बंद करने और सस्पेंड करने का आदेश जारी किया गया है। जालंधर के रामामंडी ग्रुप के 23 शराब ठेके 2 दिन (24 और 25 सितंबर) के लिए बंद किए गए हैं। इस ग्रुप की वैल्यू 42 करोड़ रुपए है। कार्रवाई की वजह यह है कि 16 सितंबर को इस ग्रुप से 27 पेटी अवैध शराब बरामद हुई थी। होशियारपुर के हरियाणा ग्रुप पर भी कार्रवाई हुई है।…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के जालंधर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 13 साल की नाबालिग लड़की ने मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर जहर खा लिया। मरने से पहले उसने अपने बयान में बताया कि ब्रेकअप के बाद भी उसका पूर्व बॉयफ्रेंड उसे लगातार धमकाता और ब्लैकमेल करता रहा। इसके चलते लड़की ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और पीड़िता के अंतिम बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी मोहित भगत और एक अन्य नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में धान की खरीद बिना किसी परेशानी और पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पिछले तीन वर्षों की तरह इस बार भी किसानों की मेहनत का हर दाना खरीदा और उठाया जाएगा। सरकार ने इस वर्ष 175 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं। इसके तहत 1822 खरीद केंद्र नोटिफाई किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने…
जालंधर (Public Updates TV): देर रात, डिप्टी कमिश्नर (एक्स) सुरिंदर कुमार गर्ग के निर्देश पर आबकारी विभाग ने एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया। यह ऑपरेशन जालंधर पश्चिम रेंज के सहायक आयुक्त (आबकारी) नवजीत सिंह के मार्गदर्शन और कार्यकारी अधिकारी जालंधर पश्चिम बी की देखरेख में चलाया गया। आबकारी सर्कल बस्तियां के निरीक्षक मंजीत सिंह ने आबकारी पुलिस के साथ बस्ती शेख रोड से रविदास चौक (चिट्टा स्कूल के पास) तक नाका लगाया। चेकिंग के दौरान PB 08EZ 7860 नंबर की होंडा अमेज कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से पंजाब किंग व्हिस्की की 27 पेटियाँ (कुल 324 बोतलें) बरामद…
जालंधर (Public Updates TV): अतिरिक्त ज़िला मजिस्ट्रेट-सह-अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) अमरिंदर कौर ने पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6(1) के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 5 लाइसेंस रद्द किए हैं। अतिरिक्त ज़िला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुलविंदर बैंस पत्नी सुखविंदर बैंस निवासी मकान संख्या 352, आर्य नगर, करतारपुर, जालंधर, मेसर्स बैंस ट्रैवल्स, 323/10, ग्राउंड फ्लोर मोहल्ला आर्य नगर करतारपुर, जालंधर द्वारा लाइसेंस संख्या 213/MC-1/MA रद्द करने के लिए दायर आवेदन के आधार पर लाइसेंस रद्द किया गया है। इसी प्रकार, 118, प्रथम तल, सिल्वर प्लाजा, सोडल रोड, जालंधर स्थित फर्म एमर्स एंटरप्राइजेज के…
कम टैक्स और ज़्यादा विकास, यही है मोदी सरकार का विश्वास! GST सुधार व्यापारी खुश, आम जनता सुखी जालंधर (Public Updates TV): देश की मोदी सरकार द्वारा बीते कल सोमवार से पूरे देश मे इतिहासिक नेक्स्ट जनरेशन जी.एस.टी बदलाव को लेकर जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता मे पूर्व सांसद व पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने प्रेस वार्ता की l इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू,पंजाब भाजपा उपप्रधान पूर्व विधायक के.डी भंडारी,पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़,भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,सचिव मीडिया प्रभारी अमित भाटिया विशेष रूप से उपस्थित थे l मलिक ने अपने संबोधन में…
नई दिल्ली (Public Updates TV): 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का भव्य आयोजन आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के बेहतरीन फिल्म कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित करेंगी। इस वर्ष पुरस्कारों में शाहरुख खान को सुपरहिट फिल्म “जवान” के लिए और विक्रांत मैसी को प्रेरणादायक फिल्म “12वीं फेल” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, रानी मुखर्जी को सामाजिक और भावनात्मक फिल्म “मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के उत्कृष्ट योगदान को पहचान देने वाला देश का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन है, जिसका…
रोजाना भास्कर (लुधियाना): पंजाब के लुधियाना जिले में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बीती रात यूथ कांग्रेस नेता अनुज के भाई अमित की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। यह वारदात साहनेवाल हलके के नंदपुर सूए गांव के पास उस वक्त हुई, जब अमित किसी काम से देर रात घर लौट रहा था। बदमाशों ने सुनसान सड़क पर अमित को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियां लगने से अमित लहूलुहान हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके…
चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने आम जनता को बड़ी स्वास्थ्य सुविधा देते हुए हेल्थ कार्ड योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत हर साल हर परिवार को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। योजना का रजिस्ट्रेशन आज (मंगलवार) से तरनतारन और बरनाला जिलों में शुरू हो चुका है, जहां 128-128 कैंप लगाए गए हैं। आने वाले दिनों में यह कैंप राज्य के अन्य जिलों में भी लगाए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को आधार कार्ड या वोटर ID और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जानी होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि…
जालंधर (Public Updates TV): आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को रंगदारी के मामले में जालंधर सेशन कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी ज़मानत याचिका मंज़ूर करते हुए 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें ज़मानत दे दी है। रामा मंडी थाने में दर्ज रंगदारी केस के चलते रमन अरोड़ा को पहले 9 दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सोमवार को उनकी ज़मानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रिहाई के आदेश दिए। कोर्ट के फैसले के बाद अरोड़ा की आज रिहाई…
