Author: Public Updates Editor
नई दिल्ली/दुबई (Public Updates TV): क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व और उत्साह से भरा लम्हा, जब भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एक यादगार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल छा गया है। मैच में भारतीय टीम ने हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हर मोर्चे पर पीछे छोड़ा। गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ, शानदार फील्डिंग और फिर संयमित लेकिन आक्रामक बल्लेबाज़ी ने जीत की कहानी लिखी। खासकर टिलक वर्मा की नाबाद 69 रनों की पारी और शिवम…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू के ससुर तथा पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू के पिता श्री प्रीतम दास जी का आज निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उपचार के दौरान रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वर्गीय श्री प्रीतम दास जी की अंतिम यात्रा आज दोपहर 3:30 बजे एकता विहार, 120 फुटी रोड से प्रारंभ होगी और उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे बस्ती गुजां श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन पर जिले के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने…
कहा, पंजाब के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी का नाम फिर से रोशन किया कहा, जालंधर और अमृतसर में बनाए जाएंगे दो अल्ट्रा मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रदेश में हॉकी की प्राचीन शान को पुनः बहाल करने का संकल्प लिया। आज यहां पंजाब हॉकी लीग 2025 के फाइनल मैच के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व और संतुष्टि का विषय है कि पहली जूनियर हॉकी लीग पंजाब हॉकी और राउंड ग्लास अकादमी द्वारा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह हॉकी के…
चंडीगढ़/हिमाचल (Public Updates TV): मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हिमाचल प्रदेश के बद्दी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसे के समय वे बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे, तभी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी ब्रेन डेड होने की सूचना है। अस्पताल ले जाते समय उन्हें हार्ट अटैक भी आया, जिससे उनकी हालत और ज्यादा नाजुक हो गई। फिलहाल उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। राजवीर की हालत सुनते ही…
जालंधर (Public Updates TV): नगर निगम की लापरवाह कार्यशैली ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया। प्रेम नगर गली नंबर-5 में 40 साल पुराने मकान को निगम ने बुधवार रात साढ़े दस बजे सील कर दिया, लेकिन गंभीर बात यह रही कि सीलिंग के दौरान मकान मालिक मान सिंह ठाकुर और उनके एक रिश्तेदार को अंदर ही बंद कर दिया गया। बिना यह सुनिश्चित किए कि इमारत में कोई मौजूद है या नहीं, निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने रात के सन्नाटे में दरवाजे और दुकानों पर सील ठोक दी। घटना के बाद अंदर फंसे बुजुर्ग मालिक ने किसी तरह…
फिल्लौर/जालंधर (Public Updates TV): कुतबेवाल गांव में नवरात्रि के पहले दिन एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां 47 वर्षीय महिला ने अचानक एक बच्ची को जन्म दिया। हैरानी की बात यह है कि 18 दिन पहले ही महिला के घर पोते का जन्म हुआ था और वह खुद दादी बनने की खुशी मना रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। वह कमरे में अकेली थी और चुपचाप एक बच्ची को जन्म दे दिया। परिवार को भनक तक नहीं लगी। सुबह होते ही समाज के तानों और शर्मिंदगी के डर से…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर ग्रामीण पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शाहकोट पुलिस ने लूटपाट करने वाले कुख्यात गिरोह के एक सक्रिय सदस्य जोरा सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी पीपली, थाना लोहियां को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल, ज़िंदा और खाली कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह विर्क और पुलिस अधीक्षक (जांच) श्री सरबजीत राय के निर्देशों और उप-पुलिस अधीक्षक श्री उकनार सिंह बराड़ तथा थाना प्रभारी निरीक्षक बलविंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में की गई। यह…
वॉशिंगटन/नई दिल्ली (Public Updates TV): अमेरिका में एक बार फिर आयातित सामान पर टैरिफ का मुद्दा गरमा गया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवाइयों सहित कई प्रमुख उत्पादों पर भारी आयात शुल्क लगाने का एलान किया है। उनके अनुसार, 1 अक्टूबर से दवाओं पर 100%, किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी पर 50%, फर्नीचर पर 30%, और भारी ट्रकों पर 25% टैरिफ लागू होंगे। ट्रंप का दावा है कि इससे घरेलू उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और सरकारी राजस्व में सुधार होगा। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इससे महंगाई में तेज़ी आएगी और आर्थिक विकास पर भी नकारात्मक असर पड़…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जालंधर देहात पुलिस ने गांव कंग खुर्द (लोहियां) के किसान राज कुमार को पराली जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है लेकिन अधिकारियों ने इस बात का खंडन किया है। शिकायत शाहकोट के क्लस्टर अधिकारी बूटा मसीह की ओर से दी गई थी, जो बीडीपीओ कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट हैं। उनके अनुसार, किसान ने अपनी 7 कनाल 16 मरला जमीन पर पराली को आग लगा दी थी। इस बीच, कृषि विभाग ने भी सख्त कदम उठाते हुए किसान पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है…
जालंधर (Public Updates TV): पटाखों की अस्थायी दुकानों के लाइसेंस के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी एडीसीपी (ऑपरेशन) विनीत अहलावत ने दी। अब इच्छुक आवेदक सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक पुलिस कमिश्नरेट की असला शाखा में आवेदन जमा कर सकते हैं या https://jalandhrcity.punjabpolice.gov.in से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। ड्रॉ के माध्यम से 20 अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। ड्रॉ 8 अक्तूबर 2025 को दोपहर 12 बजे रेड क्रॉस भवन, जालंधर में निकाला जाएगा। यह प्रक्रिया एक्सप्लोसिव रूल्स 2008 व सरकारी निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी।
