Author: Public Updates Editor
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू के ससुर तथा पूर्व पार्षद डॉ. सुनीता रिंकू के पिता स्व. प्रीतम दास जी के आत्मिक शांति हेतु आज रसीला आश्रम (कुटिया), बस्ती दानिमंदा में भोग और अंतिम अरदास समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के नेता, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद सुशील रिंकू के ससुर और पूर्व पार्षद डा. सुनीता रिंकू के पिता श्री प्रीतम दास जी कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका…
जालंधर (Public Updates TV): त्योहारी सीजन में मिलावट पर नकेल कसने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। इसी कड़ी में मॉडल टाउन के मशहूर रेस्टोरेंट सनी साइड अप को 20 हजार रुपए जुर्माना भरना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, पिछले माह फूड विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट से पनीर और सॉस के सैंपल भरे थे। जांच रिपोर्ट में दोनों सैंपल फेल पाए गए। इसके बाद मामला एडीसी जनरल की फूड सेफ्टी कोर्ट में चला। पिछले महीनों से यह केस लगातार चल रहा था, जिसमें रेस्टोरेंट के बार-बार पेश न होने पर कोर्ट ने फटकार भी लगाई थी। आखिरकार, सुनवाई…
चंडीगढ़/ बठिंडा (Public Updates TV): तलाक केस में लड़की पक्ष के फेवर में फैसला करवाने के लिए 30 लाख रुपए रिश्वत मांगने का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। चंडीगढ़ सीबीआई ने इस केस में बठिंडा कोर्ट के एक जज को भी जांच के दायरे में ले लिया है। आरोप है कि एडवोकेट जतिन सालवान और दलाल ने शिकायतकर्ता से डील करते वक्त जज का नाम लिया था। सीबीआई टीम ने बठिंडा जाकर जज से बंद कमरे में कई घंटे पूछताछ की। इस दौरान 20 से ज्यादा सवाल पूछे गए। जज ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया और…
नई दिल्ली/जालंधर (Public Updates TV): 1 अक्टूबर 2025 से देशभर में कई ऐसे अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जो आम लोगों की जेब और डिजिटल व्यवहार पर असर डालेंगे। इनमें रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर पोस्ट ऑफिस सेवाएं, गैस सिलेंडर की कीमतें, UPI नियम और रिटायरमेंट निवेश से जुड़े बड़े फैसले शामिल हैं। जानिए इन बदलावों का सार। 1. IRCTC पर जनरल टिकट बुकिंग के लिए आधार जरूरी अब IRCTC की वेबसाइट या ऐप से जनरल टिकट की ऑनलाइन बुकिंग करते समय आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। हालांकि यह नियम केवल पहले 15 मिनट तक लागू रहेगा, उसके बाद बिना…
पीडिता का आरोप- अस्पताल की कैंटीन के पीछे कमरे में हुआ रेप जालंधर (Public Updates TV): नकोदर रोड पर स्थित एक अस्पताल की कैंटीन के पीछे कमरे में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता 6 माह की प्रेग्नेंट निकली है। थाना-6 की पुलिस रेप का मामला दर्ज कर आरोपी पवन कुमार वासी खैरीघाट बहराइच (यूपी) की तलाश में रेड कर रही है। पुलिस को दिए बयान में मूल रूप से बिहार की रहने वाली 21 साल की युवती ने कहा कि वह सिटी में रहती है और पढ़ाई पंजाब से की है। 2023 से वह नकोदर रोड स्थित अस्पताल की…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): ब्लॉक लुधियाना-2 में सामने आए ₹120.87 करोड़ के बड़े घोटाले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब सरकार, पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध और संबंधित विभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह घोटाला उस वक्त उजागर हुआ जब पंचायत अधिकारी नवदीप कौर ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तत्कालीन डायरेक्टर शामलात सेल जगविंदर सिंह संधू (अब सेवानिवृत्त) को सौंपी। फाइनल रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई, लेकिन जांच के दौरान यह पाया गया कि पांच ग्राम पंचायतों का रिकॉर्ड गायब है। याचिकाकर्ता के अनुसार, गांव सलेमपुर, सेखेवाल, सेलकियाना,…
चंडीगढ़/बठिंडा (Public Updates TV): किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को अदालत से बड़ा झटका लगा है। सोमवार को बठिंडा अदालत में कंगना व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुईं, बल्कि उनकी ओर से वकील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी की अनुमति मांगी। अदालत ने यह अर्जी खारिज कर दी और कंगना को अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। इससे पहले भी अदालत ने कंगना को समन जारी कर 29 सितंबर को सुनवाई के लिए तलब किया था,…
जालंधर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): चंडीगढ़ स्थित आयकर विभाग के इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन (I&CI) निदेशालय ने मानेसर, जालंधर-1 और बद्दी के तहसीलदारों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रॉपर्टी डील्स में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियों का पर्दाफाश किया है। इस सर्वे के दौरान सामने आया कि इन तहसीलदारों ने हजारों प्रॉपर्टी लेन-देन की जानकारी आयकर विभाग को न तो दी और न ही सही पैन नंबर दर्ज किए। कई मामलों में पैन जानबूझकर गलत डाले गए, जिससे 35 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी डील्स या तो छुपाई गईं या गलत तरीके से पेश की गईं। नियमों…
पूर्व सांसद सुशील रिंकू के ससुर और डॉ. सुनीता रिंकू के पिता स्व. प्रीतम दास जी की श्रद्धांजलि सभा कल
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू के ससुर, तथा पूर्व पार्षद डॉ. सुनीता रिंकू के पिता स्वर्गीय श्री प्रीतम दास जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। उनकी आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास और भोग समागम का आयोजन मंगलवार, 30 सितंबर 2025 को दोपहर 1 से 2 बजे तक बस्ती दानिशमंदा स्थित रसीला आश्रम (कुटिया) में किया जाएगा। परिवारजनों ने सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और परिचितों से इस श्रद्धांजलि…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर में ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए आज से ई-चालान सिस्टम की शुरुआत हो गई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (IPS) ने इस व्यवस्था का शुभारंभ किया है। अब अगर आप रेड लाइट जंप करते हैं, जेब्रा लाइन पार करते हैं या किसी भी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते हैं, तो आपका चालान सीधे आपके घर पहुंचेगा। इस नई व्यवस्था के तहत शहर के 13 बड़े चौकों पर हाई-टेक कैमरे लगाए गए हैं, जो ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की निगरानी करेंगे। ये चौक हैं। पीएपी, बीएसएफ, बीएमसी, गुरु नानक मिशन चौक,…
