Author: Public Updates Editor
नई दिल्ली (Public Updates TV): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी परीक्षा प्रक्रिया में बड़ा सुधार करते हुए पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। अब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) की उत्तर कुंजी परीक्षा के तुरंत बाद जारी की जाएगी, और अभ्यर्थियों को उस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। यह जानकारी यूपीएससी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक हलफनामे के माध्यम से दी है। यह कदम उस याचिका के जवाब में उठाया गया है जिसमें आयोग से परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की गई थी। अब तक यूपीएससी केवल पूरी…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर ग्रामीण जिले की आदमपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 500 ग्राम ‘बर्फ’ (नशीला पदार्थ) बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री हरविंदर सिंह विर्क (PPS) के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। यह ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक (स्थानीय) श्री परमिंदर सिंह हीर (PPS), पुलिस अधीक्षक (जांच) श्री सरबजीत राय (PPS) और उप-मंडल आदमपुर के डीएसपी श्री इंद्रजीत सिंह (PPS) की निगरानी में, थाना प्रभारी आईएनएसपी रविंदरपाल…
जालंधर (Public Updates TV): शहर में “आई लव मोहम्मद” विवाद ने माहौल को गरमा दिया है। शुक्रवार शाम ऑल इंडिया उलेमा के सदस्य जब कमिश्नर दफ्तर में ज्ञापन देने जा रहे थे, तभी पोस्ट ऑफिस के पास योगेश नामक युवक ने “जय श्रीराम” का नारा लगाया, जिस पर मुस्लिम युवकों ने उसकी स्कूटी रोक ली और धमकाया। योगेश का आरोप है कि उससे “अल्ला हू अकबर” का नारा लगाने का दबाव बनाया गया, और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद शहर में लगभग चार घंटे तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हिंदू संगठनों ने…
कटरा/जालंधर (Public Updates TV): माता वैष्णो देवी के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए पवित्र यात्रा को 5 से 7 अक्तूबर तक अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू संभाग में आगामी दिनों में तेज बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह एहतियाती कदम उठाया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या खतरा न हो। गौरतलब है कि इससे पहले अर्धकुवारी के पास हुए भूस्खलन हादसे…
मुंबई/नई दिल्ली (Public Updates TV): भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) छोटे कर्ज की वसूली आसान बनाने के लिए नई व्यवस्था पर काम कर रहा है। इस सिस्टम के तहत अगर कोई ग्राहक EMI समय पर नहीं चुकाएगा तो मोबाइल, टीवी, लैपटॉप या वॉशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट को कंपनी दूर से ही लॉक कर देगी। मतलब, जब तक किस्त पूरी नहीं होगी, तब तक प्रोडक्ट इस्तेमाल के लायक नहीं रहेगा। अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में यह व्यवस्था पहले से लागू है। वहां EMI डिफॉल्ट होने पर कार स्टार्ट तक नहीं होती। अब भारत में भी स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप जैसे डिजिटल…
जालंधर (Public Updates TV): दौलतपुरी जुआ लूटकांड का वांटेड आरोपी दविंदर उर्फ डीसी दशहरे के दिन आदमपुर में खुलेआम कार्यक्रम की अगुवाई करता नजर आया। पुलिस रिकॉर्ड में फरार बताए जा रहे डीसी ने कमेटी प्रधान बनकर पूरे आयोजन का संचालन किया। मंच पर आप नेता पवन टीनू और डीएसपी कुलवंत सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे। सम्मान समारोह में दिए गए चिन्हों पर डीसी की फोटो और नाम तक दर्ज थे। जबकि पुलिस दावा करती रही कि आरोपी की तलाश जारी है और कई बार छापेमारी की गई। सवाल यह उठता है कि जब जनता और नेता- अफसर सबके बीच…
अमृतसर (Public Updates TV): लंबे इंतजार के बाद सिख श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी—केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुद्वारा ननकाना साहिब की यात्रा को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नवंबर 2025 में जाने वाले जत्थे को 10 दिन का वीजा जारी करने की अनुमति दी है। करीब 3000 सिख श्रद्धालु अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान रवाना होंगे और श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान ननकाना साहिब समेत अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे। यह धार्मिक यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े भारत-पाक तनाव के चलते बंद थी। अब सरकार की मंजूरी से सिख श्रद्धालुओं को एक बार…
जालंधर (Public Updates TV): गुरुवार सुबह जालंधर में अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह साढ़े आठ बजे तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई तो लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं, होशियारपुर में भी सुबह साढ़े सात बजे से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो चुका है। इसका असर 5 से 7 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा। इस दौरान पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी ने लोगों को परेशान…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब की 11 राजनीतिक पार्टियों का पंजीकरण रद्द हो सकता है। दरअसल, इन दलों ने न तो अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा जमा कराया और न ही पिछले तीन वित्तीय वर्षों—2021-22, 2022-23 और 2023-24—के ऑडिटेड खातों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसी कारण चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दलों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुसार, सभी दलों को 10 अक्तूबर तक लिखित जवाब देना होगा और 17 अक्तूबर को आयोग के समक्ष पेश होना होगा। यदि आयोग उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ, तो उनका पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। किन-किन दलों…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ है। शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू भी मौजूद रहीं। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस जल्द ही वोट चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर राज्यभर में यात्रा निकालेगी, जिसका रूट और प्लान जल्द तैयार किया जाएगा। उन्होंने अनिल जोशी का कांग्रेस परिवार…
