Author: Public Updates Editor
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए राज्य के 424 पुलिस थानों (Police station) में वर्षों से खड़ी करीब 75,000 जब्त गाड़ियों को हटाने के लिए नई पॉलिसी लागू की है। अब वाहन मालिकों को अपनी गाड़ी वापस पाने के दो मौके दिए जाएंगे। खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया में किसी वकील या बिचौलिए की जरूरत नहीं होगी। डीजीपी ए.एस. राय की निगरानी में डीएसपी गुरदेव सिंह द्वारा तैयार की गई इस योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। हर जिले में डिस्पोजल ऑफ व्हीकल कमेटी बनाई गई है और एसपी व…
ओम प्रकाश धनखड़ और भाजपा नेताओं ने किया शोभा यात्रा का शुभारंभ, बोले “भगवान वाल्मीकि के आदर्श आज भी समाज के मार्गदर्शक” जालंधर (Public Updates TV): भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में Jalandhar में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब के वित्त, आबकारी व कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने की। उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपनाने और भाईचारे व समानता के संदेश को समाज में फैलाने का आह्वान किया। हरपाल चीमा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखा रही हैं। उन्होंने…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब रोडवेज डिपो-1, जालंधर में तैनात अधीक्षक बलवंत सिंह को ₹40,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई एक सेवानिवृत्त चालक की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अधीक्षक ने उसके लंबित ओवरटाइम बिल तैयार करने के बदले ₹50,000 की मांग की थी। कई बार अनुरोध करने के बाद आरोपी ₹40,000 में सौदा तय करने को तैयार हुआ, लेकिन चालक ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए विजिलेंस को सूचना दे दी। आरोप…
नई दिल्ली/पटना/चंडीगढ़ (Public Updates TV): बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी आधिकारिक घोषणा की। इस बार चुनावी प्रक्रिया कुल 40 दिन में पूरी होगी। तुलना करें तो 2010 में यह प्रक्रिया 61 दिन, 2015 में 60 दिन और 2020 में 47 दिन तक चली थी। यानी, पिछले 15 वर्षों में यह सबसे कम अवधि वाला चुनाव होगा। पहला चरण छठ पूजा के आठ दिन बाद…
नई दिल्ली (Public Updates TV): सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब सुनवाई के दौरान एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई पर जूता फेंक दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब सीजेआई की बेंच वकीलों के मामलों को शेड्यूल कर रही थी। हालांकि जूता बेंच तक नहीं पहुंच सका और सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी वकील को तुरंत पकड़ लिया। कोर्ट रूम से बाहर ले जाए जाते समय वकील ने नारा लगाया—“सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।” CJI गवई ने शांति बनाए रखते हुए कहा, “परेशान मत होइए, मैं भी परेशान नहीं हूं। ऐसी चीजों से…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के जालंधर (Jalandhar) जिले के भटनूरा लुबाना गांव का 29 वर्षीय युवक अरविंदर सिंह इंग्लैंड जाने की कोशिश के दौरान फ्रांस में लापता हो गया है। वह 1 अक्तूबर को करीब 80 लोगों के उस समूह के साथ था जो नाव के जरिए इंग्लैंड पहुंचने की कोशिश कर रहा था। रास्ते में नाव पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सभी लोगों को बचा लिया गया, लेकिन अरविंदर का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। परिवार को इस घटना की जानकारी 2 अक्तूबर को मिली, जब कपूरथला के चौहाना गांव का एक युवक —…
पुलिस ने पब्लिक के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296, 22 पॉइंट पर डायवर्जन सुबह 9 से रात 10 बजे तक चुनने होंगे वैकल्पिक रास्ते जालंधर (Public Updates TV): भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को सिटी में विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। भगवान वाल्मीकि जी उत्सव कमेटी की तरफ से शोभायात्रा प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला से शुरू होगी और भगवान वाल्मीकि चौक, श्रीराम चौक, लव-कुश चौक, भगत सिंह चौक, माई हीरां गेट, पटेल चौक, बस्ती अड्डा चौक से अली मोहल्ला में समाप्त होगी। हर साल की तरह इस साल भी भारी संख्या में श्रद्धालु शोभा…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के जालंधर जिले में शनिवार देर रात हुए एक संदिग्ध road accident ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। भोगपुर के नजदीकी गांव सिंहपुर में शराब के ठेके के सामने बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक फरार हो गया। मृतक दोनों युवक होशियारपुर के नशा छुड़ाओ केंद्र से कुछ दिन पहले ही भागे थे। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक शनिवार देर रात एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव सिंहपुर स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे। ठेके पर काम करने…
जयपुर (Public Updates TV): सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 11:20 बजे न्यूरो ICU वार्ड के स्टोर में अचानक आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। हादसे के समय ICU में 11 मरीज थे। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड कर्मियों के अनुसार, आग लगने के बाद पूरा वार्ड धुएं से भर गया था। टीम को अंदर प्रवेश करने में दिक्कत हुई, इसलिए खिड़की के शीशे तोड़कर पानी की बौछार मारकर आग…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने इसका आधिकारिक पत्र जारी किया। गुप्ता को पंजाब का ‘धीरूभाई अंबानी’ कहा जाता है और उनकी कंपनी का टर्नओवर करीब 5 हजार करोड़ रुपए है। राजिंदर गुप्ता ने हाल ही में पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली माता मंदिर पटियाला की एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। कैबिनेट मंत्री संजिव अरोड़ा के विधायक बनने…
